रेसलमेनिया (WrestleMania) पीपीवी के लिए हर कोई उत्साहित है। WWE ने इस इवेंट में कई जबरदस्त मैच तय कर दिए हैं। इस इवेंट का आयोजन पिछले साल की तरह दो अलग-अलग दिनों तक देखने को मिलने वाला है। WrestleMania की दूसरी नाईट का मेन इवेंट जबरदस्त रहने वाला है। दरअसल, रोमन रेंस अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड करने वाले हैं।
ऐज और डेनियल ब्रायन WrestleMania 37 में रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाले हैं। इस मैच से काफी ज्यादा उम्मीदें रहने वाली हैं। WrestleMania इतिहास में कई सारे ऐतिहासिक ट्रिपल थ्रेट मैच देखने को मिले हैं। इसके चलते इस मैच से भी काफी ज्यादा उम्मीदें रहने वाली हैं।
ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania 2021, नाईट 1: शो से पहले सभी मुकाबलों के नतीजों की भविष्यवाणी
रोमन रेंस के सामने काफी बड़ी चुनौती रहने वाली हैं। खैर, मैच में नतीजे को लेकर हर एक प्रशंसक के मन में कई सारे सवाल है। हर एक फैन जानना चाहता है कि किन तरीकों से इस मैच का अंत हो सकता है। इसलिए हम WrestleMania 37 के यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के संभावित अंत के बारे में बात करने वाले हैं।
5- जे उसो की इंटरफेरेंस की मदद से रोमन रेंस को WrestleMania में जीत मिलें
WrestleMania में रोमन रेंस अपनी चैंपियनशिप को पहली बार डिफेंड कर रहे हैं। रोमन रेंस ने वापसी के बाद हर बार अपने यूनिवर्सल टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया है। इसके बावजूद ज्यादातर मौकों पर जे उसो की इंटरफेरेंस हुई है और इसके चलते ही रोमन रेंस ने बड़ी जीत हासिल की है।
ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania 2021, नाईट 2: शो से पहले सभी मुकाबलों के नतीजों की भविष्यवाणी
कुछ ऐसा ही WrestleMania के मेन इवेंट में हो सकता है। ट्रिपल थ्रेट मैच नो DQ रहते हैं। ऐसे में जे उसो की इस मैच में पूरी तरह इंटरफेयर करते हुए दिखाई दे सकते हैं। साथ ही रोमन रेंस को जीत हासिल करने में मदद कर सकते हैं। इसके रोमन रेंस WrestleMania के मेन इवेंट में अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर सकते हैं।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।