WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी अहम रहेगा। समरस्लैम (SummerSlam) पीपीवी करीब है और इसके पहले यह WWE का अंतिम एपिसोड रहेगा। रॉ (Raw) के एपिसोड द्वारा कंपनी ने अपने इस इवेंट को हाइप करने का काफी प्रयास किया। अब SmackDown ब्रांड की स्टोरीलाइंस आगे बढ़ेगी। SmackDown की ओर से SummerSlam में कई धमाकेदार मैच होंगे। WWE अपने उन मैचों को सही तरह से हाइप करना चाहेगा।Drop a #TeamRoman to acknowledge your Universal Champion.👇#SummerSlam @WWERomanReigns @HeymanHustle @JohnCena pic.twitter.com/oOnkyWavlD— WWE (@WWE) August 17, 2021इससे ही पीपीवी की ओर प्रशंसक आकर्षित होंगे और इवेंट का मजा बढ़ेगा। SmackDown का अंतिम एपिसोड काफी अच्छा था। अब उम्मीद होगी कि SmackDown का यह एपिसोड भी खास रहे। WWE ने अब तक SmackDown के लिए किसी सैगमेंट या मैच का ऐलान नहीं किया है। इसके बावजूद भी सभी उम्मीद करेंगे कि कुछ खास चीज़ें देखने को मिल सकती हैं। खैर, आइए SmackDown के अगले एपिसोड के प्रीव्यू पर एक नजर डालते हैं।- WWE SmackDown में ऐज की वापसी?They have done such a good job building this Edge and Seth Rollins match 👍👍👍 pic.twitter.com/dfROXNsp64— Lucy 💛 (@Heart69Lucy) August 14, 2021SmackDown के एपिसोड में ऐज की वापसी हो सकती है। पिछले हफ्ते वो SmackDown के एपिसोड में दिखाई नहीं दिए थे। दरअसल, सैथ रॉलिंस का सैगमेंट देखने को मिला था और इस दौरान उन्होंने ऐज की बेइज्जती की थी। WWE दिग्गज उपलब्ध नहीं थे वरना वो रॉलिंस की बुरी हालत कर देते। SummerSlam से पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड में ऐज की वापसी देखने को मिल सकती है। वो अपनी वापसी करते हुए प्रोमो कट कर सकते हैं और SummerSlam में सैथ रॉलिंस के खिलाफ मैच को हाइप कर सकते हैं।इस दौरान सैथ रॉलिंस भी सैगमेंट का हिस्सा बन सकते हैं। उनकी स्टोरीलाइन के दौरान काफी समय हो गया है जब दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच बहस नहीं हुई हो। अब SmackDown के एपिसोड में वो एक-दूसरे को लेकर बात कर सकते हैं। इस दौरान उनके बीच जबरदस्त तरीके से ब्रॉल भी हो सकता है और रेफरी आकर उन्हें अलग कर सकते हैं। WWE ने उनके बीच एक अच्छी स्टोरीलाइन तैयार की है और SmackDown में इसे अब सही तरह से आगे बढ़ाना चाहिए।