WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड बहुत ज्यादा धमाकेदार साबित हुआ और WWE ने पहले ही शो को खास बनाने के लिए जबरदस्त ऐलान कर दिए थे और यह एपिसोड उम्मीद से ज्यादा यादगार साबित हुआ। अब आइए नजर डालते हैं WWE SmackDown में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ:WWE SmackDown की शुरुआत रोमन रेंस ने कीयूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस अपने भाई द उसोज और पॉल हेमन के साथ SmackDown की शुरुआत करने के लिए रिंग में आए। रोमन रेंस ने कहा कि जब बात स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट की आती है, तो न्यू यॉर्क सिटी को WWE चलाता है और द ब्लडलाइन WWE को चलाता है। रेंस ने कहा कि वो मैडिसन स्क्वायर गार्डन को भी चलाते हैं और उन्होंने फैंस को उन्हें एकनॉलेज करने के लिए कहा। इसके तुरंत बाद ब्रॉक लैसनर का म्यूजिक बजा और क्राउड की तरफ से उन्हें जबरदस्त रिएक्शन मिला। पॉल हेमन ने लैसनर से पूछा कि वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए क्यों आ रहे हैं और इसके जवाब में लैसनर ने हेमन से पूछा कि उन्होंने रोमन रेंस को क्यों नहीं बताया कि वो SummerSlam में आने वाले थे। क्या हेमन ने रेंस को धोखा दिया है? यह बात सुनकर रोमन रेंस और द उसोज को काफी गुस्सा आ गया। रेंस ने हेमन से अपना टाइटल ले लिया और रिंग से चले गए। हेमन ने तुरंत ही अपना किरदार बदल दिया और पहले की तरह एडवोकेट बनकर लैसनर को इंट्रोड्यूस करने लगे। हालांकि लैसनर ने साफ कर दिया कि उन्हें यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मौका चाहिए। इसके बाद लैसनर ने हेमन को F5 देने के लिए उठा लिया, लेकिन रेंस ने आकर लैसनर को सुपरमैन पंच दे दिया। रेंस जब स्पीयर देने गए तो लैसनर ने उन्हें F5 मूव के लिए उठा लिया। हालांकि उसोज ने आकर सेव किया, लेकिन अंत में लैसनर ने उसोज को सुपलेक्स सिटी की सैर करा दी।"The Tribal Chief and #TheBloodline RUNS WWE."#SmackDown @WWERomanReigns @WWEUsos @HeymanHustle pic.twitter.com/f2mcZegVMq— WWE (@WWE) September 11, 2021"Why didn't you tell @WWERomanReigns I was going to be at #SummerSlam?" 😮#SmackDown @BrockLesnar @HeymanHustle @WWEUsos pic.twitter.com/ITdk3FUYYb— WWE (@WWE) September 11, 2021#TheBeast is BACK and he has his sights set on @WWERomanReigns and the #UniversalTitle!#SmackDown @BrockLesnar @HeymanHustle pic.twitter.com/JJXda7W5xX— WWE (@WWE) September 11, 2021बैकस्टेज पॉल हेमन से ब्रॉक लैसनर के चैलेंज के बारे में पूछा गया, जिसे लेकर उन्होंने कहा कि ट्राइबल चीफ अपने हिसाब से बीस्ट की चुनौती का जवाब देंगे। "The Tribal Chief and #TheBloodline RUNS WWE."#SmackDown @WWERomanReigns @WWEUsos @HeymanHustle pic.twitter.com/f2mcZegVMq— WWE (@WWE) September 11, 2021#) WWE SmackDown में शिंस्के नाकामुरा, रिक बूग्स, बिग ई, डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो vs डॉल्फ जिगलर, रॉबर्ट रूड, ओटिस, सैमी जेन और अपोलो क्रूजSmackDown में हुए 10 मैन टैग टीम मैच से पहले सैमी जेन ने स्पेशल गेस्ट और एटलांटा हॉक्स के ट्रे यंग को बुलाया। इस मैच के शुरुआती पलों में हील टीम का दबदबा देखने को मिला और उन्होंने पूरी तरह से मैच में कंट्रोल हासिल किया, लेकिन जल्द ही रिंग में सभी सुपरस्टार्स का दखल देखने को मिला, जिसके कारण ब्रॉल देखने को मिला। इस बीच रे मिस्टीरियो और सैमी जेन रिंग में लीगल थे। रे ने सैमी को 619 मूव के लिए सेट किया और जब वो यह देने जा रहे थे तभी यंग ने रे को रोक लिया। इसी के बाद रेफरी ने यंग को रिंगसाइड से बैन कर दिया और उन्हें वापस जाने के लिए कह दिया। इसी वजह से जेन का ध्यान भटक गया और रिंग में डॉमिनिक-रे मिस्टीरियो ने सैमी जेन को 619 मूव दिया। इसके बाद बिग ई को टैग मिला और उन्होंने जेन को बिग एंडिंग देकर पिन किया और अपनी टीम के लिए इस मैच को जीता।विजेता: बिग ई, रिक बूग्स, शिंस्के नाकामुरा, रे और डॉमिनिक मिस्टीरियोYOU'RE OUTTA HERE, @TheTraeYoung!!!#SmackDown @TheGarden @ATLHawks pic.twitter.com/KVncvB3YwE— WWE (@WWE) September 11, 2021.@TheTraeYoung was just trying to have @SamiZayn's back! #SmackDown @ATLHawks @TheGarden pic.twitter.com/0hrseHbNLc— WWE (@WWE) September 11, 2021Guess who's back in @TheGarden?! 🧊#SmackDown @TheTraeYoung @ATLHawks pic.twitter.com/ow7VyTsAci— WWE (@WWE) September 11, 2021इस मैच के बाद बिग ई का इंटरव्यू हुआ, जिसमें उन्होंने Money In the Bank ब्रीफकेस को लेकर बॉबी लैश्ले और रोमन रेंस को धमकी दी। बिग ई ने SmackDown या अगले हफ्ते Raw में अपने कैशइन को टीज किया। "If you have what I need, I'm COMIN' FOR YOUR NECK!"#SmackDown #MITB @WWEBigE pic.twitter.com/ab1PbMumCN— WWE (@WWE) September 11, 2021#) WWE SmackDown में बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंगSmackDown विमेंस चैंपियनशिप की कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग के लिए सबसे पहले बियांका ब्लेयर रिंग में आईं और उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट को साइन किया। ब्लेयर ने कहा कि वो बैकी की इज्जत करती थी, लेकिन SummerSlam में जो हुआ उसके बाद इसमें गिरावट आई है। हालांकि बैकी लिंच Extreme Rules में इसे वापस हासिल कर सकती हैं। बैकी लिंच की एंट्री हुई, वो रिंग में कोट और सनग्लास पहनकर आईं। उन्होंने फैंस और बियांका ब्लेयर के ऊपर निशाना भी साधा। बैकी ने कहा कि जब वो घर पर थी तो फैंस उनका नाम चैंट करते थे और अब वो आ गई हैं तो वो इस तरह रिएक्ट कर रहे हैं। बैकी लिंच ने इसके बाद कॉन्ट्रैक्ट को साइन किया और इसे बियांका के ऊपर फेंकते हुए रिंग से चली गईं।At #ExtremeRules... IT'S ON!#SmackDown #WomensTitle @BeckyLynchWWE @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/Sk8Lr2E7uN— WWE (@WWE) September 11, 2021"You can be a fan, or you can be #TheMan."#SmackDown @BeckyLynchWWE pic.twitter.com/l4KBFWzM0w— WWE (@WWE) September 11, 2021BIG TIME BECKS#SmackDown @BeckyLynchWWE pic.twitter.com/bsffjJWoHe— WWE (@WWE) September 11, 2021The #ESTofWWE is READY for #ExtremeRules!#SmackDown @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/0PWrh6sLzJ— WWE (@WWE) September 11, 2021#) WWE SmackDown में ऐज vs सैथ रॉलिंसSummerSlam में दोनों सुपरस्टार्स के बीच मुकाबला हुआ था, जिसे ऐज ने जीता था और अब दोनों के बीच रीमैच हो रहा है। यह एक जबरदस्त मुकाबला साबित हुआ, जिसमें दोनों सुपरस्टार्स ने फैंस को यादगार मैच दिया। दोनों सुपरस्टार्स ने एक दूसरे के मूव्स का इस्तेमाल करने का भी प्रयास किया और साथ ही में कई बार किकआउट भी देखने को मिले। मुकाबले के अंत में सैथ रॉलिंस ने ऐज को तीन सुपरकिक से सेट किया और फिर स्टॉम्प मूव लगाकर उन्हें धराशाई कर दिया। रॉलिंस ने ऐज को पिन किया और इस मुकाबले को जीत लिया। मैच के बाद WWE ऑफिशियल्स मेडिकल स्टाफ के साथ रिंग में आए और ऐज के लिए स्ट्रेचर भी लाया गया।विजेता: सैथ रॉलिंस WILL @WWERollins TAP?!?!#SmackDown @EdgeRatedR pic.twitter.com/Uci732lLn4— WWE (@WWE) September 11, 2021SPEAR! This. Match. 👏👏👏#SmackDown @WWERollins @EdgeRatedR pic.twitter.com/OBERMvzw1D— WWE (@WWE) September 11, 2021What will it take to put away @EdgeRatedR?!#SmackDown @WWERollins pic.twitter.com/SLsYJnFWFU— WWE (@WWE) September 11, 2021What has @WWERollins done?#SmackDown @EdgeRatedR pic.twitter.com/YUXQFPjjSW— WWE (@WWE) September 11, 2021बैकस्टेज ऐज को एंबुलेंस में लेकर जाया गया और जब रॉलिंस से पूरे मामले को लेकर पूछा गया था वो हैरान नजर आए। रॉलिंस ने कहा कि उन्हें कुछ भी फील नहीं हो रहा। What does this mean for @EdgeRatedR? #SmackDown pic.twitter.com/q0aaPtr7cc— WWE on FOX (@WWEonFOX) September 11, 2021How does @WWERollins feel after what he just did to @EdgeRatedR?"Maybe I don't feel anything at all."#SmackDown pic.twitter.com/OOCvxnK26h— WWE (@WWE) September 11, 2021द उसोज ने रोमन रेंस से कहा कि वो अपने चैंपियनशिप मैच के बाद सभी को प्राउड फील कराएंगे। इसके बाद रेंस ने पॉल हेमन से कहा कि उन्होंने लैसनर से उन्हें बचाया, लेकिन हेमन ने नहीं बताया कि लैसनर SummerSlam में आने वाले हैं। "Why didn't you tell me @BrockLesnar was at #SummerSlam?"#SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/gzIkGiRSWY— WWE (@WWE) September 11, 2021#) WWE SmackDown में द उसोज vs द स्ट्रीट प्रॉफिट्स (टैग टीम चैंपियनशिप मैच)SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप के लिए दोनों टीमों ने रिंग में एंट्री कर ली है। इस बीच रोमन रेंस और पॉल हेमन भी बहुत ध्यान से इस मैच को देख रहे हैं। दोनों ही टीमों ने एक दूसरे पर हावी होने का प्रयास किया। उसोज और स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने एक दूसरे पर कई जबरदस्त मूव्स भी लगाए। इस बीच रोमन रेंस और पॉल हेमन भी रिंगसाइड पर आ गए। उसोज जीत के लिए काफी करीब आए और लगभग उन्होंने स्ट्रीट प्रॉफिट्स को पिन कर दिया था, लेकिन किकआउट देखने को मिला। स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने पलटवार करते हुए उसोज को पिनफॉल के करीब ले आए थे। हालांकि रेंस ने आकर अपने भाइयों को बचाया और फिर मोंटेज फोर्ड को सबमिशन मूव में जकड़ लिया। रेंस ने फिर कहा कि वो बैलर से निपटने के बाद लैसनर से भिड़ेंगे। इसी बीच डीमन बैलर की भी वापसी हुई और उन्होंने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। रोमन रेंस के लिए डीमन बैलर की चुनौती बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाली है।🤯🤯🤯🤯#SmackDown #TheDemon @FinnBalor @WWERomanReigns @HeymanHustle @WWEUsos pic.twitter.com/pSYdaO9P8V— WWE (@WWE) September 11, 20213 shoes, 1 BLOCKBUSTER!#SmackDown #StreetProfits @MontezFordWWE @AngeloDawkins pic.twitter.com/JIEOy8lhFn— WWE (@WWE) September 11, 2021How did @AngeloDawkins kick out?!?#SmackDown #TagTeamTitles @WWEUsos @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/YdMDlUNVaj— WWE (@WWE) September 11, 2021THE DEMON IS HERE!!! 🤯#SmackDown @FinnBalor pic.twitter.com/TSLCcGaG1b— WWE (@WWE) September 11, 2021इसी के साथ SmackDown के जबरदस्त एपिसोड का अंत भी हुआ।