WWE SmackDown में बियांका ब्लेयर और रोमन रेंस ने अपनी-अपनी स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया
WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी ज्यादा शानदार साबित हुआ। WWE ने समरस्लैम (SummerSlam) के धमाकेदार इवेंट के बाद हाइप बनाकर रखी। WWE ने SmackDown में कई शानदार मैचों का आयोजन किया। कुछ नई स्टोरीलाइंस की शुरुआत हुई वहीं कई स्टार्स ने अपनी दुश्मनी जारी रखी। SmackDown के एपिसोड की शुरुआत एक अच्छे सैगमेंट से देखने को मिली थी।
Ad
बैकी लिंच का एक सैगमेंट देखने को मिला। इस दौरान SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए विरोधी के बारे में जानकारी मिली। सिजेरो के लिए भविष्य में बड़ा मैच टीज़ किया जा चुका है। इसके साथ ही बैरन कॉर्बिन अब पहले की तरह गरीब नहीं रहे और उन्होंने अपनी पूरी कहानी दिखाई। किंग नाकामुरा और उनके साथी ने भी काफी ज्यादा प्रभावित किया।
रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक के बीच थोड़ी अनबन दिखाई दी। डॉमिनिक हार के बाद अपने पिता से थोड़े निराश दिखाई दिए। इसके अलावा मेन इवेंट सैगमेंट में रोमन रेंस के नए विरोधी के बारे में जानकारी मिली। इसके साथ ही द उसोज़ के अगले चैलेंजर्स के भी संकेत मिले। SmackDown का एपिसोड कुछ इसी तरह से खत्म हुआ था।
देखा जाए तो WWE ने एपिसोड को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश की थी। इस चीज़ में वो सफल भी हुए। लगातार WWE अपने SmackDown के एपिसोड्स को रोचक बनाते जा रहा है। इस एपिसोड ने पिछले कुछ शोज़ से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। खैर, इस आर्टिकल में SmackDown के एपिसोड में हुए सभी मैचों और सैगमेंट्स के नतीजों और वीडियो हाइलाइट्स के बारे में बात करेंगे।
- WWE SmackDown की शुरुआत बैकी लिंच ने की। उन्होंने प्रोमो कट किया और अपनी विवादित जीत के बारे में बात। बियांका ब्लेयर वहां आई और टाइटल मैच की मांग की। हालांकि, एक-एक करते हुए जेलिना वेगा, कार्मेला और लिव मॉर्गन ने भी एंट्री की। सभी ने अपनी दावेदारी पेश की। बैकी लिंच रिंग के बाहर हो गई और अन्य स्टार्स के बीच ब्रॉल हुआ। यहां से एक मैच तय हो गया
- SmackDown में रोमन रेंस को फिन बैलर से चैलेंज मिला। इसके बाद बैलर ने रेंस पर हमला किया लेकिन द उसोज़ ने उनकी बुरी हालत कर दी। रोमन चले गए और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने फिन बैलर के साथ मिलकर उसोज़ पर हमला किया
Professional Wrestling FAN
Biggest fan of HEEL Roman Reigns, Becky Lynch, CM Punk, Stone Cold, Drew McIntyre, Adam Cole, Finn Balor and EC3.. Shotzi Blackheart