WWE में रेसलर्स का रिटायर होना और कुछ समय बाद रिंग में वापस आ जाना आम है। अबतक कई WWE सुपरस्टार्स ने रिटायरमेंट ली है मगर कुछ ने वापसी करते हुए मैच भी लड़ा है।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो विंस मैकमैहन को पिता समान मानते हैंखैर ऐसा नहीं है कि हर सुपरस्टार रिटायर होने के बाद रिंग में वापस लौटेगा मगर क्योंकि पहले ऐसा कई बार हो चुका है, सम्भावना रहती है कि इतिहास फिर खुद को दोहराएगा। इस आर्टिकल में जानेंगे ऐसे 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो इस समय रिटायर्ड हैं मगर कभी भी अपनी वापसी कर सकते हैं।#5 WWE लैजेंड द अंडरटेकरThe Lord Of Darkness #UNDERTAKER #WWE pic.twitter.com/foePRhNP7p— Creatures Of The Night (@PH3NOMFOR30) September 28, 2020द अंडरटेकर का रिटायरमेंट से दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं है। खैर, ऐसा सबका मानना है। अबतक कई बार अंडरटेकर को फैंस ने रिटायर्ड माना है मगर फिर कुछ समय बाद ही वह फिर से रिंग में नज़र आ जाते हैं। रेसलमेनिया 36 में एजे स्टाइल्स के खिलाफ अंडरटेकर ने एक शानदार मैच लड़ा। इसके बाद उनके ऊपर एक डॉक्यूमेंटरी आई थी जिसमें ये बताया गया कि टेकर रिटायर हो चुके हैं। हालाँकि मशहूर रेसलर सीएम पंक (इनके बारे में भी आगे चर्चा की जायेगी) का मानना है की टेकर अभी भी रिटायर नहीं हुए हैं।इसके अलावा खुद टेकर ने कहा है कि जब भी विंस मैकमैहन उन्हें बुलाएँगे, वह रिंग में नज़र आएँगे। Vince McMahon getting so emotional when asked what Undertaker means to him and WWE that he can’t answer the question. pic.twitter.com/WpkwJHCbuX— Ryan Satin (@ryansatin) May 17, 2020