हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) से पहले हुआ स्मैकडाउन (WWE SmackDown) का आखिरी एपिसोड खत्म हो गया है। WWE ने पीपीवी को काफी अच्छे से हाइप किया और SmackDown में काफी जबरदस्त चीजें देखने को मिली हैं। अब बिना किसी देरी के आइए नजर डालते हैं WWE SmackDown में हुए सभी सैगमेंट्स और मैचों के रिजल्ट्स पर:रे मिस्टीरियो ने की WWE SmackDown की शुरुआतटैग टीम चैंपियन के एक हाफ रे मिस्टीरियो ने WWE SmackDown की शुरुआत। उन्होंने रोमन रेंस द्वारा उनके बेटे के ऊपर किए गए खतरनाक अटैक के बारे में बात की। इस बीच रे मिस्टीरियो काफी ज्यादा गुस्से में औऱ भावुक नजर आए। रे साफ तौर पर कहा कि वो Hell in a Cell का इंतजार नहीं कर सकते हैं और उन्होंने रोमन रेंस को बाहर बुलाया। रोमन रेंस ने कहा कि रे मिस्टीरियो को हर्ट नहीं करना चाहते हैं और पूछा कि क्या रे इसके लिए तैयार हैं। रे ने हां कहा और फिर रेंस ने कहा अब सबकुछ उनके हिसाब से होगा।Hold on a minute... #SmackDown @reymysterio pic.twitter.com/puwxgSvwLE— WWE (@WWE) June 19, 2021"Now we do it my way."@WWERomanReigns and @reymysterio battle INSIDE #HellInACell for the #UniversalTitle tonight on #SmackDown! @HeymanHustle pic.twitter.com/CgUZsRkGKG— WWE (@WWE) June 19, 2021👀👀👀👀#SmackDown #UniversalTitle @WWERomanReigns @reymysterio pic.twitter.com/K5aduJiqeF— WWE (@WWE) June 19, 2021SmackDown में अपोलो क्रूज और कमांडर अजीज vs बिग ई और केविन ओवेंसयह WWE SmackDown में कमांडर अजीज का इनरिंग डेब्यू है। इस मैच के लिए सैमी जेन भी कमेंट्री के लिए रिंगसाइड पर आ गए हैं। चारों सुपरस्टार्स के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिला और सभी सुपरस्टार्स ने काफी प्रभावित भी किया। अंत में सैमी जेन द्वारा भटकाने के कारण केविन ओवेंस का ध्यान हट गया और फिर अजीज ने अपना फिनिशर ओवेंस को लगाते हुए अपनी टीम के लिए जबरदस्त जीत दर्ज की। मैच खत्म होने के बाद अजीज ने एक बार फिर ओवेंस पर अटैक कर दिया। ओवेंस की खराब हालत को देखते हुए सैमी जेन काफी खुश नजर आए और उन्होंने अपने पूर्व दोस्त का खूब मजाक बनाया।विजेता: अपोलो क्रूज और कमांडर अजीज.@SamiZayn may not like it, but it's effective.#SmackDown @FightOwensFight pic.twitter.com/k8OYeOI1Mm— WWE (@WWE) June 19, 2021.@WWEApollo & @CommanderAzeez pick up the win, but they're not done yet! 😱#SmackDown @FightOwensFight @WWEBigE @SamiZayn pic.twitter.com/iHqAIbcLAZ— WWE (@WWE) June 19, 2021Despicable. #SmackDown @SamiZayn @FightOwensFight pic.twitter.com/3xBYv9DjfL— WWE (@WWE) June 19, 2021बैकस्टेज केविन ओवेंस ने एडम पीयर्स और सोन्या डेविल से सैमी जेन के खिलाफ मैच मांगा। एडम पीयर्स ने ओवेंस और जेन का मैच WWE Hell in a Cell के लिए बुक कर दिया। .@FightOwensFight and @SamiZayn THIS SUNDAY at WWE #HIAC?!#SmackDown @ScrapDaddyAP @SonyaDevilleWWE pic.twitter.com/BINZxr1otn— WWE (@WWE) June 19, 2021SmackDown में किंग कॉर्बिन vs शिंस्के नाकामुरा (किंग ऑफ द रिंग मैच)WWE SmackDown में शिंस्के नाकामुरा और किंग कॉर्बिन के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। दोनों ने रिंग में शानदार मूव्स का इस्तेमाल किया और कई बार एक दूसरे को पिन करने के करीब भी आए। हालांकि अंत में नाकामुरा ने कॉर्बिन को किनशासा लगाते हुए पिन किया और इस ऐतिहासिक मैच को जीत लिया। इसी के साथ आधिकारिक तौर पर किंग ऑफ द रिंग बन गए हैं।विजेता: शिंस्के नाकामुराDEEP SIX.#SmackDown @BaronCorbinWWE pic.twitter.com/9LpzSlyQpu— WWE (@WWE) June 19, 2021😨😳@BaronCorbinWWE turns @ShinsukeN inside out! #SmackDown pic.twitter.com/u4aW1VTRUu— WWE (@WWE) June 19, 2021The one true KING has been crowned! 👑#SmackDown @ShinsukeN @rickboogswwe @BaronCorbinWWE pic.twitter.com/yYyx6ULgA8— WWE (@WWE) June 19, 2021SmackDown में बियांका ब्लेयर और बेली का सैगमेंटWWE Hell in a Cell में बियांका ब्लेयर विमेंस चैंपियनशिप को बेली के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं। बियांका ब्लेयर इस अहम मुकाबले से पहले जबरदस्त प्रोमो देते हुए अपनी बात रखी और साथ ही में अपनी प्रतिद्वंदी के ऊपर निशाना भी साधा। बियांका ब्लेयर ने बेली को Hell in a Cell मैच के लिए चैलेंज कर दिया है। बेली ने रिंग में एंट्री की और ब्लेयर के ऊपर अटैक कर दिया। शुरुआत में ब्लेयर ने पलटवार किया, लेकिन अंत में बेली ने चैंपियन का बुरा हाल कर दिया।💫🎶 Watch her shine now!🎶💫#SmackDown @BiancaBelairWWE 💋 pic.twitter.com/Yj2Ly14XAk— WWE (@WWE) June 19, 2021🚨🚨🚨@BiancaBelairWWE wants @itsBayleyWWE INSIDE #HellInACell this Sunday at WWE #HIAC! #SmackDown pic.twitter.com/NYbTvDT39d— WWE (@WWE) June 19, 2021बैकस्टेज जिमी उसो अपने भाई रोमन रेंस के पास गए और उन्होंने कहा कि रोमन रेंस की बात से सहमत है कि वो एक फैमिली हैं। इसके बाद जिमी उसो ने रोमन रेंस की मदद करने की पेशकश की, लेकिन रोमन रेंस ने साफ तौर पर जे उसो को ढूंढ़ने के लिए अपने भाई को भेज दिया। जिमी उसो ने बताया एक हफ्ते से उनकी जे से बात नहीं हुई। "I might not be 💯 on everything that you do, but we're blood. Family."#SmackDown @WWEUsos @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/CbjftVLvM9— WWE (@WWE) June 19, 2021SmackDown में एंजेलो डॉकिंस vs ओटिसओटिस और चैड गेबल सबसे पहले रिंग में आए और फिर एंजेलो डॉकिंस ने एंट्री ली। हालांकि इस मैच की शुरुआत से पहले ही गेबल और ओटिस ने डॉकिंस के ऊपर बुरी तरह अटैक कर दिया और पूर्व टैग टीम चैंपियन की हालत को काफी ज्यादा खराब कर दिया। यह मैच कभी शुरू ही नहीं हुआ। ओटिस और गेबल की जोड़ी SmackDown में काफी खतरनाक साबित हो रही है।The IMPACT.#SmackDown @otiswwe @AngeloDawkins @WWEGable pic.twitter.com/vzDEENhiNh— WWE (@WWE) June 19, 2021😱😮😱😮#SmackDown @otiswwe @WWEGable @AngeloDawkins pic.twitter.com/zlCDZ2lppA— WWE (@WWE) June 19, 2021The IMPACT.#SmackDown @otiswwe @AngeloDawkins @WWEGable pic.twitter.com/vzDEENhiNh— WWE (@WWE) June 19, 2021बैकस्टेज सिजेरो का इंटरव्यू हो रहा था और इस बीच सैथ रॉलिंस वहां आ गए। रॉलिंस ने बताया कि सिजेरो के खिलाफ उनका मैच Hell in a Cell में होने वाला है। इस बीच रॉलिंस ने सिजेरो का मजाक बनाया और अंत में सिजेरो ने रॉलिंस को चेयर से गिरा दिया। 👀#SmackDown @WWECesaro @WWERollins @KaylaBraxtonWWE pic.twitter.com/AgfbfyocCa— WWE (@WWE) June 19, 2021"I'll see you on Sunday." #SmackDown #HIAC @WWECesaro @WWERollins pic.twitter.com/9nXwf6h4Zv— WWE (@WWE) June 19, 2021रोमन रेंस vs रे मिस्टीरियो (WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए Hell in a Cell मैच)SmackDown के मेन इवेंट में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए Hell in a Cell मैच देखने को मिला। रे मिस्टीरियो ने पूरी तरह से अपना गुस्सा रोमन रेंस के ऊपर निकाला। मिस्टीरियो ने रेंस के गले में चेयर को फंसाया और लगातार उनको सैल पर दे मारा। इसके बाद रेंस स्पीयर देने गए, लेकिन रे हट गए और वो टेबल पर जाकर टकरा गए। रोमन रेंस ने जबरदस्त पलटवार किया और कई जबरदस्त मूव्स रे पर लगाए। हालांकि रोमन इस बीच दो बार स्पीयर देने से चूक गए और इसका फायदा रे को हुआ और उन्होंने फिर से गुस्सा रेंस पर निकाला। मिस्टीरियो ने पहले रेंस को 619 लगाया और फिर दो बार जबरदस्त फ्रॉगस्पलैश मूव लगाया। रेंस ने वापसी की और पहले रे को केज पर फेंका और फिर सबमिशन के जरिए अपनी चैंपियनशिप को रिटेन कर लिया। मैच के बाद जिमी उसो रिंग में आए और उन्होंने रेंस का हाथ उठाया। रेंस ने फिर से रे मिस्टीरियो को अपना सबमिशन मूव दे दिया।विजेता: रोमन रेंस🤯😱🤯😱🤯😱#SmackDown #UniversalTitle #HIAC @WWERomanReigns @reymysterio @HeymanHustle pic.twitter.com/Jwat6HZtDX— WWE (@WWE) June 19, 2021🌹🔥🌹🔥#SmackDown #HIAC #UniversalTitle @reymysterio pic.twitter.com/A7qbK2d6Rh— WWE (@WWE) June 19, 2021.@reymysterio looks to take the early upper-hand in this historic #HellInACell Match for the #UniversalTitle on #SmackDown! @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/oq9sqRmGK6— WWE (@WWE) June 19, 2021इसी के साथ WWE SmackDown के एपिसोड का अंत हुआ।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!