WWE SmackDown रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 25 फरवरी 2022

WWE SmackDown का एपिसोड शानदार रहा
WWE SmackDown का एपिसोड शानदार रहा

WWE SmackDown का एपिसोड काफी बढ़िया रहा। इस एपिसोड के लिए पहले कई चीज़ों का ऐलान कर दिया गया था और इसी कारण फैंस शो के लिए उत्साहित थे। WWE ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और एपिसोड को बेहतर बनाने की कोशिश की। स्मैकडाउन (SmackDown) के इस एपिसोड के मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का सैगमेंट देखने को मिला था।

दोनों दिग्गजों के सैगमेंट के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित थे और उन्होंने निराश नहीं किया। इसके अलावा SmackDown में रोंडा राउजी का इंटरव्यू सैगमेंट भी देखने को मिला था। सैमी जेन और जॉनी नॉक्सविल के बीच दुश्मनी जारी रही। ड्रू मैकइंटायर ने फिर एक बड़ी जीत हासिल की। साथ ही साशा बैंक्स और नेओमी ने टीम बनाई।

न्यू डे और जाया ली को भी अपने-अपने मैचों में बड़ी जीत मिली। रोमन और ब्रॉक के कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट के अंत में द बीस्ट ने सभी को प्रभावित किया। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड्स पर बुरी तरह हमला किया। खैर, इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड के नतीजों और वीडियो हाइलाइट्स के बारे में बात करेंगे।

आइए नजर डालते हैं SmackDown के एपिसोड के नतीजों और वीडियो हाइलाइट्स पर:

- SmackDown की शुरुआत में माइकल कोल ने रोंडा राउजी का इंटरव्यू लिया। यह सैगमेंट काफी ज्यादा बढ़िया रहा। माइकल ने रोंडा राउजी की तारीफ की और उनके WWE में वापसी के सफर के बारे में सवाल किए। रोंडा ने बताया कि उनकी माँ ने उन्हें काफी प्रेरणा दी है और वो अपनी बेटी के लिए वही प्रेरणा बनना चाहती हैं। बाद में शार्लेट फ्लेयर ने इंटरफेयर किया और हमेशा की तरह खुद की तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि वो WrestleMania में अपने विमेंस टाइटल को रिटेन करने में सफल रहेंगी। रोंडा कुछ जवाब देती लेकिन इसके पहले ही सोन्या डेविल ने आकर पीछे से पूर्व UFC स्टार पर हमला किया। शार्लेट फ्लेयर ने उनका साथ दिया और रोंडा को चोटिल करने की कोशिश की। दिग्गज ने वापसी की और हील स्टार्स को उनपर भारी नहीं पड़ने दिया।

- न्यू डे ने एक टैग टीम मैच में लोस लोथारियस को हराया

- जाया ली ने अपने पहले मैच में नटालिया का सामना किया और उनपर एक बड़ी जीत दर्ज की

- सैमी जेन ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनने के बाद सेलिब्रेशन किया और नए विरोधी की मांग की। जॉनी नॉक्सविल ने आकर उन्हें चुनौती दी, जिसे सैमी ने नहीं स्वीकारा। बाद में जेन ने जॉनी पर हमला किया

- साशा बैंक्स ने एक सिंगल्स मैच में शॉट्जी को पराजित किया। मैच के बाद नेओमी ने रिंग में एंट्री करते हुए ऐलान किया कि वो साशा बैंक्स के साथ टैग टीम बनाने वाली हैं

- ड्रू मैकइंटायर का हैप्पी कॉर्बिन से मैच होने वाला था लेकिन बाद में मैडकैप मॉस के खिलाफ उनका मुकाबला हुआ। इस मैच में स्कॉटिश सुपरस्टार ने एक बड़ी जीत हासिल की

- रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट देखने को मिला। दोनों सुपरस्टार्स ने कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हुए प्रोमो कट किया और एक-दूसरे की बेइज्जती की। पॉल हेमन ने भी अहम किरदार निभाया। बाद में रोमन रेंस रिंग के बाहर हो गए और ब्रॉक लैसनर ने उनके सिक्योरिटी गार्ड्स पर बुरी तरह हमला किया