WWE SmackDown में जुबानी जंग के बीच Roman Reigns ने Cody Rhodes को दिया 'धोखा', दुश्मन ने भी चालाकी दिखाकर उड़ाए होश

WWE SmackDown का मेन इवेंट रहा शानदार
WWE SmackDown का मेन इवेंट रहा शानदार

Roman Reigns: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और कोडी रोड्स (Cody Rhodes) का आमना-सामना हुआ। दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। हालांकि, फैंस थोड़ा निराश जरूर हुए होंगे क्योंकि एक्शन देखने को नहीं मिला।

Ad
Ad

मेन इवेंट में रोमन रेंस ने पॉल हेमन के साथ पहले एंट्री की। डील के मुताबिक उनके साथ द ब्लडलाइन का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद कोडी रोड्स ने भी एंट्री की। रेंस ने उनसे पूछा कि मैं अकेले आया हूं। क्या आपने ऐसा किया? रोड्स ने कहा कि वो भी अकेले आए हैं।

रेंस ने इसके बाद रोड्स के ऊपर कुछ आरोप लगाए और उन्हें मूर्ख कहा। उन्होंने कोडी को सैथ रॉलिंस के खिलाफ भड़काने की कोशिश की। रेंस ने कहा कि सैथ ने मुझे भी धोखा दिया था और तुम्हें भी देंगे। द अमेरिकन नाईटमेयर ने भी ट्राइबल चीफ की बातों का जवाब दिया। कोडी ने कहा कि उन्हें रॉलिंस के ऊपर पूरा भरोसा है। कोडी ने इसके बाद रेंस से भी सवाल पूछ दिया कि क्या उन्हें अपने टैग टीम पार्टनर द रॉक के ऊपर भरोसा है?

रेंस ने कोडी से कहा कि आप एक नेता की तरह बात कर रहे हैं और आपने कभी अपना वादा पूरा नहीं किया। रेंस ने अमेरिकन नाईटमेयर को नंबर 2 कहा और अपने आपको नंबर 1 बताया। कोडी ने फिर अपने आपको नंबर 1 बताया। रोमन ने इसके बाद गुस्से में आकर माइक पटक दिया। कोडी ने उनसे हाथ मिलाने की कोशिश की लेकिन वो चले गए।

रोमन ने इसके बाद बड़ा धोखा कोडी को दिया। वो डील के मुताबिक शो में अकेले नहीं आए थे। अचानक फैंस के बीच से सोलो सिकोआ और जिमी उसो आ गए थे। हालांकि, कोडी उनकी चाल पहले से जानते थे और वो भी अपने साथियों को लेकर आए थे। जे उसो और सैथ रॉलिंस ने भी एंट्री की। ये देखकर रेंस के भी होश उड़ गए थे। बुरी बात ये ही कि ब्रॉल देखने को नहीं मिला। अगर ऐसा होता तो फिर फैंस को मजा आता।

Ad

WWE WrestleMania में क्या रोमन रेंस को हरा पाएंगे कोडी रोड्स?

कोडी रोड्स और रोमन रेंस के बीच WrestleMania में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला देखने को मिलने वाला है। कोडी रोड्स जहां अपनी स्टोरी खत्म करना चाहते हैं, लेकिन उनके लिए यह चुनौती बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाली है और उन्हें रेंस को हराने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इस बार उनके सामने सिर्फ रेंस की ही नहीं बल्कि द रॉक भी हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications