समरस्लैम (Summerslam) की गिनती साल में WWE के 4 सबसे बड़े इवेंट्स में की जाती है। इसलिए इन दिनों Summerslam 2021 को लेकर WWE यूनिवर्स काफी उत्साहित है। रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) एपिसोड्स में अगले पीपीवी का बिल्ड-अप दिलचस्प मोड़ लेता जा रहा है। इसलिए आइए जानते हैं इस हफ्ते Raw और SmackDown में क्या-क्या देखने को मिला।WWE Raw में क्या-क्या हुआ-Raw की शुरुआत जॉन सीना ने की, जहां उन्होंने रोमन रेंस की बेइज्जती करते हुए उन्हें Summerslam के लिए चैलेंज किया। साथ ही उन्होंने SmackDown में आने की बात भी कही। वहीं रिडल ने भी इस सैगमेंट में एंट्री ली थी।-द वाइकिंग रेडर्स और रिडल की टीम को एजे स्टाइल्स, ओमोस और जॉन मॉरिसन की टीम पर जीत मिली।-जैक्सन राइकर ने इलायस को पिन के जरिए हराया।-शार्लेट फ्लेयर के प्रोमो में फैंस ने बैकी लिंच! बैकी लिंच के चैंट किए। रिया रिप्ली ने बाहर आकर शार्लेट को Raw विमेंस टाइटल के लिए चैलेंज किया, लेकिन द क्वीन ने इससे मना कर दिया। बाद में एडम पीयर्स ने इस मैच को ऑफिशियल कर दिया।-नाया जैक्स और शायना बैज़लर को रेजिनल्ड के कारण नटालिया और टमीना के खिलाफ हार मिली। मैच के बाद जैक्स ने रेजिनल्ड पर अटैक कर दिया।-WWE24*7 चैंपियन अकीरा टोजावा सभी से बचते हुए नजर आए, तभी रेजिनल्ड ने चुस्ती और फुर्ती दिखाते हुए टोजावा को पिन कर चैंपियनशिप अपने नाम की।-WWE यूएस चैंपियनशिप नंबर-1 कंटेंडर मैच में शेमस ने हम्बर्टो कारिलो को हराया। बैकस्टेज डेमियन प्रीस्ट भी इस मैच को करीब से देख रहे थे।-WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले के ओपन चैलेंज को स्वीकार कर कीथ ली ने धमाकेदार वापसी की और मैच में लैश्ले विजयी रहे।-मुकाबले के बाद लैश्ले अपनी जीत को सेलिब्रेट कर रहे थे तभी गोल्डबर्ग ने जबरदस्त अंदाज में वापसी करते हुए चैंपियन से कहा कि वो नेक्स्ट हैं।-महल अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट कर रहे थे तभी ड्रू मैकइंटायर ने उनपर पीछे से अटैक कर दिया। बीच-बचाव करने आए वीर और शैंकी पर भी मैकइंटायर ने बुरी तरह अटैक किया। मैकइंटायर ने भारतीय सुपरस्टार शैंकी को चेयर से बुरी तरह पीटते हुए उनकी हालत को खराब कर दिया। -Raw में NXT चैंपियन कैरियन क्रॉस ने डेब्यू किया, जहां उन्हें WWE दिग्गज जैफ हार्डी के खिलाफ हार मिली।-एलेक्सा ब्लिस के प्लेग्राउंड सैगमेंट में लिली की वापसी हुई। इस दौरान ब्लिस ने बिना डूड्रॉप के ईवा मैरी को मैच के लिए चैलेंज किया, लेकिन मैरी वहां से चली गईं।-मेन इवेंट में शार्लेट और रिया रिप्ली के बीच जबरदस्त Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच हुआ, जिसका परिणाम डिसक्वालीफिकेशन से आने के कारण द क्वीन ने अपने टाइटल को रिटेन किया। इसके बाद रिप्ली ने शार्लेट पर अटैक कर दिया, तभी निकी एश ब्रीफ़केस के साथ बाहर आईं, कैशइन किया और नई Raw विमेंस चैंपियन बनीं।The hot new single from @JohnCena & @SuperKingofBros called 𝑩𝒓𝒐𝒐𝒐𝒐𝒐𝒐𝒐𝒐𝒐𝒐!#WWERaw pic.twitter.com/AJEEblSsG6— WWE (@WWE) July 20, 2021Who flings their shoe?Honestly......#WWERaw pic.twitter.com/pw6EQH0t9H— WWE (@WWE) July 20, 2021DE-NIED!#WWERaw pic.twitter.com/HVk1fsluYI— WWE (@WWE) July 20, 2021IT'S GOLDBERG!!! pic.twitter.com/NyehYSxzUn— WWE (@WWE) July 20, 2021NIKKI A.S.H. CASHED IN HER #MITB CONTRACT TO BECOME THE NEW #WWERAW WOMEN'S CHAMPION!!!!@NikkiCrossWWE pic.twitter.com/4oD7K8soAi— WWE (@WWE) July 20, 2021