SmackDown का एपिसोड बढ़िया रहा। सर्वाइवर सीरीज पीपीवी शानदार था और इसके बाद Raw के एपिसोड ने भी निराश नहीं किया। इसके चलते ब्लू ब्रांड के एपिसोड से ज्यादा उम्मीदें थी। कहा जा सकता है कि WWE ने किसी भी तरह से फैंस को निराश नहीं किया। कई अच्छे मैच देखने को मिले वहीं कुछ स्टोरीलाइन आगे बढ़ी।शो की शुरुआत जे उसो के प्रोमो सैगमेंट से हुई जहां रोमन रेंस आए। दोनों के बीच बातें हुई और रोमन ने अपने भाई को समझाया। इसके बाद जे उसो ने ओटिस पर बुरी तरह हमला किया। इसके अलावा स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को डॉल्फ ज़िगलर और रॉबर्ट रूड द्वारा हार का सामना करना पड़ा। द अंडरटेकर को ट्रिब्यूट दिया गया।ये भी पढ़ें:- SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस की हुई बुरी तरह बेइज्जती, WWE चैंपियन ने अपने दुश्मन से लिया बदलसैमी जेन और डेनियल ब्रायन के बीच भी शानदार मैच देखने को मिला। इस मैच में सैमी जेन को काउंटआउट की मदद से जीत मिली। इसके साथ ही बियांका ब्लेयर ने नटालिया को हराया। साथ ही मर्फी को भी किंग कॉर्बिन पर जीत मिली और मैच के दौरान काफी सारी इंटरफेरेंस देखने को मिली थी। विमेंस टाइटल की स्टोरीलाइन भी आगे बढ़ी जहां साशा बैंक्स ने कार्मेला पर हमला किया।केविन ओवेंस और जे उसो भी एक्शन में नजर आए। मैच का अंत DQ से हुआ जहां जे उसो ने स्टील चेयर का उपयोग किया था। खैर, केविन ओवेंस ने बाद में जे उसो पर जबरदस्त हमला किया और रोमन रेंस को वहां आने की चुनौती दी। रोमन टीवी स्क्रीन पर ओवेंस को देख रहे थे। इस तरह से SmackDown का अंत हुआ। आइए SmackDown के एपिसोड में नतीजों और वीडियो हाइलाइट्स पर नजर डालते हैं।- SmackDown में रोमन रेंस ने जे उसो को समझाने की कोशिश की। साथ ही बताया कि कोई उसो से नहीं डरता क्योंकि वो उनका सम्मान नहीं करते। जे उसो ने बाद में मैच के लिए आ रहे ओटिस पर स्टील चेयर से बुरी तरह हमला कियाJey @WWEUsos gets things started RIGHT NOW on #SmackDown! pic.twitter.com/it0xJHp0zB— WWE (@WWE) November 28, 2020"Did I ever tell you I needed help with @DMcIntyreWWE? ... No, I didn't."#SmackDown @WWERomanReigns @WWEUsos @HeymanHustle pic.twitter.com/UvDXoF1YP1— WWE (@WWE) November 28, 2020Jey @WWEUsos has LOST IT! 😮#SmackDown @otiswwe pic.twitter.com/jOqSDUcEFA— WWE (@WWE) November 28, 2020After that VICIOUS attack by Jey @WWEUsos, @otiswwe vs. #King @BaronCorbinWWE may not happen here tonight on #SmackDown... pic.twitter.com/BfTrHHEqBZ— WWE (@WWE) November 28, 2020