WWE SmackDown में Roman Reigns की गैरमौजूदगी से हुआ बड़ा नुकसान, रेटिंग्स में आई गिरावट

Ujjaval
WWE SmackDown में कुछ बड़े स्टार्स नहीं थे
WWE SmackDown में कुछ बड़े स्टार्स नहीं थे

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का आखिरी एपिसोड बहुत बढ़िया था और इसी कारण सभी व्यूअरशिप नंबर्स के बारे में जानने का इंतजार कर रहे थे। आपको बता दें कि शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) और रोंडा राउजी (Ronda Rousey) जैसे बड़े सुपरस्टार्स नज़र नहीं आए और इसी कारण शायद रेटिंग्स में गिरावट देखने को मिली है।

Ad

WWE SmackDown को रोमन रेंस और रोंडा राउजी की गैरमौजूदगी के कारण हुआ नुकसान

SmackDown का आखिरी एपिसोड लॉस एंजेलिस के न्यू ओर्लेंस में मौजूद स्मूथी किंग सेंटर से देखने को मिला था। इस शो में कई शानदार चीज़ें देखने को मिली थी। Extreme Rules में धमाकेदार वापसी करने के बाद ब्रे वायट ब्लू ब्रांड में नज़र आए और प्रोमो कट करते हुए फैंस का दिल जीता।

Spoiler TV ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस शो की औसतन व्यूअरशिप 2.129 मिलियन के करीब रही। पहले घंटे में शो को 2.175 मिलियन लोगों ने देखा और दूसरे घंटे में यह अकड़ा कम होकर 2.082 मिलियन व्यूअर्स पर आ गया। पिछले हफ्ते की औसतन रेटिंग्स 2.243 मिलियन की थी। उस हिसाब से देखा जाए तो WWE को थोड़ा नुकसान हुआ है।

Ad

SmackDown के इस एपिसोड को 18-49 के डेमोग्राफिक में 0.5 की रेटिंग मिली है। WWE की व्यूअरशिप में ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद उछाल देखने को मिला है। कुछ मौकों पर रेटिंग्स कम भी हुई है लेकिन WWE ने बाद में बड़ा सुधार किया है। रे मिस्टीरियो अब SmackDown ब्रांड का हिस्सा बन गए हैं वहीं ब्रे वायट ने शो के अंत में भावुक प्रोमो कट किया।देखा जाए तो शो के दौरान WWE के कई टॉप चैंपियंस नज़र नहीं आए थे।

अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस, नई SmackDown विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी, इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर और अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियन जिमी उसो ने इस शो को मिस किया था। काफी लंबे समय में ऐसा हुआ है कि इतने सारे सुपरस्टार्स शो में नज़र नहीं आए हैं। उम्मीद है कि अगले एपिसोड में उनका इस्तेमाल किया जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications