WWE SmackDown रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 8 अप्रैल 2022

WWE SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस और रोंडा राउजी दोनों नजर आए
WWE SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस और रोंडा राउजी दोनों नजर आए

WWE SmackDown का एपिसोड बढ़िया रहा। WWE ने इस एपिसोड के लिए पहले ही काफी जबरदस्त चीज़ों का ऐलान किया था। इसके अलावा भी कई चीज़ें देखने को मिली। WWE ने स्मैकडाउन (SmackDown) को रोचक मैचों और खास सैगमेंट्स से देखने लायक बनाया। शो की शुरुआत में रोंडा राउजी (Ronda Rousey) नजर आईं।

कुछ सिंगल्स मैच देखने को मिले। गंथर और उनके साथी का मेन रोस्टर डेब्यू हुआ। इसके अलावा रेचल रॉड्रिगेज का बैकस्टेज इंटरव्यू हुआ। साशा बैंक्स को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। अंत में रोमन रेंस नजर आए और उनकी शिंस्के नाकामुरा के साथ दुश्मनी शुरू हुई। खैर, इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड के नतीजों और वीडियो हाइलाइट्स के बारे में बात करेंगे।

आइए नजर डालते हैं WWE SmackDown के रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स पर:

- रोंडा राउजी का इंटरव्यू सैगमेंट देखने को मिला और उन्होंने यहां अपनी हार के बारे में बात की। बाद में राउजी ने अगले इवेंट में फ्लेयर को "आई क्विट' मैच के लिए चैलेंज किया। फ्लेयर बड़ी स्क्रीन पर नजर आईं और उन्होंने मैच लड़ने से इनकार कर दिया। रोंडा ने बताया कि वो अपना मैच लेकर रहेंगी।

- जेवियर वुड्स ने एक सिंगल्स मैच में बच को हरा दिया। बच को अपने पहले सिंगल्स मैच में हार मिली।

- गंथर ने जोई अलोंजो को एक सिंगल्स मैच में हराया और शानदार तरीके से मेन रोस्टर डेब्यू किया।

- हैप्पी टॉक सैगमेंट में कॉर्बिन ने WrestleMania में मिली हार का कारण मैडकैप मॉस को बताया। बाद में मॉस ने जोक्स सुनाए और यहां उन्होंने कॉर्बिन पर निशाना साधा। इसी वजह से कॉर्बिन ने उनपर हमला किया लेकिन अंत में मॉस का पलड़ा भारी रहा।

- ड्रू मैकइंटायर ने सैमी जेन को एक सिंगल्स मैच में काउंटआउट से हराया।

- लिव मॉर्गन ने एक सिंगल्स मैच में साशा बैंक्स को हराया।

- रोमन रेंस ने प्रोमो कट करते हुए द उसोज़ को Raw टैग टीम चैंपियनशिप जीतने और डबल चैंपियन बनने के लिए कहा। शिंस्के नाकामुरा आए और यहां रोमन ने उनके बारे में बात की। बाद में उन्होंने नाकामुरा को लगे लगाया। उसोज़ ने इस दौरान नाकामुरा पर सुपरकिक लगाकर उन्हें धराशाई किया।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!