सैमी जेन, जे उसो और किंग कॉर्बिन vs डेनियल ब्रायन, सिजेरो और केविन ओवेंसSmackDown के मेन इवेंट के लिए सबसे पहले जेन, कॉर्बिन और जे उसो बाहर आ गए हैं। इसी के साथ ऐज भी बाहर आ गए हैं और ऐसा लग रहा है वो कमेंट्री टेबल पर बैठकर इस मैच को देखेंगे। यह मुकाबला काफी जबरदस्त चल रहा है और इस समय सिजेरो मुश्किल में नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ पॉल हेमन भी कमेंट्री टेबल पर नजर आ रहे हैं। सिजेरो को अपने साथियों क टैग देने की जरूरत है। सिजेरो ने डेनियल ब्रायन को टैग दे दिया है और आत ही विरोधियों के ऊपर मूव लगाने शुरू कर दिए हैं। ब्रायन ने सैमी जेन को किक्स लगाना शुरू कर दिया है और टॉप रोप से जबरदस्त मूव लगाया। केविन ओवेंस ने जे उसो पर अटैक कर दिया है। कॉर्बिन ने सिजेरो को रिंग के बाहर भेजा और वो लड़ रहे हैं। ब्रायन ने जेन को सुपरप्लेक्स लगाया और फिर यैस लॉक देते हुए सबमिशन के जरिए अपनी टीम को जीत दिलाई। मुकाबले के बाद किंग कॉर्बिन ने ब्रायन को एंड ऑफ डेज, ओवेंस ने कॉर्बिन को स्टनर, सैमी जेन ने ओवेंस को पटका, सिजेरो ने जेन को अपर कट दिया और फिर सिजेरो के ऊपर जे उसो ने सुपरकिक लगाई। ऐज ने रिंग में एंट्री करते हुए जे उसो को स्पीयर दिया और उसी वक्त रोमन रेंस ने भी ऐज को स्पीयर देते हुए SmackDown के एपिसोड का अंत किया।विजेता: डेनियल ब्रायन, केविन ओवेंस और सिजेरोMessage SENT. #SmackDown @WWERomanReigns @EdgeRatedR pic.twitter.com/Am7DdvUmUD— WWE (@WWE) February 20, 2021.@WWEDanielBryan is rolling!#SmackDown pic.twitter.com/EpeFZnEYtZ— WWE (@WWE) February 20, 2021NOT where you want to be if you're @SamiZayn!#SmackDown @WWECesaro pic.twitter.com/uMF4TqnPjK— WWE (@WWE) February 20, 2021Oh don't worry... he got the King SWINGIN'!! 🌪💪#SmackDown @WWECesaro @BaronCorbinWWE pic.twitter.com/wVeP2d7e1Y— WWE (@WWE) February 20, 2021WWE ने ऐलान कर दिया है कि Elimination Chamber में नाया जैक्स और शायना बैजलर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर के खिलाफ डिफेंड करेंगीं।THIS SUNDAY at #WWEChamber!!@NiaJaxWWE @QoSBaszler @SashaBanksWWE @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/Wh6QcsohAR— WWE (@WWE) February 20, 2021ओटिस और चैड गेबल vs रे और डॉमिनिक मिस्टीरियोयह मुकाबला काफी ज्यादा छोटा रहा। इस मैच का अंत भी काफी अजीबोगरीब ही रहा, क्योंकि ओटिस और गेबल ने दबदबा बनाया हुआ था, लेकिन दोनों सुपरस्टार्स साथ ही में रेफरी के मना करने के बावजूद रिंग में रहें और इसी वजह से रेफरी ने मुकाबले का अंत कर दिया। इसके बाद टॉप रोप से ओटिस ने मिस्टीरियो के ऊपर डाइव भी लगाई।विजेता: DQ से रे और डॉमिनिक मिस्टीरियो की जीत🤯🤯🤯#SmackDown @otiswwe @reymysterio pic.twitter.com/OTcFVI5bhK— WWE (@WWE) February 20, 2021The match is over. What are @otiswwe and @WWEGable doing?! @reymysterio is defenseless! #SmackDown pic.twitter.com/05LohaYBH8— WWE (@WWE) February 20, 2021साशा बैंक्स, बियांका ब्लेयर और रेजिनल्ड vs नाया जैक्स, शायना बैजलर और बेलीWWE ने इस अनोखे सिक्स पर्सन टैग टीम मैच को ऑफिशियल कर दिया है। इस मैच की शुरुआत हो गई है, लेकिन नाया जैक्स ने अपने विरोधियों के बीच तालमेल के अभाव का फायदा उठाया और उनके ऊपर कंट्रोल हासिल किया। साशा बैंक्स की हालत इस समय काफी ज्यादा खराब हो गई है और उन्हें टैग देने की सख्त जरूरत है। बेली ने रिंग के बाहर ब्लेयर पर अटैक किया, लेकिन रिंग में बैंक्स ने रेजिनल्ड को टैग दे दिया है। नाया जैक्स ने रेजिनल्ड की बुरी हालत कर दी है। हालांकि अंत में साशा बैंक्स और ब्लेयर की मदद से रेजिनल्ड ने नाया जैक्स को पिन किया और अपनी टीम के लिए जीत दर्ज की। विजेता: रेजिनल्ड, साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर .@BiancaBelairWWE & @SashaBanksWWE team up to DROP @QoSBaszler!#SmackDown pic.twitter.com/soAFyfvRc1— WWE (@WWE) February 20, 2021.@ReginaldWWE's face says it all. #SmackDown @NiaJaxWWE pic.twitter.com/M9uArIdcgA— WWE (@WWE) February 20, 2021बेली का डिंग डॉन्ग हेलो सैगमेंटSmackDown में बेली अपने ही स्पेशल शो के साथ आ गई हैं। उनकी गेस्ट नाया जैक्स और शायना बैजलर भी इसका हिस्सा बन चुकी हैं। नाया जैक्स और बैजलर ने साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर पर निशाना साधा। उनके मुताबिक वो कभी भी महान नहीं बन सकती हैं। इस बीच रिंग में रेजिनल्ड, साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर भी बाहर आ गई हैं। रेजिनल्ड ने ऑफर दिया कि वो साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर vs नाया जैक्स, शायना बैजलर और बेली का मुकाबला हो। नाया जैक्स और बैजलर इस मैच से काफी खुश नजर आ रही हैं।.@ReginaldWWE, is that a challenge???#SmackDown @NiaJaxWWE pic.twitter.com/cR744r3SYe— WWE (@WWE) February 20, 2021Why won't anyone use the door?!?! DING DONG!! HELLO??!?!#SmackDown @itsBayleyWWE @SashaBanksWWE pic.twitter.com/9KiHD5RmyL— WWE (@WWE) February 20, 2021द रायट स्क्वाड vs टमिना और नटालियाSmackDown में इस समय विमेंस टैग टीम मैच हो रहा है। टमिना ने शुरुआत से ही रूबी रायट और लिव मॉर्गन पर अपना दबदबा दिखाया और जबरदस्त तरीके से मूव लगाया। इस बीच नटालिया टैग लेकर अंदर आईं और आखिरकार रायट स्क्वाड ने थोड़ा कंट्रोल हासिल किया है। बिली के बाहर आ गई हैं और उनकी वजह से रायट स्क्वाड का ध्यान भटक गया। अंत में टमिना ने रूबी रायट को अपना फिनिशिंग मूव लगाते हुए अपनी टीम के लिए जीत हासिल की। मैच के बाद टमिना और नटालिया ने बिली के पर अटैक किया।विजेता: टमिना और नटालियाWhat a win for @NatbyNature and @TaminaSnuka... and @BillieKayWWE???#SmackDown pic.twitter.com/Wg90GCUWSf— WWE (@WWE) February 20, 2021सैथ रॉलिंस का सैगमेंटबिग ई को जब स्ट्रेचर पर वापस ले जा रहे थे तभी सैथ रॉलिंस की एंट्री हुई। सैथ रॉलिंस एंट्रैंस रैंप से ही अपना प्रोमो दे रहे हैं। रॉलिंस ने कहा कि बिग ई के साथ हुआ वो इससे पूरी तरह से सहमत है। पिछले हफ्ते उनके साथ भी कुछ ऐसा हुआ था। सैथ रॉलिंस ने कहा कि पिछले हफ्ते जो कुछ भी हुआ वो नहीं होने चाहिए था और वो पूरी तरह से दुर्भाग्यपूर्ण रहा। सैथ रॉलिंस ने कहा कि लॉकर रूम ने उनकी बेइज्जती की है और इसी वजह से उन्होंने कम्पलेन फाइल की है, जिसे उनके वकील देख रहे हैं। रॉलिंस ने सिजेरो पर भी निशाना साधा है और उनके साथ जो कुछ भी हुआ था वो उन्होंने खुद मांगा था।Who ruined @WWERollins' return to #SmackDown??"A bunch of losers, and a bunch of cowards."#SmackDown #EmbraceTheVision pic.twitter.com/mbesTeqbyx— WWE (@WWE) February 20, 2021अपोलो क्रूज vs शिंस्के नाकामुराSmackDown में अपोलो क्रूज और शिंस्के नाकामुरा के बीच सिंगल्स मुकाबले की शुरुआत हो गई है। इस समय आईसी चैंपियन बिग ई भी रिंग साइड पर मौजूद हैं और वो पूरी तरह से एंजॉय कर रहे हैं। हालांकि क्रूज ने रिंग के बाहर नाकामुरा को बिग ई पर धक्का दे दिया है। मुकाबला अच्छा चल रहा है और नाकामुरा ने भी पलटवार कर दिया है। अंत में नाकामुरा ने अपोलो क्रूज को रोलअप करते हुए इस मैच को जीत लिया। हालांकि मुकाबले के बाद क्रूज ने नाकामुरा पर अटैक कर दिया है और रिंग के बाहर बैरिकेड पर दे मारा है। बिग ई अब बीच में आ गए हैं और वो क्रूज को वहां से जाने के लिए कह रहे हैं। क्रूज ने पीछे से स्टील स्टेप्स की मदद से बिग ई और शिंस्के नाकामुरा पर अटैक कर दिया है। बिग ई को रिंग में क्रूज ले गए हैं और स्टील स्टेप्स से मारना चाहा रहे, लेकिन रेफरी बीच में गए। बिग ई भी रिंग से बाहर चल गए हैं, लेकिन क्रूज ने स्टेप्स को बिग ई पर फेंक दिया है। बिग ई बुरी तरह चोटिल नजर आ रहे हैं और मेडिकल स्टाफ उन्हें देखने आ गए हैं।विजेता: शिंस्के नाकामुरा.@ShinsukeN picks up the win but @WWEApollo is NOT done!!#SmackDown pic.twitter.com/Pxss06mYgL— WWE (@WWE) February 20, 2021Watch the foot spa, @WWEApollo!!#SmackDown @WWEBigE @ShinsukeN pic.twitter.com/CvKUE45hhj— WWE (@WWE) February 20, 2021ऐज कर रहे हैं SmackDown की शुरुआतElimination Chamber से पहले होने वाले WWE SmackDown के आखिरी शो की शुरुआत ऐज कर रहे हैं। ऐज ने सभी का स्वागत किया और साथ ही में वो Elimination Chamber की बात कर रहे हैं, जहां WWE चैंपियनशिप और यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करने वाली है। रोमन रेंस का म्यूजिक बज गया है और वो भी बाहर आ गए हैं। रोमन रेंस ने कहा कि वो चार बार WrestleMania के मेन इवेंट का हिस्सा रह चुके हैं और उन्होंने ऐज को कहा कि उन्हें चैलेंज करें और मेन इवेंट का हिस्सा बन जाए। ऐज ने कहा कि जिसे वो चुनेंगे वो सुपरस्टार मेन इवेंट का हिस्सा बनेगा। ऐज ने रोमन रेंस को इंसिक्योर बताया और कहा कि रेंस को ऐज की जरूरत है। सैमी जेन का म्यूजिक बज गया है और वो बाहर आ गए हैं। सैमी जेन ने कहा कि वो फ्यूचर चैंपियन हैं, लेकिन इसी बीच जे उसो ने जेन पर अटैक कर दिया। रोमन रेंस ने ऐज के कान में कुछ कहा और फिर वो वहां से चले गए। SmackDown की शुरुआत सही में बहुत ही जबरदस्त रही है।Wonder if that will make the documentary??? 😮#SmackDown @SamiZayn @WWEUsos pic.twitter.com/mw7drrIKFQ— WWE (@WWE) February 20, 2021The Head of the Table has arrived...#SmackDown @WWERomanReigns @WWEUsos @HeymanHustle pic.twitter.com/jN6Fy9yOaw— WWE (@WWE) February 20, 2021"You can pick a 'main eventer' ... or you can pick THE Main Event."#SmackDown @WrestleMania @WWERomanReigns @EdgeRatedR pic.twitter.com/l8COeKWPIa— WWE (@WWE) February 20, 2021If you’re going to say something on my show, you’ll have say it to my face. See you at the top of the show. #Smackdown https://t.co/fSQau1ojlY— Roman Reigns (@WWERomanReigns) February 19, 2021नमस्कार WWE स्मैकडाउन (SmackDown) की लाइव कमेंट्री में आपका हार्दिक स्वागत है। इस हफ्ते होने वाला WWE SmackDown का एपिसोड बहुत ही ज्यादा खास होने वाला है, क्योंकि साल के दूसरे पीपीवी एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) से पहले होने वाला आखिरी शो है।WWE ने SmackDown के एपिसोड के लिए बुक किया है बड़ा मैचइस हफ्ते SmackDown में बहुत बड़ा सिक्स मैन टैग टीम मैच होने वाला है। दरअसल Elimination चैंबर में होने वाले यूनिवर्सल चैंपियनशिप के नंबर कंटेंडर मैच के सभी 6 सदस्य इस मैच का हिस्सा होंगे। केविन ओवेंस, सिजेरो और डेनियल ब्रायन टीम बनाकर जे उसो, किंग कॉर्बिन और सैमी जेन का सामना करेंगे।Before stepping inside the Elimination Chamber this Sunday, @FightOwensFight, @WWEDanielBryan & @WWECesaro will face off with Jey @WWEUsos, King @BaronCorbinWWE & @SamiZayn in Six-Man Tag action tomorrow night on #SmackDown! #WWEChamber pic.twitter.com/X5uIU4nOse— WWE (@WWE) February 19, 2021इस मैच का नतीजा क्या होगा यह कहना मुश्किल है, लेकिन एक बात तो तय है कि इस मैच में बवाल मचना तय है और साथ ही में यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस इस मैच में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपने विरोधियों को सबक सिखा सकते हैं।WWE ने ऐलान कर दिया है कि Elimination Chamber मैच का विजेता रोमन रेंस को उसी रात चैलेंज करने वाला है। रोमन रेंस को अब पता है कि पीपीवी में इस खतरनाक मैच में कौन से सुपरस्टार लड़ने वाले हैं, तो वो SmackDown के एपिसोड में सभी को चेतावनी देना चाहेंगे। रोमन रेंस अपने प्रतिद्वंदियों को लेकर क्या कहते हैं इसका पता तो SmackDown में ही पता चलेगा।इसके अलावा पिछले हफ्ते सैथ रॉलिंस ने वापसी की थी और कहा कि तो वो SmackDown के लीडर बनना चाहते हैं। हालांकि पूरा लॉकर रूम उनसे असहमत नजर आया, जिसके बाद सैथ रॉलिंस ने सिजेरो पर अटैक करते हुए अपने इरादे साफ कर दिए थे कि जो भी उनकी बात नहीं मानेगा वो उनका बुरा हाल कर देंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते SmackDown में सैथ रॉलिंस क्या करते हैं और कौन सा सुपरस्टार उनके अटैक का शिकार हो सकता है।EmbraceTheVision. pic.twitter.com/iJzZNgkevN— Seth Rollins (@WWERollins) February 13, 2021SmackDown में बिग ई ने पिछले हफ्ते आईसी चैंपियनशिप के लिए ओपन चैलेंज रखा था, जिसका जवाब शिंस्के नाकामुरा ने दिया था। बिग ई और शिंस्के नाकामुरा के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ था, लेकिन अपोलो क्रूज ने अंत में बिग ई पर अटैक करते हुए इस मैच का मजा किरकिरा कर दिया था। यह साफ है कि अभी बिग ई और अपोलो क्रूज की फिउड खत्म नहीं हुई है, तो निश्चित SmackDown के एपिसोड में दोनों क्या करते हैं यह देखना काफी ज्यादा दिलचस्प रहेगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।