स्मैकडाउन (SmackDown) के अगले एपिसोड के लिए सभी उत्साहित हैं। SmackDown के लिए अबतक WWE ने कोई बड़ी घोषणा नहीं की है। हालांकि, अभी WWE में कई रोचक स्टोरीलाइंस चल रही है। SmackDown में समरस्लैम (SummerSlam) के लिए स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया जाएगा। पिछले हफ्ते WWE ने एपिसोड द्वारा काफी ज्यादा प्रभावित किया था।"I changed my middle name to 'Guardians.'" 👀#SmackDown @JohnCena pic.twitter.com/G3HnLKRPHq— WWE (@WWE) July 24, 2021इस हफ्ते उनका एपिसोड और भी रोचक रह सकता है। SmackDown में रोमन रेंस-जॉन सीना और ऐज-सैथ रॉलिंस की दुश्मनी आगे बढ़ने वाली है। यह सभी सुपरस्टार्स फैंस का ध्यान खींच रहे हैं। इसके अलावा अन्य टाइटल्स के लिए चल रही स्टोरीलाइंस भी रोचक रही हैं। उम्मीद होगी कि SmackDown का एपिसोड अच्छा रहे। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के अगले एपिसोड के प्रीव्यू के बारे में बात करेंगे।- SmackDown में बियांका ब्लेयर को नई चैलेंजर मिल जाएSasha Banks vs Bianca Belair is still advertised for WWE live events and Smackdown dark matches throughout the summer. pic.twitter.com/DvkPepT5c5— WrestlingWorldCC (@WrestlingWCC) July 27, 2021बियांका ब्लेयर ने पिछले हफ्ते कार्मेला को पराजित कर दिया था। कार्मेला के साथ उनकी स्टोरीलाइन का अंत हो गया है। अब ब्लेयर को SummerSlam के लिए नई विरोधी की जरूरत है। SmackDown के एपिसोड में बियांका ब्लेयर का प्रोमो सैगमेंट देखने को मिल सकता है। इस दौरान वो अपनी अगली विरोधी के बारे में बात कर सकती हैं। इस सैगमेंट में कई सारी विमेंस सुपरस्टार्स इंटरफेयर कर सकती हैं। SummerSlam जैसे बड़े इवेंट के लिए बियांका ब्लेयर को बेहतर विरोधी की जरूरत है।ऐसे में साशा बैंक्स, टोनी स्टॉर्म, लिव मॉर्गन या बैकी लिंच अच्छा विकल्प रह सकती हैं। साशा बैंक्स को WrestleMania 37 से रीमैच नहीं मिला है। इसके अलावा टोनी ने हाल ही में डेब्यू किया है और उन्हें आते ही कंपनी द्वारा बड़ा पुश मिल सकता है। बैकी लिंच की वापसी की हर कोई उम्मीद कर रहा है। Raw विमेंस टाइटल के लिए SummerSlam में मैच तय हो गया है। ऐसे में वो SmackDown की सदस्य के रूप में वापसी करते हुए बियांका को चैलेंज कर सकती हैं। लिव मॉर्गन को भी WWE द्वारा पुश दिया जा सकता है। बियांका ब्लेयर के अगले विरोधी के बारे में इस इवेंट द्वारा जानकारी मिल सकती है।