WWE में आने के बाद सुपरस्टार के कैरेक्टर में काफी बदलाव देखने को मिलता है। WWE धीरे-धीरे सुपरस्टार को अच्छा दिखाने के लिए उसके लुक और कपड़ों में बदलाव करता है। WWE पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है और ऐसे में कंपनी हर एक सुपरस्टार के लुक पर ध्यान देता है। साथ ही उन्हें हमेशा प्रभावशाली बनाने का प्रयास करता है।
WWE में ऐसे कई सारे सुपरस्टार्स मौजूद है जिन्होंने समय के साथ खुद में काफी ज्यादा बदलाव किया है। वो सुपरस्टार्स अपने डेब्यू से काफी ज्यादा अलग नजर आने लग गए हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 4 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने डेब्यू के बाद अपने लुक में काफी बड़ा बदलाव किया है।
4- WWE स्टार बैकी लिंच
बैकी लिंच ने पिछले कुछ सालों में काफी ज्यादा बदलाव किया है। लिंच ने 2014 में अपना NXT डेब्यू किया था जहां उनका सामना समर रे से हुआ था। बैकी लिंच उस समय काफी अलग तरीके के कपडे पहनती थी और उस समय उनके बालों का रंग भी साधारण था।
ये भी पढ़ें:- WWE में वापसी के बाद ब्रॉक लैसनर के 3 धमाकेदार ड्रीम मैच जो देखने को मिल सकते हैं
बैकी लिंच अगर अपने डेब्यू वाले लुक में रहती तो शायद ही उन्हें WWE में इतनी ज्यादा सफलता मिलती। समय के साथ उन्होंने बड़े बदलाव किये और 2020 तक वो विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी स्टार बन गयी।
3- ड्रू मैकइंटायर
ड्रू मैकइंटायर ने पिछले कई सालों में काफी ज्यादा बदलाव किया है। उनके लुक और साइज में काफी ज्यादा बदलाव आया है। 2007 में उनका डेब्यू हुआ था और उस समय वो काफी पतले और साधारण सुपरस्टार के रूप में नजर आते थे।
थोड़ी सफलता मिलने के बाद मैकइंटायर को WWE से निकाल दिया गया। उन्होंने कुछ सालों बाद वापसी की और उन्होंने अपने लुक में बड़ा बदलाव किया। उनके डेब्यू और वर्तमान लुक को देखकर हर एक व्यक्ति शॉक जरूर होगा। मैकइंटायर को अपनी इस मेहनत का फल रेसलमेनिया में मिला जहां वो WWE चैंपियन बने।
ये भी पढ़ें:- 5 सुपरस्टार्स जिन्हें यूनिवर्सल चैंपियनशिप या WWE चैंपियनशिप के लिए मौका जरूर मिलना चाहिए