WWE SmackDown रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 25 मार्च 2022

WWE SmackDown में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर दोनों ने अहम किरदार निभाया
WWE SmackDown में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर दोनों ने अहम किरदार निभाया

WWE SmackDown का यह एपिसोड शानदार रहा। WWE ने स्मैकडाउन (SmackDown) के इस एपिसोड में कई अच्छे मैच और सैगमेंट्स बुक किए। पिछले हफ्ते के मुकाबले यह एपिसोड थोड़ा फीका रहा लेकिन WWE ने कुछ चीज़ों को चर्चा का विषय बनाया। एपिसोड की शुरुआत ही ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) से हुई थी।

बाद में SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया गया। इसके बाद किंग वुड्स का रिटर्न देखने को मिला और उन्होंने एक बड़ी जीत दर्ज की। रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर के बीच प्रोमो सैगमेंट में बहस हुई। इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रिकोशे को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप की दुश्मनी जारी रही। रोमन रेंस के सैगमेंट के साथ शो का अंत देखने को मिला। ब्रॉक लैसनर भी यहां नजर आए लेकिन वो रोमन पर हमला नहीं कर पाए। खैर, इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड के रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स पर एक नजर डालने वाले हैं।

आइए नजर डालते हैं SmackDown के रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स पर

- ब्रॉक लैसनर ने बैकस्टेज इंटरव्यू में बताया कि जबतक रोमन रेंस नहीं आएंगे, वो ट्राइबल चीफ के लॉकर रूम में ही बैठे रहेंगे। उन्होंने रेंस के रूम की बेइज्जती की और फिर टेबल को तोड़ा।

- शिंस्के नाकामुरा ने एक सिंगल्स मैच में जिमी उसो को पराजित किया।

- किंग वुड्स की वापसी हुई और उन्होंने रिज हॉलैंड के खिलाफ मैच लड़ा। इस मैच में हॉलैंड ने काफी आसानी से जीत दर्ज की। उन्होंने रिज को रोल-अप की मदद से हराया।

- रोंडा राउजी ने प्रोमो कट करते हुए शार्लेट फ्लेयर को हराने का दावा किया। फ्लेयर बड़ी स्क्रीन पर नजर आईं और उन्होंने यहां अपनी जीत का दावा किया। अंत में राउजी ने बताया कि उन्हें फ्लेयर पर जीत दर्ज करने से उतना फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन SmackDown विमेंस चैंपियन के लिए उन्हें हराना करियर की सबसे बड़ी जीत होगी।

- एंजल ने अपने भाई हम्बर्टो की मदद से रिकोशे को चैंपियनशिप कंटेंडर्स मैच में हराया। बाद में रिकोशे ने हम्बर्टो से मैच लड़ा। इस मैच के अंदर में रिकोशे 10 काउंट तक रिंग में नहीं आ पाए क्योंकि रिंग के नीचे से एंजल ने उनका पैर पकड़ लिया। इसी कारण हम्बर्टो की जीत हुई। दोनों ही सुपरस्टार्स आईसी टाइटल के कंटेडर्स बन चुके हैं।

- साशा बैंक्स ने एक फैटल 4 वे मैच में क्वीन जेलिना, शायना बैजलर और रिया रिप्ली को पराजित किया। उन्होंने जेलिना को टैपआउट कराकर जीत दर्ज की।

- रोमन रेंस ने रिंग में एंट्री की और ब्रॉक लैसनर को चेतावनी दी। लैसनर ने रेंस के लॉकर रूम की बुरी हालत की और फिर उनकी कार को तबाह किया। द बीस्ट ने रिंग में आने का प्रयास किया लेकिन सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें रोका। बीस्ट ने गार्ड्स पर हमला किया और इसी बीच रोमन अपने भाइयों के साथ चले गए। बाद में बैकस्टेज रोमन रेंस ने WrestleMania में दावा किया कि लैसनर उन्हें एकनॉलेज करेंगे।