क्लैश ऑफ चैंपियंस WWE के लिए सफल रहा था। कंपनी ने काफी अच्छे मैच बुक किये थे और इस वजह से शो देखने योग्य बना। SmackDown की ओर से भी कई सारे बढ़िया मुकाबले देखने को मिले थे। ब्लू ब्रांड की सारी चैंपियनशिप डिफेंड हुई थी। इस वजह से Smackdown के एपिसोड से WWE को काफी ज्यादा उम्मीदें रहने वाली है।SmackDown के एपिसोड के लिए WWE ने काफी सारी बड़ी चीज़ें बुक कर दी है। साथ ही कुछ बड़े सरप्राइज भी देखने को मिल सकते हैं। क्लैश ऑफ चैंपियंस के बाद SmackDown के एपिसोड से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। WWE के पास इस एपिसोड को अच्छा बनाने का पूरा मौका है।The future is on the clock.The 2020 #WWEDraft begins Friday, October 9 on #SmackDown and continues Monday, October 12 on #WWERaw! pic.twitter.com/2A1uTuHSU7— WWE (@WWE) September 28, 2020ये भी पढ़ें:- 5 चौंकाने वाली चीजें जो इस हफ्ते Smackdown में हो सकती हैंSmackDown का एपिसोड जरूर रोचक रह सकता है क्योंकि WWE एक अच्छे पीपीवी के बाद एपिसोड को फीका नहीं बनाना चाहेगा। Raw का एपिसोड अच्छा था और इस वजह से SmackDown का एपिसोड भी अच्छा रह सकता है। इसलिए हम बात करने वाले हैं WWE SmackDown के प्रीव्यू के बारे में।- SmackDown में रोमन रेंस को बनाया जाएगा 'ट्राइबल चीफ'All hail the #TribalChief!@WWERomanReigns will be officially crowned the Tribal Chief by @HeymanHustle on #SmackDown!📺 Friday, 8/7c @FOXTV https://t.co/S7OL9ru03H— WWE (@WWE) October 1, 2020क्लैश ऑफ चैंपियंस का मेन इवेंट शानदार था। रोमन रेंस अपने नए लुक के साथ और भी ज्यादा खतरनाक हील नजर आ रहे थे। उन्होंने एक बढ़िया मुकाबले में जे उसो पर जबरदस्त वार किये और अंत में उन्हें जीत मिल गयी। अब SmackDown के एपिसोड में यूनिवर्सल चैंपियन के लिए खास सैगमेंट देखने को मिलेगा।रोमन रेंस को पॉल हेमन के द्वारा एक सेरेमनी में 'ट्राइबल चीफ' घोषित किया जाने वाला है। रोमन रेंस ने अपने मैच के दौरान भी जे उसो से 'ट्राइबल चीफ' सुनने की इच्छा जताई थी। अब जीत के बाद वो इस पद पर आ चुके हैं। ऐसे में जरूर ये सैगमेंट देखने योग्य रहेगा। इस दौरान जे उसो या जिमी उसो की इंटरफेरेंस भी देखने को मिल सकती हैं। एक तरह से रोमन रेंस समोअन परिवार के WWE में लीडर बन जाएंगे।