SmackDown का एपिसोड रोचक रहा। जहां शो की शुरुआत में एक बड़ा डेब्यू देखने को मिला। इसके अलावा पुराने दुश्मन साथ आए। खैर आइए SmackDown के एपिसोड में हुए सभी मैचों और सैगमेंट्स के नतीजों पर नजर डालते हैं।SmackDown का शुरुआती सैगमेंटWhat was that all about?!?!#SmackDown @AJStylesOrg @WWEDanielBryan pic.twitter.com/gXqiTFOyD4— WWE (@WWE) June 20, 2020शो की शुरुआत एक सैगमेंट से हुई जहां एजे स्टाइल्स का इंटरव्यू लिया गया और उन्हें टाइटल देने की सेरेमनी बुक की गई। इस दौरान बहुत सारे मिड-कार्ड सुपरस्टार्स रिंगसाइड पर खड़े थे। स्टाइल्स ने अपनी जीत के बारे में बताया और फिर रैने यंग ने उन्हें टाइटल देने की बात की लेकिन स्टाइल्स ने कहा कि डेनियल ब्रायन उन्हें IC टाइटल देंगे। इसके बाद ब्रायन ने कुछ बातें की लेकिन मैट रिडल का म्यूजिक बजा। स्टाइल्स और रिडल की बहस हुई और फिर मैच बुक हो गया। - SmackDown में एजे स्टाइल्स vs मैट रिडल#ICChampion @AJStylesOrg shows off his veteran instincts against new #SmackDown arrival @SuperKingofBros. pic.twitter.com/C5v0wbsbrR— WWE (@WWE) June 20, 2020पहले ये मैच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए होने वाला था लेकिन स्टाइल्स ने इससे इनकार कर दिया। मैच की शुरुआत काफी बढ़िया रही। खैर मैच के अंत में डेनियल ब्रायन, मैट रिडल को रिंगसाइड पर सलाह दे रहे थे। स्टाइल्स को ये बात पसंद नहीं आयी और उन्होंने ब्रायन को धक्का दे दिया। इस दौरान रिडल पैरों पर खड़े हो गए। स्टाइल्स ने फिनॉमिनल फोरआर्म लगाया लेकिन रिडल ने इसे अपने फिनिशर ब्रो डेरेक में बदला और पिन किया।नतीजा: मैट रिडल को जीत मिलीजैफ हार्डी का बैकस्टेज इंटरव्यू देखने को मिला जहां उन्होंने अपने जीवन के बारे में बात की।- SmackDown में चैड गेबल vs मोजो राउली#ShortyG picks up the win on #SmackDown! @WWEGable pic.twitter.com/1HGCWDCqTb— WWE (@WWE) June 20, 2020गेबल ने माइक लेकर कहा कि मोजो की निगाहें उनपर टिकी हुई है। इसके बाद मोजो ने दौड़कर एंट्री की लेकिन गेबल ने उन्हें धराशाई कर दिया। मैच में राउली का पलड़ा भारी नजर आ रहा था लेकिन अंत में गेबल ने इनसाइड क्रेडल की मदद से रोलअप किया और जीत हासिल की।नतीजा: चैड गेबल को जीत मिली- SmackDown में मिज़ टीवी सैगमेंट😳 😳 😳 😳#SmackDown #MizTV @WWE_MandyRose @mikethemiz pic.twitter.com/xofhnhDd1d— WWE (@WWE) June 20, 2020मिज़ और मॉरिसन ने बैकलैश में अपनी हार के लिए क्षमा मांगी। इसके बाद मैंडी रोज़ और सोन्या डेविल ने एंट्री की। दोनों के बीच लंबी बहस हुई जहां उन्होंने अलग होने के अपने कारण रखे। इसके बाद दोनों के बीच ब्रॉल देखने को मिला। इस दौरान मिज़ ने उन्हें अलग करने की कोशिश की। सोन्या रिंग से चली गयी और मैंडी उनका पीछा करना चाहती थी लेकिन मिज़ उन्हें बाहर नहीं जाने दे रहे थे। इस वजह से उन्होंने मिज़ को थप्पड़ लगा दिया। - SmackDown में न्यू डे vs लूचा हाउस पार्टी"We are sick and tired of being overlooked!!" #SmackDown @WWECesaro @ShinsukeN pic.twitter.com/vPsOpBQeIX— WWE (@WWE) June 20, 2020इस मैच के दौरान साशा बैंक्स और बेली कमेंट्री टीम का हिस्सा ही थी। न्यू डे का जीतना लगभग तय था लेकिन लूचा हाउस पार्टी ने अच्छी टक्कर दी। मैच के अंत में न्यू डे ने मिडनाईट ऑवर लगाकर लूचा हाउस पार्टी को पिन किया। नतीजा: न्यू डे को जीत मिलीमैच के बाद सिजेरो और शिंस्के नाकामुरा ने एंट्री की और टैग टीम चैंपियंस पर हमला किया।बैकस्टेज शेमस का इंटरव्यू लिया गया जहां उन्होंने खुदको बुली बताया। अगले हफ्ते को सेलिब्रेशन करेंगे। - SmackDown में साशा बैंक्स vs निकी क्रॉस#TheBoss @SashaBanksWWE picks up a hard-fought win over @NikkiCrossWWE on #SmackDown! pic.twitter.com/zwtRTOxZnR— WWE (@WWE) June 20, 2020निकी क्रॉस और एलेक्सा ब्लिस ने बेली और साशा बैंक्स पर हमला किया। इस वजह से दोनों स्टार्स के बीच सिंगल्स मैच बुक किया। मैच की शुरुआत धीमी रही लेकिन अंत में कई रोलअप देखने को मिले और इस दौरान साशा बैंक्स ने मिटियोरा की मदद से क्रॉस को पिन किया।नतीजा: साशा बैंक्स को जीत मिली- SmackDown में फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट🧶 🧶 🧶#SmackDown #FireflyFunHouse @WWEBrayWyatt pic.twitter.com/4idF7dWO8N— WWE (@WWE) June 20, 2020ब्रे वायट के फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट ने वापसी की। रैबलिंग रैबिट ने उन्हें ब्रॉन स्ट्रोमैन से मिली हार की याद दिलाई। वायट अपनी बात रखने ही वाले होते हैं लेकिन ब्रॉन स्ट्रोमैन ने एंट्री की और कहा कि कहानी खत्म हो गयी है। वायट ने इसपर कहा कि एक अध्याय खत्म हुआ है, कहानी नहीं। उन्होंने ब्रे वायट के पुराने गिमिक में एंट्री की और कहा कि ब्रॉन को उन्हें ढूंढना होगा। ये पूरी चीज़ अजीब और डरावनी थी। इस प्रकार से SmackDown का अंत देखने को मिला।