SmackDown के एपिसोड के लिए हर कोई उत्साहित है। क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी करीब है और अब WWE के पास शो के लिए फैंस का ध्यान खींचने का अंतिम मौका है। SmackDown के एपिसोड के लिए WWE ने कुछ बड़ी चीजों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा भी कुछ खास चीज़ें देखने मिल सकती हैं। इसलिए आइए SmackDown के प्रीव्यू पर एक नजर डालते हैं।- SmackDown में रोमन रेंस का होगा इंटरव्यू#TheBigDog @WWERomanReigns is set for an in-ring interview tomorrow night on #SmackDown. @HeymanHustle 📺 Friday, 8/7c @FOXTV https://t.co/DCsQ4TUWnJ— WWE (@WWE) September 24, 2020रोमन रेंस का रिंग के अंदर इंटरव्यू होगा और इस दौरान पॉल हेमन उनके साथ मौजूद होंगे। द बिग डॉग यहां जे उसो के बारे में बात कर सकते हैं। साथ ही उन्हें बड़े मैच से पहले चेतावनी देते हुए नजर आ सकते हैं। जे उसो की इस दौरान इंटरफेरेंस देखने को मिल सकती हैं।ये भी पढ़ें:- 5 बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE से जाने के बाद विंस मैकमैहन और कंपनी की जमकर तारीफ कीरोमन रेंस और जे उसो के बीच क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी में यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। इसके लिए WWE ने अच्छा बिल्डअप तैयार किया है और उम्मीद है कि SmackDown के एपिसोड में दोनों स्टार्स के बीच अनबन देखने को मिले। अगर रोमन रेंस यहां अपने भाई पर बुरी तरह हमला करते हैं तो जरूर मैच के लिए हर कोई उत्साहित हो जाएगा। .- SmackDown में एलेक्सा ब्लिस और लेसी इवांस के बीच होगा मुकाबलाDon't say 𝐇𝐈𝐒 name.@AlexaBliss_WWE battles @LaceyEvansWWE tomorrow night on #SmackDown!📺 Friday, 8/7c @FOXTV https://t.co/eQPrnT3ByX— WWE (@WWE) September 24, 2020एलेक्सा ब्लिस ने पिछले हफ्ते लेसी इवांस पर सिस्टर एबीगेल द्वारा हमला किया था। दरअसल, निकी क्रॉस से हार के बाद लेसी इवांस ने रिंगसाइड पर आकर द फीन्ड का नाम ले लिया। कमेंट्री टीम पर मौजूद ब्लिस ने इसके बाद इवांस पर जबरदस्त मूव लगा दिया।साथ ही वहां से चली गयी। इस हफ्ते लेसी इवांस जरूर ही एलेक्सा ब्लिस से बदला लेना चाहेंगी। मैच काफी रोचक रहने वाला है क्योंकि ब्लिस यहां द फीन्ड के मूव्स का इस्तेमाल करते हुए नजर आ सकती हैं। इस मैच से बड़ी चीज़ों की उम्मीद है।ये भी पढ़ें:- 5 कारण क्यों WWE Raw में सैथ रॉलिंस ने रे मिस्टीरियो और अलाया के बाप-बेटी के रिश्ते पर सवाल उठाए