स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी खास रहेगा। WWE ने एपिसोड के लिए ज्यादा चीज़ों के ऐलान नहीं किये हैं। इसके बावजूद अभी SmackDown में कई शानदार स्टोरीलाइंस चल रही है। इस वजह से कुछ जबरदस्त सैगमेंट और मैच देखने को मिल सकते हैं। इस समय WWE अपने अगले पीपीवी समरस्लैम (SummerSlam) पर पूरी तरह ध्यान लगा रहा है। SummerSlam पीपीवी के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।FRIDAY, @JohnCena comes face-to-face with @WWERomanReigns w/ @HeymanHustle! 📺: #SmackDown, Friday 8e/7c on FOX pic.twitter.com/uuuPNYn0oR— WWE on FOX (@WWEonFOX) August 11, 2021WWE अपने इस इवेंट के लिए पहले ही बड़े मैच तय कर चुका है। अब उनकी स्टोरीलाइंस आगे बढ़ सकती है और कुछ अन्य मैचों का ऐलान भी देखने को मिल सकता है। SmackDown का अंतिम एपिसोड धमाकेदार साबित हुआ था। इस वजह से सभी मानकर चल रहे हैं कि यह एपिसोड भी अच्छा रहेगा। खैर, इस आर्टिकल में हम SmackDown के अगले एपिसोड के प्रीव्यू पर एक नजर डालने वाले हैं।- SmackDown में अपोलो क्रूज का मैच तय हो?_____________Should face Apollo Crews for the intercontinental championshio at #Summerslam#Stylechallenge pic.twitter.com/PFBTsSKkGA— WWE News (@WWENewsEvents) August 5, 2021अपोलो क्रूज को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने काफी समय हो गया है। उन्होंने अब तक काफी अच्छा काम किया है और कई बार अपने टाइटल को डिफेंड किया है। SummerSlam के लिए उनका कोई मुकाबला तय नहीं हुआ है। SmackDown में उनके बड़े मैच का ऐलान देखने को मिल सकता है। किंग नाकामुरा के साथ उनकी दुश्मनी देखने को मिल रही है। पिछले हफ्ते नाकामुरा जीत के काफी करीब थे लेकिन कमांडर अजीज की वजह से उन्हें क्लीन जीत नहीं मिल पाई। अब SmackDown के उनकी दुश्मनी आगे बढ़ सकती है।किंग नाकामुरा आकर अपोलो क्रूज को चैलेंज कर सकते हैं और वो यहां क्रूज की बेइज्जती भी कर सकते हैं। इस दौरान क्रूज गुस्से में आकर किंग नाकामुरा की चुनौती को स्वीकार सकते हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच हर कोई बड़े इवेंट में मैच देखना चाहेगा। क्रूज के लिए नाकामुरा के रूप में चैलेंजर मिलना काफी बड़ी बात होगी और उन्हें टाइटल रिटेन करने में दिक्कतों का सामना भी पड़ सकता है। हालांकि, SmackDown में उनके मैच का ऐलान होने के चांस काफी ज्यादा है।