SmackDown के एपिसोड ने काफी ज्यादा प्रभावित किया। WWE ने जबरदस्त मुकाबलों और सैगमेंट से शो का मजा बढ़ाया। WWE ने कम चीज़ें तय की थी लेकिन फिर भी एपिसोड में काफी सारी चीज़ें देखने को मिली। SmackDown की शुरुआत में रोमन रेंस नजर आए और ड्रू मैकइंटायर ने भी यहां एंट्री की। जे उसो के साथ उनका मैच तय हुआ।सैमी जेन और अपोलो क्रूज के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच देखने को मिला जहां सैमी ने टाइटल रिटेन किया। कार्मेला ने सबको प्रभावित करते हुए पीछे से साशा बैंक्स पर हमला किया। ओटिस भी एक्शन में नजर आए और उन्होंने अपने प्रदर्शन से फैंस का ध्यान खींचा। सैथ रॉलिंस और रे मिस्टीरियो ने एक शानदार मैच दिया। आखिर, मर्फी ने सैथ को धोखा दिया और मिस्टीरियो को मैच जीतने में मदद की।ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस की हुई 'बेइज्जती', सबसे बड़ी दुश्मनी प्यार के साथ हुई खत्म इसके साथ ही मर्फी और अलाया को साथ आने का मौका मिल गया। इसके अलावा लिव मॉर्गन ने नटालिया, टमीना और चेल्सिया ग्रीन को हराकर विमेंस सर्वाइवर सीरीज टीम में जगह बनाई। चेल्सिया ग्रीन ने SmackDown में अपना डेब्यू किया। मेन इवेंट में ड्रू मैकइंटायर ने जे उसो का सामना किया। दोनों ने एक शानदार मैच दिया लेकिन ड्रू को जीत मिली। रोमन रेंस अपने भाई की हार से निराश नजर आए।देखा जाए तो WWE ने इतनी सारी चीज़ों को बुक करके शो का मजा साफ तौर पर बढ़ा दिया। कोई भी SmackDown के इस एपिसोड से निराश नहीं होगा। खैर, आइए SmackDown के एपिसोड के नतीजों के साथ ही वीडियो हाइलाइट्स पर भी नजर डालते हैं।- SmackDown में ड्रू मैकइंटायर ने रोमन रेंस के सैगमेंट में इंटरफेयर किया लेकिन जे उसो ने आकर ड्रू मैकइंटायर को एक मैच के लिए चैलेंज कियाSHOW UP & WIN.#SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/ChGl011AIX— WWE (@WWE) November 14, 2020Find yourself a Special Advisor who looks at you the way @HeymanHustle looks at @WWERomanReigns.#SmackDown #UniversalTitle pic.twitter.com/9mb0idZJ8M— WWE (@WWE) November 14, 2020WAIT A MINUTE!!! 😮 👀 👀#SmackDown @DMcIntyreWWE pic.twitter.com/0ft4cKImix— WWE (@WWE) November 14, 2020"I AM THE MAN NOW, AND I WILL PROVE IT AT #SurvivorSeries!"@DMcIntyreWWE guarantees a win this Monday on #WWERaw... and he guarantees a win against @WWERomanReigns at #SurvivorSeries! pic.twitter.com/MyHTfI7VIh— WWE (@WWE) November 14, 2020ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो बैकस्टेज जॉन सीना को पसंद नहीं करते थे