WWE SmackDown प्रीव्यू: रोमन रेंस लेंगे दुश्मन से बदला, चैंपियनशिप मैच में मचेगा जबरदस्त बवाल?

WWE SmackDown ब्रांड
WWE SmackDown ब्रांड

स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। WWE ने अपने इस शो को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। दरअसल, WrestleMania 37 से पहले ये ब्लू ब्रांड का अंतिम एपिसोड रहेगा। ऐसे वो इसे खास बनाना चाहेंगे। WWE इसे रेसलमेनिया (WrestleMania) स्पेशल SmackDown के एपिसोड के रूप में एडवर्टाइज कर रहा है। इससे पता चलता है कि यहां जरूर ही कुछ खास देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें:- 5 तरीके जिनसे WrestleMania 37 में बॉबी लैश्ले vs ड्रू मैकइंटायर के WWE चैंपियनशिप मैच का अंत हो सकता है

WWE ने कुछ बड़े मैचों और सैगमेंट की घोषणा कर दी है। ये सभी ही चीज़ें शानदार रहा सकती हैं। इसके अलावा WWE अन्य स्टोरीलाइन को भी SmackDown के इस एपिसोड द्वारा आगे बढ़ा सकता है। खास एपिसोड से WWE को रेटिंग्स में भी फायदा मिलने की उम्मीद रहेगी। खैर, इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड के प्रीव्यू पर एक नजर डालने वाले हैं।

- SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप के लिए फैटल 4 वे मैच

SmackDown के WrestleMania स्पेशल एपिसोड में टैग टीम टाइटल्स के लिए मुकाबला देखने को मिलने वाला है। इस समय डॉल्फ ज़िगलर और रॉबर्ट रूड के पास टाइटल्स मौजूद है। वो अन्य तीन टीमों के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करने वाले हैं। ऐसे में उनके लिए काफी मुश्किलें रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 तरीके जिनसे WrestleMania 37 में रोमन रेंस vs ऐज vs डेनियल ब्रायन के यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का अंत हो सकता है

उन्हें स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स, रे मिस्टिरियो और डॉमिनिक, अल्फा अकेडमी से चुनौती मिलने वाली हैं। देखा जाए तो ये मैच जबरदस्त रह सकता है। WWE इस मैच में शानदार चीज़ें तय कर सकता है। साथ ही SmackDown के इस एपिसोड में एक टाइटल चेंज भी हो सकता है। WWE के पास यहां कई सारे विकल्प है। अगर टाइटल चेंज होता है तो शायद फैंस ज्यादा उत्साहित होंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

- आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल मैच

WWE हर साल WrestleMania में आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल मैच का आयोजन किया जाता है। इस मैच के विजेता को एक ट्रॉफी मिलती हैं। मैट हार्डी, किंग कॉर्बिन, सिजेरो और कई सारे अन्य सुपरस्टार्स ने आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल मैच जीता है और उन्हें ये ट्रॉफी मिली है। पिछले साल इसका आयोजन नहीं हो पाया था।

इस बार WWE ने इस मैच को WrestleMania के बजाय SmackDown के खास एपिसोड में बुक किया है। WWE अपने WrestleMania पीपीवी का कार्ड छोटा रख रहा है। इसके चलते ही SmackDown में इसका आयोजन होगा। खैर, इस मैच में कई सारे सुपरस्टार्स के नाम तय हो चुके हैं। कुछ सरप्राइज भी देखने को मिल सकते हैं।

- बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स का सैगमेंट?

WrestleMania 37 की नाईट 1 में बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स के बीच SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलने वाला है। इस मुकाबले के लिए हर कोई उत्साहित रहने वाला है। खैर, SmackDown के एपिसोड में मैच से पहले दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच बेहद हो सकती हैं।

इस दौरान वो एक-दूसरे के खिलाफ जा सकती हैं। बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स प्रोमो कट करने के साथ ही एक-दूसरे पर हमला भी कर सकती हैं। यहां से उनके बीच एक ब्रॉल देखने को मिल सकता है। WWE अपने फैंस को जरूर ही SmackDown के एपिसोड में एक यादगार सैगमेंट दे सकता है।

- रोमन रेंस, ऐज और डेनियल ब्रायन का सैगमेंट

WWE ने SmackDown के लिए रोमन रेंस, ऐज और डेनियल ब्रायन का एक सैगमेंट तय कर दिया है। इस दौरान बताया जा रहा है कि वो तीनों ही अपने मैच के लिए तैयारी करने वाले हैं। खैर, SmackDown के एपिसोड में उनका एक सैगमेंट देखने को मिल सकता है। सभी सुपरस्टार्स प्रोमो कट कर सकते हैं।

इसके साथ ही पिछले दो हफ्ते से लगातार सुपरस्टार्स अपने विरोधियों पर गुस्सा निकाल रहे हैं। ऐसे में WrestleMania से पहले अंतिम एपिसोड में रोमन रेंस, ऐज और डेनियल ब्रायन के बीच फाइट हो सकती हैं। इस दौरान जे उसो भी दखल दे सकते हैं। WWE इसे मेन इवेंट में तय करने का निर्णय ले सकता है।

ये भी पढ़ें:- 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं

Quick Links