Raw के अंतिम एपिसोड में रेट्रीब्यूशन के पीछे मौजूद सुपरस्टार्स के बारे में पता चला। इस फैक्शन ने अचानक से एंट्री की और इसके बाद ग्रुप में मौजूद मुख्य 5 सदस्यों के बारे में जानकारी मिल गयी। साथ ही WWE ने Raw के एपिसोड के मेन इवेंट में रेट्रीब्यूशन और द हर्ट बिजनेस के बीच मैच तय कर दिया।
मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। इस दौरान रेट्रीब्यूशन के पीछे मौजूद सुपरस्टार्स के नाम भी पता चल गए। दरअसल, उनके नाम टी-बार (डोमिनिक डाइजाकोविच), मेस (डीओ मैडिन) और शेन थोर्न (स्लैपजैक) है। इसके साथ विमेंस स्टार्स के इन-रिंग नेम नहीं पता लेकिन वो सुपरस्टार्स मिया यिम और मर्सिडीज मार्टिंज है।
ये भी पढ़ें:- 5 बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE से जाने के बाद विंस मैकमैहन और कंपनी की जमकर तारीफ की
ये 5 सुपरस्टार्स रेट्रीब्यूशन के मुख्य सदस्य है। इसमें से ज्यादातर सुपरस्टार्स NXT में काम कर चुके हैं। इसके बावजूद रेट्रीब्यूशन के सदस्यों के बारे में कुछ ऐसी बातें है जो शायद ही किसी को पता होगी। इसलिए हम ग्रुप में मुख्य सदस्यों के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने वाले है जो शायद आपको नहीं पता होगी।
5- रेट्रीब्यूशन के स्लैपजैक कुछ महीनों पहले WWE Raw में MVP के साथ नजर आए थे
रेट्रीब्यूशन के स्लैपजैक गिमिक के पीछे शायद शेन थोर्न मौजूद है। हर किसी का मानना है कि वो इस ग्रुप का हिस्सा बने है और पहली बार मेन रोस्टर पर नजर आए हैं। दरअसल, वो इससे पहले मेन रोस्टर पर काम कर चुके हैं। मार्च 2020 में थोर्न WWE Raw पर नजर आने लगे थे।
इस दौरान वो ब्रेंडन विंक के साथ टैग टीम में मौजूद थे। दोनों ही शुरुआत में कुछ मुकाबले हारे लेकिन बाद में वो MVP के साथ आए। इसके बाद उन्हें सेड्रिक एलेक्जेंडर और रिकोशे पर जीत मिली। थोर्न मैनेजमेंट को प्रभावित नहीं कर पाए और इसके बाद वो MVP के साथ कभी नजर नहीं आए। अब थोर्न MVP के हर्ट बिजनेस के खिलाफ मौजूद है।
ये भी पढ़ें:- 5 कारण क्यों WWE Raw में सैथ रॉलिंस ने रे मिस्टीरियो और अलाया के बाप-बेटी के रिश्ते पर सवाल उठाए