SmackDown का एपिसोड काफी बढ़िया साबित हुआ। शो की शुरुआत अच्छे टैग टीम मैच से हुई और रोमन रेंस ने काफी ज्यादा प्रभावित किया। खैर, आइए SmackDown के एपिसोड के नतीजों पर नजर डालते हैं।- SmackDown की शुरुआतकेविन ओवेंस ने KO शो से SmackDown की शुरुआत की और उनके गेस्ट डेनियल ब्रायन थे। ब्रायन ने यहां इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के बारे में बात की और कहा कि हर हफ्ते इस टाइटल को डिफेंड होना चाहिए। इस दौरान ओवेंस ने ब्रायन के साथ मिलकर टैग टीम चैंपियंस बनने की इच्छा जताई। इतनी देर में डॉल्फ ज़िगलर और रोबर्ट रूड वहां आए। इसके बाद स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और नाकामुरा-सिजेरो ने भी एंट्री की ब्रॉल देखने को मिला। एडम पियर्स ने इसके बाद रेफरी को बुलाया और मैच देखने को मिला।The YES! Movement is BACK on Friday nights! @WWEDanielBryan #SmackDown @FS1 pic.twitter.com/T1YYEULSew— WWE (@WWE) October 24, 2020HERE WE GO!! 😮#SmackDown pic.twitter.com/FGssdKBgvM— WWE (@WWE) October 24, 2020- SmackDown में केविन ओवेंस, डेनियल ब्रायन और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स vs डॉल्फ ज़िगलर, रोबर्ट रूड, सिजेरो और नाकामुरामैच काफी ज्यादा अच्छा रहा। शुरुआत धीमी रही लेकिन मैच में हील टीम ने काफी ज्यादा प्रभावित किया। मुकाबले में डेनियल ब्रायन कमजोर आए लेकिन बाद में आकर उन्होंने अपने साथियों को टैग दे दिया। अंत में जाकर एंजलो डॉकिन्स और मोंटेज फोर्ड ने अपने अनुभव से टीम को जीत दिलाई।नतीजा: केविन ओवेंस, डेनियल ब्रायन और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को जीत मिली.@WWEDanielBryan... BACK IN ACTION!!#SmackDown pic.twitter.com/zswrz4GApI— WWE (@WWE) October 24, 2020What a win!!#SmackDown @MontezFordWWE @AngeloDawkins @FightOwensFight @WWEDanielBryan pic.twitter.com/ND9ZQyapYz— WWE (@WWE) October 24, 2020- SmackDown में ओटिस का मनी इन द बैंक के लिए कोर्ट केस (पार्ट 1)SmackDown में ओटिस अपने कॉन्ट्रैक्ट के लिए खुद खड़े हुए थे वहीं मिज़ अपने साथ वकील लेकर आए थे। इस दौरान JBL जज थे। द मिज़ ने अपने प्रोमो की शुरुआत की और ओटिस की बुराई की। उन्होंने ओटिस से ब्रीफकेस छीनने के लिए कहा। ओटिस ने बताया कि उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट जीता है। सैगमेंट समाप्त हुआ। (बाकी सैगमेंट बाद में दिखाया गया)👀 👀 👀 👀#SmackDown @otiswwe pic.twitter.com/uz7xiHwV60— WWE (@WWE) October 24, 2020"Well said, bro." 😎#SmackDown @mikethemiz @TheRealMorrison @otiswwe pic.twitter.com/0RF5O3iZuU— WWE (@WWE) October 24, 2020SmackDown में बैकस्टेज स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स, केविन ओवेंस और डेनियल ब्रायन अपनी जीत का सेलिब्रेशन कर रहे थे। इसके बाद प्रॉफ़िट्स और ओवेंस चले गए। डेनियल के पास सैमी जेन ने एंट्री की और कहा कि वो अपनी मर्जी से टाइटल डिफेंड करेंगे और डेनियल ब्रायन को इससे कोई मतलब नहीं होना चाहिए।- SmackDown में बियांका ब्लेयर vs जेलिना वेगामैच ज्यादा खास नहीं रहा और पूरे मुकाबले में ब्लेयर ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। उन्होंने फिनिशर से KOD की मदद से जीत दर्ज की।नतीजा: बियांका ब्लेयर को जीत मिलीLIGHT WORK for The #ESTofWWE!!! 👀 😮#SmackDown @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/VBfmVEZQbr— WWE (@WWE) October 24, 2020✨🎵 Watch her shine, now! 🎵✨#SmackDown @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/K5T9oZRKn8— WWE (@WWE) October 24, 2020- SmackDown में लार्स सुलिवन vs शॉर्टी जीशॉर्टी जी का इंटरव्यू लिया गया और उन्होंने सुलिवन को हराने का दावा किया। लार्स ने एंट्री की और पूरे मैच में अपनी ताकत दिखाई। बीच में शॉर्टी ने वापसी की थी लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। अंत में जाकर लार्स को जीत मिली।नतीजा: लार्स सुलिवन ने शॉर्टी को हरायामैच के बाद शॉर्टी जी ने बताया कि वो क्विट कर रहे हैं।😶 😶 😶 😶#SmackDown @LarsSWWE pic.twitter.com/MkjYvOw9BH— WWE (@WWE) October 24, 2020"I quit."Wait... What just happened? #SmackDown #ShortyG @WWEGable pic.twitter.com/dMmrMy8HCi— WWE (@WWE) October 24, 2020SmackDown में बैकस्टेज सैथ रॉलिंस का इंटरव्यू देखने को मिला और उन्होंने मर्फी के बारे में बात की। इसके अलावा बैकस्टेज शॉर्टी जी की मुलाकात एडम पियर्स से हुई। उन्होंने यहां बताया कि वो WWE नहीं बल्कि शॉर्टी जी वाले गिमिक को छोड़ रहे हैं। वो एक बार फिर गेबल के रूप में नजर आएंगे।- SmackDown में बेली का सैगमेंटबेली ने साशा बैंक्स के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वो कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करेंगी। इसके बाद साशा बैंक्स ने कॉन्ट्रैक्ट के साथ एंट्री की। दोनों के बीच फाइट हुई और साशा बैंक्स ने बेली को टेबल में फंसाया। साथ ही उनके सामने कॉन्ट्रैक्ट रख दिया। बेली काफी दर्द में नजर आयी और इस वजह से उन्हें कॉन्ट्रैक्ट साइन करना पड़ा।"I DIDN'T and I WON'T sign the contract!"#SmackDown #HIAC @itsBayleyWWE pic.twitter.com/10KjiKqOuL— WWE (@WWE) October 24, 2020.@SashaBanksWWE did say she'd make @itsBayleyWWE sign the contract... 👀It's ON this Sunday at WWE #HIAC!! #SmackDown #WomensTitle pic.twitter.com/7W5lxBWaf2— WWE (@WWE) October 24, 2020- SmackDown में ओटिस का मनी इन द बैंक के लिए कोर्ट केस (पार्ट 2)द मिज़ ने जॉन मॉरिसन, रे मिस्टीरियो, असुका की गवाही ली। इस दौरान टेडी लॉन्ग भी नजर आए और अंत में टकर ने ओटिस के पक्ष में बयान दिया। मिज़ ने टकर का बयान बदलने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुए। सैगमेंट काफी ज्यादा मजेदार साबित हुआ। ब्रेक के बाद सैगमेंट आगे बढ़ाया गया। JBL ने इसका नतीजा सुनाया और कहा कि ओटिस ने अबतक कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन नहीं किया और उनके पास अभी पूरा साल है। वो ओटिस के पक्ष में निर्णय लेने लगे लेकिन मिज़ ने कहा कि उनके पास एक बड़ा प्रूफ है। इसके बाद मिज़ ने अपना प्रूफ दिया जो पैसों से भरा बैग था और इसके बाद JBL ने अपना निर्णय बदल दिया। उन्होंने कहा कि द मिज़ को हैल इन ए सैल में कॉन्ट्रैक्ट के लिए ओटिस के खिलाफ मैच मिलेगा।Holla! Holla! Holla!#SmackDown @teddyplayalong pic.twitter.com/YR5bbf4rKn— WWE (@WWE) October 24, 2020- SmackDown में सैथ रॉलिंस vs मर्फीमैच की शुरुआत शानदार रही और दोनों सुपरस्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। पूरे मुकाबले में रॉलिंस ने मर्फी को अपना डिसाइपल बताया। बैकस्टेज अलाया मिस्टीरियो ये मैच देख रही थीं। रे और डॉमिनिक ने उन्हें मैच देखने से रोका। खैर, मैच मजेदार रहा और अच्छे मूव्स ने रोचक बनाया। अंत में लगा कि मर्फी जीत जाएंगे लेकिन रॉलिंस ने स्टॉम्प लगाकर विरोधी को धराशाई किया।नतीजा: मर्फी को जीत मिलीरॉलिंस ने मैच के बाद केंडो स्टिक निकाल ली लेकिन बैकस्टेज अलाया ने रे और डॉमिनिक मिस्टीरियो से मर्फी की मदद करने के लिए कहा। दोनों ने इससे इनकार कर दिया। अलाया रिंग में मर्फी को बचाने आयी और वो सफल रही लेकिन डॉमिनिक ने आकर अपनी बहन को समझाने की कोशिश की। रॉलिंस ने पीछे से डॉमिनिक पर हमला किया। रे मिस्टीरियो का थीम सॉन्ग बजा और रॉलिंस वहां भाग गए। रे और डॉमिनिक ने अलाया को समझाने की कोशिश की लेकिन वो मर्फी के लिए चिंतित नजर आयीं।👀 👀 👀#SmackDown @WWE_Murphy @WWERollins @reymysterio @DomMysterio35 pic.twitter.com/PpGj40rbpN— WWE (@WWE) October 24, 2020What's it gonna take to put away @WWE_Murphy?!?!#SmackDown @WWERollins pic.twitter.com/FqhTtc8CXJ— WWE (@WWE) October 24, 2020👀 👀 👀#SmackDown @WWERollins @WWE_Murphy pic.twitter.com/FOwS6TfJSV— WWE (@WWE) October 24, 2020...#SmackDown @WWE_Murphy @reymysterio @DomMysterio35 pic.twitter.com/mJEuGc4bOG— WWE (@WWE) October 24, 2020- SmackDown में रोमन रेंस का सैगमेंटरोमन रेंस ने रिंग में एंट्री की थी और इतनी देर में बड़ी स्क्रीन पर जे उसो नजर आए। वो रोमन रेंस के कमरे में थे और चीज़ों का आनंद ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपना मास्क निकाला और बताया कि वो जिमी उसो है और रोमन के पीछे जे उसो है। दोनों भाइयों ने सबको सरप्राइज किया। खैर, जे उसो ने रिंग में पीछे से आकर रोमन पर बुरी तरह हमला किया। वो अपने भाई जिमी के साथ स्टेज एरिया पर खड़े हो गए। रोमन रेंस ने खड़े होकर माइक लिया और अपना प्रोमो कट किया। रोमन ने बताया कि अगर वो 'आई क्विट' बोल देते हैं तो वो टाइटल हार जाएंगे और WWE का फेस नहीं रहेंगे। इसके साथ ही यूनिवर्सल चैंपियन ने बताया कि अगर जे ने 'आई क्विट' बोल दिया तो उन्हें रोमन को ट्राइबल चीफ माना होगा। अगर जे जीत नहीं पाते हैं तो उन्हें, उनकी पत्नी, बच्चों और परिवार को Anoa’i फैमिली से बाहर कर दिया जाएगा। इसके बाद केज नीचे आया और जे उसपर चढ़ गए। दोनों एक-दूसरे को घूरने लगे और SmackDown के एपिसोड का अंत हुआ।#TheBigDog is here.#SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/HFA3ERQDbN— WWE (@WWE) October 24, 2020Jey @WWEUsos just DROPPED #TheBigDog! 😮#SmackDown #HIAC @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/FSYbLZW7sB— WWE (@WWE) October 24, 2020It's not JUST about the #UniversalTitle... It's about the bloodline THIS SUNDAY at WWE #HIAC! @WWEUsos @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/OzdG9hniJt— WWE (@WWE) October 24, 2020