स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड जबरदस्त साबित हुआ। WWE ने शानदार तरीके से शो की शुरुआत की थी और इसका अंत भी जबरदस्त रहा। देखा जाए तो WWE ने ज्यादा निराश नहीं किया। खैर, इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड में हुए सभी मैचों और सैगमेंट्स के नतीजों के बारे में बात करेंगे।SmackDown में सोन्या डेविल का सैगमेंटसोन्या डेविल ने बताया कि लाइव फैंस की जल्द ही वापसी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने SmackDown ब्रैंड के मौजूदा चैंपियंस की तारीफ की। उन्होंने डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो का सम्मान किया और इसके बाद नए विमेंस टैग टीम चैंपियंस के बारे में बात की। उन्होंने अपोलो क्रूज की तारीफ की और बताया कि वो आज टाइटल डिफेंड करेंगे। अपोलो ने माइक लेकर दावा किया कि वो टाइटल रिटेन करेंगे। इसके बाद सोन्या ने बियांका ब्लेयर का सम्मान किया और रोमन रेंस का स्वागत किया। इसके बावजूद सिर्फ पॉल हेमन ने एंट्री की और रोमन की तारीफ करते हुए बताया कि वो इस परेड में नहीं आएंगे। वो खाली समय में इस बारे में सोचेंगे। पॉल इसके बाद चले गए और सोन्या ने अपने चैंपियंस की तारीफ की। इस दौरान बेली ने एंट्री की और दोनों टैग टीम चैंपियंस का मजाक बनाया। साथ ही सोन्या डेविल रिंग से बाहर हो गई। उन्होंने ब्लेयर का मजाक बनाते हुए कहा कि ये टाइटल इसी समय उन्हें दे देना चाहिए। बियांका ब्लेयर ने रिंग में एंट्री की लेकिन नाया जैक्स और शायना बैजलर ने आकर उनपर हमला कर दिया। नटालिया और टमीना ने आकर बियांका ब्लेयर को बचाने की कोशिश की। इसके बावजूद वो सफल नहीं हुए।Then. Now. Forever. TOGETHER.@WWEUniverse, we're leaving the #WWEThunderDome and coming back to YOU starting in July! #SmackDown @SonyaDevilleWWE pic.twitter.com/8l4acfC6kd— WWE (@WWE) May 22, 2021The Head of the Table will join us... at his leisure.#SmackDown @HeymanHustle @WWERomanReigns pic.twitter.com/jdeoU54SpF— WWE (@WWE) May 22, 2021- SmackDown में बेली, नाया जैक्स और शायना बैजलर vs बियांका ब्लेयर, टमीना और नटालियामैच काफी अच्छा रहा और ज्यादातर मौकों पर हील सुपरस्टार्स ने अपना दबदबा बनाए रखा था। इसके बावजूद बियांका ब्लेयर समेत अन्य सुपरस्टार्स ने भी अपना काम काफी अच्छे से किया। अंत में बेली ने बियांका ब्लेयर पर रिंगसाइड पर बेली टू बेली लगा दिया। इसके साथ ही टमीना भी रिंग में मौजूद नहीं थीं। शायना बैजलर ने नटालिया को अपने सबमिशन मूव में फंसाया और इसपर उन्होंने टैपआउट कर दिया।नतीजा: बेली, नाया जैक्स और शायना बैजलर को जीत मिलीThe WWE Women's Tag Team Champions are ROLLING! #SmackDown @NatbyNature @TaminaSnuka pic.twitter.com/W0SbQnvm7L— WWE (@WWE) May 22, 2021The trio of @itsBayleyWWE, @QoSBaszler & @NiaJaxWWE prevail in a WILD Six-Woman Tag Team Match on #SmackDown. pic.twitter.com/nvZRdm0mry— WWE (@WWE) May 22, 2021SmackDown में बैकस्टेज बिग ई का इंटरव्यू लिया गया था। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि वो फिर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनेंगे। एलिस्टर ब्लैक का एक फिर SmackDown में विंटेज प्रोमो सैगमेंट में देखने को मि। - SmackDown में किंग कॉर्बिन vs शिंस्के नाकामुराकिंग कॉर्बिन ने प्रोमो कट किया और नाकामुरा द्वारा उनका ताज लेने के बारे में बात की। शिंस्के नाकामुरा के थीम सॉन्ग पर उन्होंने गिटार के साथ एंट्री की। खैर, मैच जारी रहा और दोनों सुपरस्टार्स ने शानदार काम किया। कई मौकों पर लगा कि पिछले हफ्ते की तरह किंग कॉर्बिन को जीत मिल जाएगी। इसके बावजूद अंत में गिटार बजाने वाले व्यक्ति ने नाकामुरा का थीम सॉन्ग बजाया और इससे किंग का ध्यान भटक गया। नाकामुरा ने इसका फायदा उठाया और कॉर्बिन को पिन करते हुए जीत दर्ज की।नतीजा: शिंस्के नाकामुरा को जीत मिलीThe POWER of King @BaronCorbinWWE! #SmackDown @ShinsukeN pic.twitter.com/NBU2TUliGR— WWE (@WWE) May 22, 2021STRONG STYLE prevails on #SmackDown! 👑@ShinsukeN @rikbugez @BaronCorbinWWE pic.twitter.com/pbWSvkLMqK— WWE (@WWE) May 22, 2021बैकस्टेज SmackDown में जिमी उसो ने सोन्या डेविल से कहा कि वो अपने भाई के साथ मिलकर स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स का सामना करना चाहते हैं। अगले हफ्ते के लिए उनका मैच तय हो गया। SmackDown में बैकस्टेज केविन ओवेंस ने अपने प्रोमो में सैमी जेन, बिग ई और अपोलो क्रूज को हराकर चैंपियन बनने का दावा किया। - SmackDown में रोमन रेंस का सैगमेंटरोमन रेंस ने अपनी जीत को लेकर थोड़ी देर बात की और रोमन ने पॉल हेमन को उनकी तारीफ करने का मौका दिया। पॉल हेमन ने बताया कि वापसी के बाद रोमन रेंस को हराना मुश्किल है। हेमन के अनुसार रोमन की वजह से द फीन्ड Raw में चले गए और उन्होंने बाद में अपने भाई की मदद की। पॉल हेमन ने रोमन की तारीफ करते हुए उनकी WrestleMania में जीत को लेकर बात की और ऐज और डेनियल ब्रायन का मजाक बनाया। साथ ही सिजेरो पर बड़ी जीत को लेकर भी रोमन की तारीफ की। इसके बाद पॉल ने पूछा कि रोमन के लिए क्या कर सकते हैं। इसके बाद रोमन ने कहा कि वो अपने भाई जिमी उसो को बुलाना चाहते हैं। पॉल ने मैनेजमेंट को बोलकर जिमी का गाना बजाने के लिए कहा लेकिन सिजेरो ने एंट्री की। उन्होंने Hell in a Cell में रीमैच बात की। इस दौरान पीछे सैथ रॉलिंस ने आकर सिजेरो पर हमला किया। वो इसके बाद चले गए लेकिन फिर एंट्री करते हुए उन्होंने सिजेरो पर स्टॉम्प लगाया। मैनेजमेंट ने उन्हें भेजने की कोशिश की लेकिन सैथ ने अंत में उनपर एक और स्टॉम्प लगाया।"I'm going to take this opportunity to allow my Special Counsel to celebrate me."#SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/gJuQjm5ceK— WWE (@WWE) May 22, 2021😱😱😱#SmackDown @WWERollins @WWECesaro pic.twitter.com/ETpAOKt3dO— WWE (@WWE) May 22, 2021SmackDown में सैथ रॉलिंस ने बैकस्टेज का इंटरव्यू लिया गया था। सिजेरो को स्ट्रेचर पर लेकर जा रहे थे। इसके बावजूद सैथ ने रोका और सिजेरो से सवाल करने की कोशिश की। सिजेरो को लेकर गए वहीं सैथ काग गुस्से में दिखाई दिए। - SmackDown में रॉबर्ट रूड vs डॉमिनिक मिस्टीरियोडॉल्फ ज़िगलर और रॉबर्ट रूड ने प्रोमो कट करते हुए डॉमिनिक का मजाक बनाया। इसके बावजूद मैच में डॉमिनिक ने प्रभावित किया। मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चला और इस दौरान अंत में डॉमिनिक ने रूड पर स्प्लैश लगाकर एक बड़ी जीत दर्ज की।नतीजा: डॉमिनिक मिस्टीरियो को जीत मिली.@RealRobertRoode not wasting any time going to work on @DomMysterio35!#SmackDown pic.twitter.com/eaQtlmKJKV— WWE (@WWE) May 22, 2021.@DomMysterio35 takes down @RealRobertRoode on #SmackDown!@reymysterio pic.twitter.com/KA7ol9PlWw— WWE (@WWE) May 22, 2021SmackDown में बैकस्टेज जे उसो और जिमी उसो की मुलाकात हुई। जिमी ने टैग टीम मैच के बारे में बात की लेकिन जे ने कहा कि जिमी को उनकी अनुमति के बिना मैच तय नहीं करना चाहिए था। जिमी ने अपने भाई को समझाने की कोशिश की लेकिन जे उसो ने बताया कि उन्हें रोमन से पूछना पड़ेगा। SmackDown में जे उसो ने रोमन से टैग टीम मैच के बारे में बात की। इसके बाद रोमन रेंस साफ तौर पर निराश दिखाई दिए। खैर, रोमन ने बताया कि वो और जे उसो असल में एक साथ है और वो उनके परिवार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 👀#SmackDown @WWERomanReigns @WWEUsos @HeymanHustle pic.twitter.com/kt3CtqIK3A— WWE (@WWE) May 22, 2021स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने इस बारे में बैकस्टेज बात की और जिमी उसो का मजाक बनाया। सैमी जेन ने SmackDown में बैकस्टेज इंटरव्यू में बताया कि वो अपनी डॉक्यूमेंट्री लेकर आ रहे हैं। साथ ही दावा किया कि वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीत लेंगे। - SmackDown में अपोलो क्रूज vs केविन ओवेंस vs बिग ई vs सैमी जेन (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)सभी सुपरस्टार्स ने शानदार काम किया। देखा जाए तो मैच सही मायने में रोचक रहा क्योंकि सभी सुपरस्टार्स ने मिलकर जबरदस्त काम किया। मैच में कमांडर अजीज की इंटरफेरेंस देखने को मिली। बिग ई ने बाहर होकर कमांडर अजीज पर हमला किया। फैटल 4 वे मैच नो DQ रहता है। इसके बाद जैसे ही वो रिंग में आए तो एलिस्टर ब्लैक ने आकर बिग ई पर ब्लैक मास लगाया। अपोलो क्रूज ने इसका फायदा उठाया और पिन करते हुए मैच में जीत दर्ज की।नतीजा: अपोलो क्रूज ने टाइटल रिटेन किया.@WWEAleister is HERE. 👀#SmackDown pic.twitter.com/4Ig3FLftsW— WWE (@WWE) May 22, 2021.@WWEAleister is HERE. 👀#SmackDown pic.twitter.com/4Ig3FLftsW— WWE (@WWE) May 22, 2021इस तरह से SmackDown के एपिसोड का अंत हुआ।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।