5 तरीकों से WWE में रोमन रेंस और द फीन्ड की दुश्मनी को शुरू करवा सकती हैं एलेक्सा ब्लिस

रोमन रेंस एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड
रोमन रेंस एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड

पिछले हफ्ते WWE स्मैकडाउन के एपिसोड में लेसी इवांस के खिलाफ मैच से डिसक्वालिफ़ाई होने के बाद बैकस्टेज जाते समय एलेक्सा ब्लिस को पीछे से WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को घूरते देखा गया था।

मैच के दौरान जैसे ही बैकग्राउंड में द फीन्ड के हंसने की आवाज आई तो एलेक्सा का किरदार पूरी तरह बदला-बदला सा नजर आने लगा था। पिछले कुछ हफ्तों में देखा गया है कि एलेक्सा अपनी प्रतिद्वंदियों पर नियमित रूप से सिस्टर एबीगेल मूव का प्रयोग करती आ रही हैं, जो ब्रे वायट/द फीन्ड का मूव है।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो विंस मैकमैहन को पिता समान मानते हैं

एक तरफ ब्लिस पर फीन्ड का प्रभाव गहराता जा रहा है और रोमन रेंस को घूर कर देखना साफ दर्शाता है कि पूर्व विमेंस चैंपियन भविष्य में किसी ना किसी किरदार में WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप स्टोरीलाइन में शामिल होने वाली हैं।

इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 5 तरीकों से आपको अवगत कराने वाले हैं जिनसे एलेक्सा ब्लिस रोमन और फीन्ड की दुश्मनी को शुरू करवा सकती हैं।

ये भी पढ़ें: रिटायर हो चुके 5 सुपरस्टार्स जो अभी भी वापस आ सकते हैं

WWE स्मैकडाउन में 'Moment of Bliss' शो से होगी दुश्मनी की शुरुआत

एलेक्सा ब्लिस मोमेंट ऑफ ब्लिस
एलेक्सा ब्लिस मोमेंट ऑफ ब्लिस

WWE में एलेक्सा ब्लिस एक रेसलर, मैनेजर, टॉक शो की होस्ट के रूप में भी नजर आती रही हैं। यहां तक कि उनका शो 'Moment of Bliss' कई बड़ी स्टोरीलाइंस की शुरुआत का कारण बना है। अगर आने वाले हफ्तों में उनके शो में पॉल हेमन मेहमान बनकर आते हैं तो संभव ही वहां से एक बड़ी दुश्मनी की शुरुआत की जा सकेगी।

अक्सर ब्लिस के शो में कोई ना कोई सुपरस्टार दखल दे ही देता है। इसलिए पॉल हेमन के इंटरव्यू के दौरान भी किसी सुपरस्टार का दखल देखा जाना कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी। फर्क इतना होगा कि इस बार दखल कोई और नहीं बल्कि द फीन्ड देंगे।

WWE हैल इन ए सैल 2020 अब कुछ ही हफ्ते दूर रह गया है। इसलिए अगर 'Moment of Bliss' में फीन्ड, हेमन पर अटैक करते हैं तो संभव ही अफले पीपीवी के लिए रोमन और फीन्ड का मैच बुक किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: 3 मौके जब WWE में ट्रिपल एच और विंस मैकमैहन बड़े दुश्मन बने

एलेक्सा ब्लिस द्वारा फायरफ्लाई फनहाउस शो को होस्ट करने से

रोमन रेंस और पॉल हेमन
रोमन रेंस और पॉल हेमन

इससे बेहतर लम्हा भला क्या हो सकता है कि जब WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस कोई प्रोमो देने रिंग में आएं, तो फायरफ्लाई फनहाउस शो को एलेक्सा ब्लिस होस्ट करें। इससे ये भी तय हो जाएगा कि ब्लिस अब द फीन्ड की ऑफिशियल तौर पर पार्टनर बन चुकी हैं।

रोमन और पॉल समझ नहीं पाएंगे कि आखिर ये चल क्या रहा है। मगर ये इस बात का स्पष्ट संकेत जरूर होगा कि खुद को WWE के टॉप हील सुपरस्टार कहने वाले रोमन के यूनिवर्सल टाइटल पर अब बहुत बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

रोमन रेंस के मैच के दौरान एलेक्सा ब्लिस कमेंट्री करें और द फीन्ड की एंट्री हो

एलेक्सा ब्लिस
एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस पहले भी कमेंट्री करती हुई नजर आती रही हैं। इस बार अगर रोमन रेंस के मैच के दौरान वो कमेंट्री पर हों और रोमन के हील टर्न और वापसी के बारे में बात करें। लेकिन तभी द फीन्ड का म्यूजिक बजे जिससे चंद सेकेंडों में पूरी स्थिति बदल जाए।

द फीन्ड की एंट्री के दौरान पहले अंधेरा होता है और फिर लाल लाइट जल्दी हुई नजर आती हैं। इसी दौरान रोमन के सामने खड़े होकर ब्लिस यूनिवर्सल टाइटल की ओर इशारा कर ये संकेत दे सकती हैं कि फीन्ड उनसे टाइटल जीतने आ रहे हैं।

एलेक्सा ब्लिस खुद के बचाव के लिए रोमन रेंस से मदद मांगे

एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड
एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड

अभी तक ये स्थिति पूरी तरह सामने नहीं आ सकी है कि क्या एलेक्सा ब्लिस, द फीन्ड से जुड़कर खुश हैं। अगर वो खुश नहीं हैं तो वो रोमन रेंस से खुद को फीन्ड से बचाने के लिए मदद मांग सकती हैं। लेकिन रोमन द्वारा मदद करना या ना करना उनके हील या बेबीफेस कैरेक्टर पर निर्भर करना चाहिए।

बाद में बड़ा खुलासा हो सकता है कि ब्लिस केवल रोमन को फीन्ड के झांसे में फंसाने की कोशिश कर रही थीं।

एलेक्सा ब्लिस फायरफ्लाई फनहाउस शो में ब्रे वायट को कंफ्रंट करें

ब्रे वायट
ब्रे वायट

WWE पेबैक में रोमन रेंस के हाथों यूनिवर्सल टाइटल हारने के बाद से ही द फीन्ड ऑन-स्क्रीन नजर नहीं आए हैं। एक तरफ रोमन को क्लैश ऑफ चैंपियंस के लिए जे उसो के रूप में अपना नया दुश्मन मिला था, लेकिन फीन्ड ने अभी तक अपने अगले लक्ष्य की ओर बढ़ने के कोई संकेत नहीं दिए हैं।

ऐसा प्रतीत होने लगा है कि फीन्ड अब अपने लक्ष्य से भटक रहे हैं। हालांकि अभी तक ब्लिस, फीन्ड के नियंत्रण में रही हैं लेकिन फायरफ्लाई फनहाउस शो में आकर वो फीन्ड को याद दिला सकती हैं कि आखिर उनके साथ क्या गलत हुआ है और किससे उन्हें बदला लेना है।

Quick Links