WWE का रेसलमेनिया (WrestleMania) पीपीवी अब काफी ज्यादा करीब है। WWE ने अपने इस इवेंट के लिए पूरी तैयारी कर ली है। WrestleMania 37 का आयोजन 2 दिनों तक देखने को मिलने वाला है। WWE ने दोनों ही नाईट्स के लिए पहले ही मैचों की घोषणा कर दी हैं। WrestleMania का पहला दिन काफी अहम रहने वाला है।WWE जरूर ही अपने बड़े इवेंट की शुरुआत बेहतर तरीके से करना चाहेगा। सबसे बड़ी बात ये है कि WrestleMania 37 में लंबे समय के बाद फैंस की वापसी भी होगी। इसके चलते WrestleMania का कद काफी ज्यादा बढ़ जाएगा। WrestleMania की पहली नाईट को कई चैंपियनशिप और नॉन-टाइटल मैच भी देखने को मिलने वाले हैं।Is Bobby Lashley in your current top 10? 🤔...#WrestlingCommunity pic.twitter.com/G7Gtq0CQnJ— Deonté (FCB 1:1 PSG) (@dantrum17) April 3, 2021ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania 2021, नाईट 1: शो से पहले सभी मुकाबलों के नतीजों की भविष्यवाणीअगर WWE को WrestleMania 37 की पहली नाईट को खास और यादगार बनाना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे फैंस की इवेंट को लेकर रूचि बढ़ जाएगी और ये चर्चा का विषय बन जाएगा। इसलिए हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो WrestleMania नाईट 1 में हो सकती हैं।5- WrestleMania में न्यू डे अपनी चैंपियनशिप रिटेन करेंAt Wrestlemania 37 it’ll be The New Day vs AJ Styles And omos For The Raw Tag Team Championship pic.twitter.com/hlFtBpuzJL— alexgooch14 (@alexgooch141) April 2, 2021न्यू डे अपनी Raw टैग टीम चैंपियनशिप को एजे स्टाइल्स और आमोस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। इस मैच में सबका मानना है की कि एजे स्टाइल्स और ओमोस की जीत हो सकती हैं। इसके चांस सबसे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद फैंस को WWE द्वारा एक बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania 2021, नाईट 2: शो से पहले सभी मुकाबलों के नतीजों की भविष्यवाणीअगर इस Raw टैग टीम चैंपियनशिप मैच में न्यू डे की जीत होती हैं और वो अपनी चैंपियनशिप को रिटेन कर लेते हैं तो ये बड़ा सरप्राइज होगा। कोई भी उम्मीद नहीं कर रहा है कि स्टाइल्स और उनके साथी की हार होगी। WWE हर साल कुछ सरप्राइज और शॉक्स देता है। इस बार भी WWE सबको चौंका सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।