केविन ओवेंस vs जे उसोSmackDown के मेन इवेंट की शुरुआत हो गई है। इस मैच से पहले पॉल हेमन ने रोमन रेंस को बताया कि इस मैच को एडम पीयर्स ने ऑफिशियल किया है। दूसरी तरफ मुकाबले की शुरुआत से ही केविन ओवेंस ने दबदबा बनाया और जे उसो का बहुत ही बुरा हाल किया। ओवेंस ने उसो के पैर पर भी अटैक किया और उसे निशाना बनाया। इसके बाद ओवेंस ने उसो को कमेंट्री टेबल के ऊपर पटक दिया। कमर्शल के बाद जे उसो ने स्पलैश देना चाहा, लेकिन ओवेंस वहां से हट गए और उन्होंने स्टनर देते हुए इस मैच को जीत लिया। मैच के बाद ओवेंस ने जे उसो के पैर पर अटैक किया और यहां तक कि उन्हें स्टनर भी दे दिया है। केविन ओवेंस रिंग में रोमन रेंस को बुला रहे हैं। ओवेंस ने जे उसो के हाथ को रिंग रोप्स से बांध दिया है और इसके बाद जबरदस्त किक लगा दी है। ओवेंस लगातार उसो के पैर पर अटैक कर रहे हैं और रोमन रेंस को बुला रहे हैं। ओवेंस ने उसो के हाथ को खोल दिया और उन्हें एंट्रैंस स्टेज पर बुरी तरह मार रहे हैं। रोमन रेंस ने पीछे से केविन ओेंस पर अटैक कर दिया है और वो ओवेंस को मार रहे हैं। ओवेंस ने पलटवार किया, लेकिन जे उसो ने भी ओवेंस पर अटैक कर दिया है। रोमन रेंस और जे उसो ने मिलकर केविन ओवेंस को बुरी तरह चेयर से मारना शुरू कर दिया है। उसो ने अपनी हथकड़ी से ओवेंस को गले को फंसाया और रोमन रेंस ने चेयर से मारना शुरू कर दिया। रोमन रेंस ने एक बार फिर केविन ओवेंस को LED स्क्रीन पर दे मारा और फिर ऊंचाई से नीचे फेंक दिया। केविन ओवेंस की हालत बहुत ज्यादा खराब नजर आ रही है।विजेता: केविन ओवेंस This brawl has spilled into the #WWEThunderDome! #SmackDown @WWERomanReigns @WWEUsos @FightOwensFight pic.twitter.com/oGhOvZeEbJ— WWE (@WWE) January 2, 2021😱 😱 😱 😱#SmackDown @WWERomanReigns @FightOwensFight @WWEUsos pic.twitter.com/rHCJpp1LKp— WWE (@WWE) January 2, 2021"He's your family and he's doing this to you!"#SmackDown @FightOwensFight @WWEUsos @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/oLnxLXtXSp— WWE (@WWE) January 2, 2021Here we go... 👀#SmackDown @FightOwensFight @WWEUsos pic.twitter.com/taiFBizEaL— WWE (@WWE) January 2, 2021ओटिस और डेनियल ब्रायन vs शिंस्के नाकामुरा और सिजेरोइस टैग टीम मैच की शुरुआत हो गई है। सिजेरो और नाकामुरा लगातार एक दूसरे को टैग दे रहे हैं और रिंग के बाहर ब्रायन ने सिजेरो को अपर कट दे दिया। ब्रायन इस समय मुश्किल में नजर आ रहे हैं और पूरी तरह से कंट्रोल हील टीम के पास हैं। सिजेरो अब लीगल हैं और उन्होंने आते ही एल्बो ड्रॉप दिया। सिजेरो ने ब्रायन को रिंग के बाहर फेंका और अब नाकामुरा लीगल हैं। ब्रायन ने वापसी करते हुए नाकामुरा को बाहर फेंका और अब ओटिस-सिजेरो लीगल हैं। ओटिस ने आते ही रुख बदल दिया और सुपलेक्स के बाद क्लोथ्सलाइन दे दी। ओटिस ने एल्बो ड्रॉप दिया और स्पलैश देना चाहा, लेकिन मूव मिस कर गए। नाकामुरा लीगल, लेकिन ओटिस ने उन्हें पटक दिया। ओटिस ने ब्रायन को टैग दिया और आते ही सनसेट फ्लिप देदी, लेकिन पिन नहीं कर पाए। नाकामुरा ने ब्रायन को सबमिशन में जकड़ दिया, लेकिन ओटिस ने बचाया। ब्रायन ने नाकामुरा को यैस लॉक दे दिया और नाकामुरा ने टैपआउट कर दिया।विजेता: ओटिस और डेनियल ब्रायनOVERSIZE LOAD!! 🚜#SmackDown @otiswwe pic.twitter.com/7T7rKDXqW6— WWE (@WWE) January 2, 2021Of course he caught him.Of course he did! 💪 💪#SmackDown @WWECesaro @WWEDanielBryan pic.twitter.com/BEKXor0sj2— WWE (@WWE) January 2, 2021.@WWEDanielBryan & @otiswwe team up to battle @WWECesaro & @ShinsukeN RIGHT NOW on #SmackDown! @WWEGable pic.twitter.com/KQmhSFJmzq— WWE (@WWE) January 2, 2021SmackDown टैग टीम चैंपियंस द स्ट्रीट प्रॉफिट्स का सैगमेंटद स्ट्रीट प्रॉफिट्स रिंग में मजाकिया सैगमेंट दे रहे थे और साथ ही में वो इस साल के लिए प्रेडिक्शन भी कर रहे थे। इस बीच उन्होंने डॉल्फ जिगलर का भी मजाक बनाया, लेकिन यह उनके ऊपर भारी पड़ा। जिगलर और रॉबर्ट रूड ने आकर इन दोनों के ऊपर बुरी तरह से हमला कर दिया। जिगलर और रूड ने मोंटेज फोर्ड को चेयर से मारते हुए बुरा हाल कर दिया।.@RealRobertRoode & @HEELZiggler are crashing the party!#SmackDown @MontezFordWWE @AngeloDawkins pic.twitter.com/cDAjmc2QQQ— WWE (@WWE) January 2, 2021बैकस्टेज सोन्या डेविल नजर आ रही हैं और उन्हें देखकर हर कोई हैरान नजर आ रहा है। आपको बता दें कि SummerSlam में मैंडी रोज के खिलाफ मैच हारने के बाद मुकाबले की शर्त के अनुसार सोन्या डेविल को WWE को छोड़ना पड़ा था। हालांकि अब उनकी वापसी हो गई हैं। 👀 👀 👀 👀#SmackDown @SonyaDevilleWWE pic.twitter.com/X2gSlcmdvi— WWE (@WWE) January 2, 2021साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर vs बेली और कार्मेलाSmackDown में एक और टैग टीम मैच की शुरुआत हो गई है। बियांका ब्लेयर शुरुआत से ही अपने दुश्मनों पर भारी पड़ रही हैं। साशा और बियांका ने टीम वर्क दिखाते हुए बेली-कार्मेला पर दबदबा बनाया। बेली और कार्मेला ने कमर्शल के दौरान जबरदस्त तरीके से वापसी की और वो बियांका को टैग ही नहीं देने दे रही हैं। ब्लेयर वापसी का प्रयास कर रही हैं और उन्होंने टैग दे दिया है। बैंक्स ने आते ही मैच का रुख बदल दिया है और कार्मेला का बुरा हाल कर दिया। साशा ने पिन का प्रयास किया, लेकिन बेली ने बचाया। रिंग के बाहर बेली ने ब्लेयर के बाल पकड़ लिए, लेकिन ब्लेयर ने बेली को रिंग के बाहर सुपलेक्स दे दिया। साशा बैंक्स ने कार्मेला को बैंक्स स्टेटमेंट दे दिया है, लेकिन कार्मेला के साथी ने उन्हें खींच लिया। कार्मेला ने आखिरकार डिस्ट्रैक्शन के जरिए बैंक्स पर अपना फिनिशिंग मूव लगाया और इस मैच में अपनी टीम के लिए जीत दर्ज की। विजेता: कार्मेला और बेलीNeutralize the arm, take away the power game of the #ESTofWWE... 🧠#SmackDown @itsBayleyWWE pic.twitter.com/IN5V6lqC2E— WWE (@WWE) January 2, 2021बैकस्टेज बिग ई और अपोलो क्रूज अपनी जीत के बाद जा रहे थे तभी बिग ई का इंटरव्यू हुआ, जिसमें बिग ई ने कहा कि वो एक फाइटिंग चैंपियन रहने वाले हैं और वो ओपन चैलेंज इशू करने वाले हैं। इसी के साथ अपोलो क्रूज ने बिग ई के चैलेंज को स्वीकार कर लिया और अब अगले हफ्ते दोनों सुपरस्टार्स के बीच आईसी चैंपियनशिप के लिए मैच ऑफिशियल हो गया है। It's OFFICIAL! @WWEApollo vs. @WWEBigE for the #ICTitle NEXT WEEK on #SmackDown! pic.twitter.com/Db40awdo7r— WWE (@WWE) January 2, 2021द रायट स्क्वाड vs टमिना और नटालियाSmackDown में एक और टैग टीम मैच की शुरुआत हो गई है। रूबी रायट और टमिना बीच में लड़े रहे हैं और अब लिव मॉर्गन टैग लेकर आ गई हैं। रायट स्क्वाड ने टमिना को टीम मूव लगाया, लेकिन पिन फॉल नहीं कर पाईं। लिव मॉर्गन ने चौंकाते हुए टमिना को पिन किया और अपनी टीम के लिए इस मैच को जीत लिया। टमिना और नटालिया इस हार से काफी निराश नजर आ रहे हैं।विजेता: रायट स्क्वाड.@RubyRiottWWE & @YaOnlyLivvOnce pick up the win... with a little help from @BillieKayWWE?#SmackDown @NatbyNature @TaminaSnuka pic.twitter.com/QzuRT2FMVg— WWE (@WWE) January 2, 2021.@BillieKayWWE can add Manager to her resumé... We think? 🧐#SmackDown pic.twitter.com/vuehffWYo6— WWE (@WWE) January 2, 2021बैकस्टेज एडम पीयर्स से बात करते हुए केविन ओवेंस अपने मैच की मांग कर रहे हैं। हालांकि एडम पीयर्स उन्हें जे उसो के खिलाफ मैच देने से मना कर रहे हैं। केविन ओवेंस ने फिर रोमन रेंस से मैच की मांग कर दी है। एडम पीयर्स ने केविन ओवेंस और जे उसो के बीच मैच को ऑफिशियल कर दिया है। "You have your match with Jey @WWEUsos tonight..."#SmackDown @FightOwensFight @ScrapDaddyAP pic.twitter.com/sFeG2vHJol— WWE (@WWE) January 2, 2021बिग ई और अपोलो क्रूज vs सैमी जेन और किंग कॉर्बिनसिंगल्स मुकाबला डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए खत्म होने के कारण अब यह एक टैग टीम मुकाबला बन गया है। जेन और क्रूज इस समय एक्शन में हैं, दोनों सुपरस्टार्स ने अपने साथियों को टैग दे दिया। बिग ई ने कॉर्बिन के ऊपर ने अपने मूव लगाने शुरू कर दिए। बिग ई ने बिग एंडिंग देना चाहा, लेकिन कॉर्बिन ने जबरदस्त वापसी करते हुए अपना मूव लगाया, लेकिन वो पिन नहीं लगा पाए। जेन और क्रूज इस समय लीगल हैं, लेकिन अभी कॉर्बिन-जेन के बीच बहस देखने को मिल रही है। कॉर्बिन रिंग से चले गए और अपने साथी को अकेला छोड़ दिया। क्रूज ने अपना फिनिशिंग मूव जेन को लगाते हुए उन्हें पिन किया और इस मैच को जीत लिया।विजेता: बिग ई और अपोलो क्रूजThe POWER!#SmackDown @WWEApollo pic.twitter.com/VzIw7Et4h7— WWE (@WWE) January 2, 2021Where is #King @BaronCorbinWWE going?#SmackDown @SamiZayn pic.twitter.com/HjHNIKgS5S— WWE (@WWE) January 2, 2021बिग ई vs किंग कॉर्बिनपिछले हफ्ते नए आईसी चैंपियन बनने वाले बिग ई का मुकाबला नॉन टाइटल मैच में किंग कॉर्बिन के खिलाफ हो रहा है। सैमी जेन कमेंट्री टेबल पर मौजूद हैं। शुरुआत में कॉर्बिन भारी पड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, उन्होंने एर्ली पिनफॉल का भी प्रयास किया। कॉर्बिन ने बिग ई को रिंग पोस्ट पर दे मारा। बिग ई ने वापसी कर दी है और कॉर्बिन को बिग एंडिंग दे दी, लेकिन जैसे ही वो पिन करने गए सैमी जेन ने आकर बिग ई पर हमला कर दिया। इसी के साथ कॉर्बिन के दोनों साथियों ने भी बिग ई को मारना शुरू कर दिया। जेन ओर कॉर्बिन के साथी जब बिग ई को मार रहे थे तभी अपोलो क्रूज बाहर आ गए और उन्होंने रिंग को क्लीयर करते हुए अपने दोस्त को बचाया। यह मुकाबला डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए खत्म हुआ।विजेता: डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए बिग ई की जीतODDS = EVENED! #SmackDown @WWEApollo @WWEBigE @SamiZayn pic.twitter.com/QBUZKt3qCw— WWE (@WWE) January 2, 2021"You love to see it." - @SamiZayn #SmackDown @WWEBigE @BaronCorbinWWE pic.twitter.com/wgWwjZQ3o2— WWE (@WWE) January 2, 2021रोमन रेंस का सैगमेंटWWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस इस साल की पहली SmackDown की शुरुआत कर रहे हैं। रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन और जे उसो भी रिंग में आ गए हैं। रोमन रेंस ने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी। रोमन रेंस ने अपनी तारीफ करते हुए पॉल हेमन और जे उसो का भी जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने जे उसो भी जमकर सराहना की। इसी के साथ केविन ओवेंस का म्यूजिक बजा और वो बाहर आ गए हैं। रोमन रेंस ने केविन ओवेंस की बेइज्जती करना शुरू कर दिया है। रोमन रेंस ने कहा कि यह रात केविन ओवेंस के बारे में नहीं है बल्कि उनके भाई जे उसो की है। केविन ओवेंस ने कहा कि रोमन रेंस और उनके भाई ने उनका करियर खत्म करने की कोशिश की है। ओवेंस ने रोमन के ऊपर बड़ा आरोप लगाया और उन्हें कमजोर इंसान बताया। केविन ओवेंस ने कहा कि वो रोमन के लिए नहीं बल्कि वो जे उसो के लिए आए हैं। केविन ओवेंस ने कहा कि वो जे उसो का वो हाल करेंगे उसके बाद रोमन रेंस के पास सेलिब्रेट करने के लिए कुछ नहीं बचेगा।As @WWERomanReigns had some honest words for Jey @WWEUsos, @FightOwensFight interrupted this moment on #SmackDown! pic.twitter.com/33V5hxFElW— WWE (@WWE) January 2, 2021.@FightOwensFight has heard enough... 👀#SmackDown pic.twitter.com/YxORvAMf19— WWE (@WWE) January 2, 2021On his time.#SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle @WWEUsos pic.twitter.com/cSpq26KUfO— WWE (@WWE) January 2, 2021नमस्कार WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में आपका हार्दिक स्वागत है। यह साल 2021 का WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का पहला शो होने वाला है और इसी वजह से SmackDown के एपिसोड के ऊपर सभी की नजर पूरी तरह से रहने वाली है।First #Smackdown of 2021.All pretenders can stay in 2020. pic.twitter.com/oySw07Mx95— Roman Reigns (@WWERomanReigns) January 1, 2021पिछले हफ्ते SmackDown का 2020 का आखिरी एपिसोड हुआ, जिसमें काफी कुछ देखने को मिला था। इसके अलावा WWE फैंस द्वारा भी SmackDown के शो को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इसी वजह से पिछले हफ्ते SmackDown की रेटिंग्स टेप्ड शो होने के बावजूद 3 मिलियन से ज्यादा रहा था और इसी वजह से फैंस को WWE से बेहतर एपिसोड की उम्मीद होगी।WWE ने SmackDown के एपिसोड के लिए किए हैं बड़े ऐलानइस हफ्ते होने वाले SmackDown के न्यू ईयर एपिसोड के लिए WWE ने पहले ही कई बड़े ऐलान कर दिए हैं। Survivor Series में आखिरी बार नजर आने वाले सैथ रॉलिंस भी SmackDown में वापसी करने वाले हैं, हर किसी को उनकी वापसी का इंतजार है। ब्रेक पर जाने से पहले रॉलिंस एक हील थे, लेकिन अब देखना होगा कि वो हील के तौर पर ही आएंगे या किरदार में बदलाव करके वापसी करेंगे।Tomorrow on a special New Year's Day edition of #SmackDown:💥 @WWERomanReigns makes a special request of WWE Management 💥 @SashaBanksWWE & @BiancaBelairWWE vs. @itsBayleyWWE & @CarmellaWWE 💥 @WWEBigE takes on King @BaronCorbinWWE ➡️ https://t.co/iIkajGITLk— WWE (@WWE) December 31, 2020इसके अलावा केविन ओवेंस के खिलाफ दो बार अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड करने के बाद SmackDown में उम्मीद की जा सकती है कि रोमन रेंस को उनका अगला प्रतिद्वंदी मिल जाए। इसके अलावा इस बात को रिपोर्ट किया गया है कि रोमन रेंस ने WWE मैनेजमेंट से कोई खास मांग की है, लेकिन वो किस चीज के लिए वो किसी को भी नहीं पता है। अब WWE SmackDown में ही इस बात पता चलेगा कि कैसे उन्होंने WWE से क्या मांग की है और वो ब्लू ब्रांड में आकर क्या करते हैं।पिछले हफ्ते SmackDown में साशा बैंक्स-बियांका ब्लेयर और कार्मेला-बेली की जोड़ी विमेंस टैग टीम चैंपयनशिप को जीतने में नाकाम हुए थे। अब इस हफ्ते दोनों टीमों के बीच टैग टीम मैच देखने को मिलने वाला है। इस हफ्ते पूरी उम्मीद है कि SmackDown विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स को उनका अगला प्रतिद्वंदी मिल जाए।TFW the first #SmackDown of 2021 is on TONIGHT! @SashaBanksWWE pic.twitter.com/b61UqQMPOH— WWE (@WWE) January 1, 2021साथ ही में बिग ई ने सैमी जेन को हराकर आईसी चैंपियन बने थे और अब वो हफ्ते नॉन टाइटल मैच में नजर आएंगे। उनका मुकाबला किंग कॉर्बिन के खिलाफ होने वाला है और साथ ही में उम्मीद की जा सकती है कि इस मुकाबले में सैमी जेन भी दखल दे सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।