स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी शानदार साबित हुआ। WWE ने कई जबरदस्त मैच और सैगमेंट बुक किये। इससे सही मायने में शो का मजा बढ़ गया। खैर, आइए SmackDown के एपिसोड के नतीजों पर नजर डालते हैं।- SmackDown का शुरुआती सैगमेंटरोमन रेंस और द उसोज़ बैकस्टेज सैगमेंट में दिखाई दिए। रोमन रेंस ने जिमी उसो से एंडगेम के बारे में पूछा। इसपर जिमी ने बताया कि वो जे उसो के साथ मिलकर टैग टीम टाइटल्स जीतना चाहते हैं जबकि रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियन रहें। इस दौरान रोमन रेंस ने दोनों भाइयों को अपने टैग टीम मैच के लिए शुभकामनाएं दी। जिमी उसो चले गए लेकिन जे ने रोमन को कहा कि वो भले अपने भाई के साथ लड़ रहे हैं लेकिन वो रोमन के लिए हमेशा वफादार रहेंगे। रोमन ने जे उसो से कहा कि वो चाहते हैं कि जिमी को भी ये पता चले।"Even though I'm with Jimmy tonight, you know I'm with you."#SmackDown @WWERomanReigns @WWEUsos @HeymanHustle pic.twitter.com/uHe3u2dPjS— WWE (@WWE) May 29, 2021- SmackDown में द उसोज़ vs स्ट्रीट प्रॉफ़िट्सद उसोज़ और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स का मुकाबला रोचक रहा। कई जबरदस्त मूव्स और फिनिशर देखने को मिले। काफी समय बाद जे उसो और जिमी उसो रिंग में साथ दिखाई दिए। अंत में जे उसो में अपने भाई को स्प्लैश से बचाया। इसके बाद एंजलो डॉकिंस ने रिंगसाइड पर जे उसो पर हमला किया लेकिन रिंग में जिमी ने मोंटेज पर अपनी किक लगाई और पिन करते हुए जीत दर्ज की।नतीजा: द उसोज़ को जीत मिलीJey @WWEUsos is ALL OVER @MontezFordWWE!#SmackDown pic.twitter.com/GVxrre37Ul— WWE (@WWE) May 29, 2021DOWN SINCE!The @WWEUsos take down The #StreetProfits on #SmackDown! @MontezFordWWE @AngeloDawkins pic.twitter.com/JCIYuubdS2— WWE (@WWE) May 29, 2021SmackDown में बैकस्टेज डॉल्फ ज़िगलर और रॉबर्ट रूड का इंटरव्यू लिया गया। उन्होंने एक बार फिर टैग टीम चैंपियंस बनने का दावा किया। - SmackDown में नटालिया और टमीना vs रायट स्क्वाडनटालिया और टमीना का सामना नॉन-टाइटल मैच में रायट स्क्वाड से देखने को मिला। मैच छोटा रहा लेकिन सभी सुपरस्टार्स ने प्रभावित किया। अंत में लिव मॉर्गन ने रिंगसाइड पर नटालिया की बुरी हालत कर दी। इसके बावजूद रिंग में टमीना ने रूबी रायट पर स्प्लैश लगा दिया और पिन करके जीत हासिल की।नतीजा: टमीना और नटालिया को जीत मिली"Nah." - @TaminaSnuka #SmackDown pic.twitter.com/KRullcV8G4— WWE (@WWE) May 29, 2021The WWE Women's Tag Team Champions get the job done on #SmackDown! @NatbyNature @TaminaSnuka pic.twitter.com/Z0nEkc2fN7— WWE (@WWE) May 29, 2021बैकस्टेज SmackDown में द उसोज़ की मुलाकात एडम पीयर्स से हुई। इस दौरान जिमी उसो ने बताया कि मेन इवेंट में होने वाले टैग टीम टाइटल्स मैच में जो भी जीतेगा, उसके साथ उनका अगले हफ्ते टैग टीम मैच बुक किया जा सकता है। बैकस्टेज कार्मेला ने अपने रिकॉर्ड की तारीफ की और बताया कि वो बियांका ब्लेयर को हराने वाली हैं। - SmackDown में बियांका ब्लेयर vs कार्मेलामैच के शुरुआती समय में बेली कमेंट्री टीम के करीब आ गई। खैर, बियांका और कार्मेला के बीच मैच जारी रहा। उनका मुकाबला काफी अच्छा था और कई मौकों पर कार्मेला ने प्रभावित किया। इसके बावजूद अंत में बियांका ब्लेयर ने अपने फिनिशर KOD की मदद से जीत दर्ज की।नतीजा: बियांका ब्लेयर को जीत मिलीबेली उन्हें कमेंट्री टेबल पर चढ़कर घूरने लगी।🤑💰🤑💰🤑#SmackDown @CarmellaWWE pic.twitter.com/mCrUK2yl5d— WWE (@WWE) May 29, 2021.@itsBayleyWWE had a front row seat to see The #ESTofWWE pick up the win on #SmackDown! @BiancaBelairWWE @CarmellaWWE pic.twitter.com/O33vF376a7— WWE (@WWE) May 29, 2021- SmackDown में सैथ रॉलिंस का सैगमेंटसैथ रॉलिंस ने सिजेरो को बुलाया लेकिन वो नहीं आए। इसके अलावा सैथ ने बताया कि आज उनका जन्मदिन है और वो इसे सही तरह से सेलिब्रेट करेंगे। इसके बाद उन्होंने सिजेरो का मजाक बनाया। साथ ही उन्हें बड़ी चेतावनी दी। उन्होंने सिजेरो की चोट का कारण उन्हें ही बताया।It's the greatest day of the year. It's @WWERollins' birthday! 🥳#SmackDown pic.twitter.com/LJPgu4qBYz— WWE (@WWE) May 29, 2021"If @WWECesaro never steps foot in this ring ever again, the blame is on Cesaro, and the blame is on YOU."#SmackDown @WWERollins pic.twitter.com/MASFBGnCJq— WWE (@WWE) May 29, 2021केविन ओवेंस रिंग में एंट्री करते हुए दिखाई दिए। - SmackDown में अपोलो क्रूज vs केविन ओवेंसदोनों सुपरस्टार्स का मैच काफी छोटा रहा। शुरुआत में ओवेंस का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा था। इसके साथ ही अपोलो क्रूज ने भी कुछ अच्छे मूव्स दिखाए। अंत में केविन ने स्टनर लगा दिया था और वो अपोलो को पिन करने लगे। कमांडर अजीज ने ओवेंस पर हमला कर दिया। अजीज ने ओवेंस पर नाइजीरियन नेल लगा दिया। इस वजह से मैच का अंत DQ से हुआ।नतीजा: केविन ओवेंस को DQ से जीत मिली.@FightOwensFight not wasting ANY time bringing the fight to @WWEApollo!#SmackDown pic.twitter.com/7pUYqO8pDc— WWE (@WWE) May 29, 2021Message SENT.#SmackDown @WWEApollo @CommanderAzeez @FightOwensFight pic.twitter.com/B9mpzt6Jrr— WWE (@WWE) May 29, 2021बैकस्टेज रोमन रेंस की मुलाकात जे उसो से हुई। रोमन खुश नहीं थे कि जे उसो ने अपने भाई को बताया नहीं। रोमन ने बताया कि वो सबकुछ अपने परिवार के लिए करते हैं। इसके अलावा रेंस ने कहा कि पहले जे उसो शो का अंत करते थे और अब वो शुरुआत कर रहे हैं। जे उसो ने बताया कि उन्होंने इस बात के बारे में सोचा ही नहीं था। रोमन ने अपने भाई को साफ तौर पर चेतावनी दी। Simply put, @WWERomanReigns doesn't want "Main Event" Jey @WWEUsos to be relegated to the opening match on #SmackDown. Will Jey heed his cousin's advice? pic.twitter.com/cvqPeQ5YJC— WWE (@WWE) May 29, 2021- SmackDown में शिंस्के नाकामुरा vs चैड गेबलमैच के पहले ओटिस ने नाकामुरा पर हमला कर दिया। चैड ने मैच के शुरुआती समय में शानदार काम किया। इसके बावजूद जब नाकामुरा को मौका मिला था तो उन्होंने जबरदस्त काम किया। मैच के दौरान किंग आए और अपना ताज लेकर चले गए। नाकामुरा का इसपर ध्यान नहीं था और उन्होंने अपना फिनिशर लगाया और बड़ी जीत दर्ज की।नतीजा: शिंस्के नाकामुरा ने जीत दर्ज कीनाकामुरा ने रेफरी से ताज की मांग की लेकिन किंग उसे लेकर स्टेज एरिया पर चले गए थे। इसके बावजूद रिक बुग्स ने पीछे से आकर कॉर्बिन पर हमला किया और नाकामुरा ने ताज वापस ले लिया।CAUGHT HIM!#SmackDown @ShinsukeN @WWEGable pic.twitter.com/SvXbpQeRKo— WWE (@WWE) May 29, 2021👑🤘🎸👑#SmackDown @ShinsukeN @rickboogswwe pic.twitter.com/ROGmaQ8T7V— WWE (@WWE) May 29, 2021SmackDown में केविन ओवेंस बैकस्टेज काफी दर्द में दिखाई दे रहे थे। एडम पीयर्स वहां थे और ओवेंस ने टाइटल मैच की मांग की। अगले हफ्ते के लिए उनका आईसी टाइटल मैच तय हो गया और अजीज रिंगसाइड से बैन रहेंगे। मिस्टीरियो और डॉमिनिक अपने मैच के लिए तैयार होते हुए दिखाई दिए। ब्रेक के बाद दिखाया गया कि रे मिस्टीरियो चोटिल हो गए और उन्हें बैकस्टेज चेक किया जा रहा है। डॉल्फ ज़िगलर और रॉबर्ट रूड रिंग में थे और बताया कि रेफरी 10 तक काउंट कर सकते हैं लेकिन डॉमिनिक ने बैकस्टेज पीयर्स को बताया कि वो अकेले ही फाइट करेंगे। डॉमिनिक ने एंट्री की। - डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो vs डॉल्फ ज़िगलर और रॉबर्ट रूड (SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप मैच)डॉमिनिक ने अकेले ही मैच की शुरुआत में दबदबा बनाया। इसके बावजूद हील स्टार्स ने मिलकर शानदार काम किया। उनका पलड़ा भारी दिखाई दिया और उन्होंने जरूर ही प्रभावित किया। अंत में रे मिस्टीरियो का म्यूजिक बजा और डॉमिनिक ने इसका फायदा उठाया। उन्होंने रूड को पिन किया और जीत दर्ज की।नतीजा: डॉमिनिक मिस्टीरियो और रे मिस्टीरियो को जीत मिलीमैच के बाद द उसोज़ ने एंट्री की और वो डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो के खिलाफ खड़े दिखाई दिए। रोमन रेंस बैकस्टेज ये सब देख रहे थे।.@DomMysterio35 may be in over his head as he battles @HEELZiggler & @RealRobertRoode all by himself on #SmackDown. pic.twitter.com/RAEFok60iy— WWE (@WWE) May 29, 2021NEXT WEEK. 👀#SmackDown #TagTeamTitles @reymysterio @DomMysterio35 @WWEUsos pic.twitter.com/E8KAYfFARB— WWE (@WWE) May 29, 2021इस तरह से SmackDown का एपिसोड खत्म हुआ।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!