5 कारण क्यों WWE Raw में सैथ रॉलिंस ने रे मिस्टीरियो और अलाया के बाप-बेटी के रिश्ते पर सवाल उठाए

अलाया मिस्टीरियो और रे मिस्टीरियो
अलाया मिस्टीरियो और रे मिस्टीरियो

WWE Raw के अंतिम एपिसोड में एक सरप्राइज देखने को मिला। सैथ रॉलिंस ने रिंग में आकर एक प्रोमो कट किया और बताया कि उनके पास एक रिपोर्ट है। इसके साथ ही रॉलिंस ने मिस्टीरियो परिवार को बुलाया और कहा कि अलाया असल में रे मिस्टीरियो की बेटी नहीं है। ये काफी अजीब चीज़ थी।

इसके बाद रे मिस्टीरियो ने अपनी बेटी को 19 साल की छोटी बच्ची बताया। इसपर वो नाराज हो गयी और वहां से चली गयी। बाद में उन्होंने अपने पिता से बहस भी की। इसके साथ ही मर्फी और अलाया का स्टोरीलाइन एंगल भी दिखाया गया। हर एक फैन के मन में सवाल होगा कि आखिर क्यों सैथ रॉलिंस ने अलाया का रे मिस्टीरियो की बेटी न होने का दावा किया। इसलिए हम इन्हीं 5 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं।

5- WWE स्टार सैथ रॉलिंस असल में अलाया को डिसाइपल के रूप में जोड़ना चाहते हो

सैथ रॉलिंस की फैक्शन लगभग तबाह हो गयी है और अब उन्होंने मर्फी को भी ग्रुप से निकाल दिया है। कुछ समय पहले फैंस चाहते थे कि कोई विमेंस स्टार भी रॉलिंस के ग्रुप में हो।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें अपने डेब्यू के दिनों की तुलना में आज पहचान पाना मुश्किल है

इस वजह से रॉलिंस, अलाया को मिस्टीरियो परिवार से अलग करके अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर रहे हो। साथ ही मर्फी और सैथ का अलग होना भी एक प्लान साबित हो सकता है।

4- WWE में मिस्टीरियो परिवार को तबाह करने के लिए

मिस्टीरियो परिवार इस समय एकजुट है और पिछले हफ्ते तक वो साथ नजर आ रहे थे। इसके अलावा मिस्टीरियो परिवार के चारों सदस्य खुश भी थे। सैथ रॉलिंस के सैगमेंट से उनके बीच दरार पैदा हुई।

सैथ रॉलिंस का ये मिस्टीरियो परिवार को तबाह करने और उनके बीच अनबन पैदा करने का तरीका हो सकता है। शुरुआत में ही इससे परिवार में दरार पड़ चुकी है और भविष्य में रॉलिंस का ये प्लान सफल हो सकता है।

ये भी पढ़ें:- 5 बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE से जाने के बाद विंस मैकमैहन और कंपनी की जमकर तारीफ की

3- डॉमिनिक को अपने साथ जोड़ने के लिए

डॉमिनिक इस समय सैथ रॉलिंस के सबसे बड़े दुश्मन है। इसके बावजूद पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन जान चुके हैं कि डॉमिनिक में काफी टैलेंट है। साथ ही मिस्टीरियो परिवार में दरार डालने से उन्हें फायदा हो सकता है।

इस स्टोरीलाइन के चलते रे मिस्टीरियो और उनके बेटे के बीच अनबन शुरू हो सकती है। साथ ही डॉमिनिक इसके बाद सैथ रॉलिंस की शरण में आ जाएंगे और इससे डॉमिनिक को बड़ा फायदा मिल सकता है।

2- सैथ रॉलिंस की इस स्टोरीलाइन से अलाया को WWE में आते ही फायदा होगा

सैथ रॉलिंस के खिलाफ डेब्यू करने से डॉमिनिक को काफी ज्यादा फायदा हुआ था और वो चर्चा का विषय बन गए थे। सैथ रॉलिंस कुछ उसी तरह अलाया के बड़े डेब्यू में मदद कर सकते हैं।

डॉमिनिक आते ही कुछ समय में Raw के टॉप बेबीफेस बन गए थे। उसी तरह सैथ रॉलिंस के साथ स्टोरीलाइन में आने से अलाया को जल्द ही प्रसिद्धि मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें:- WWE में वापसी के बाद ब्रॉक लैसनर के 3 धमाकेदार ड्रीम मैच जो देखने को मिल सकते हैं

1- ये सैथ रॉलिंस को आराम देने का तरीका हो सकता है

सैथ रॉलिंस लंबे समय से WWE में लगातार काम करते जा रहे हैं और पिछले कुछ समय में उन्होंने काफी कम शोज़ मिस किये हैं। साथ ही इस समय बैकी लिंच प्रेगनेंट है और इस वजह से वो पिछले कई महीनों से एक्शन में नजर नहीं आयी है। दिसंबर के दोनों WWE सुपरस्टार्स माता-पिता बनने वाले हैं।

इसके साथ ही सैथ को कुछ महीनों का आराम भी मिल जाएगा। निजी स्टोरीलाइन को लाने का अर्थ रॉलिंस को WWE के टेलीविजन से दूर करना है। साथ ही इससे मिस्टीरियो परिवार और ज्यादा ताकतवर बन जाएगा और आखिर उन्हें पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन पर जीत मिल जाएगी।

इस दौरान मर्फी का फेस टर्न हो सकता है और उनकी अलाया के साथ स्टोरीलाइन चल सकती है। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करेंगे। साथ ही डॉमिनिक और उनके पिता रे मिस्टीरियो टैग टीम डिवीजन की ओर रुख करते हुए भी नजर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब ब्रॉक लैसनर ने अपना कैरेक्टर तोड़कर सबको चौंकाया

Quick Links