WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के शुरूआती सैगमेंट में फैंस को आया मजाWWE स्मैकडाउन (SmackDown) का शुरूआती सैगमेंट इस बार काफी खास रहा। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने वापसी कर ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को करारा जवाब दिया है। पॉल हेमन की भी रोमन रेंस को देखकर हालत खराब हो गई थी। इस हफ्ते रेड ब्रांड में पॉल हेमन और ब्रॉक लैसनर का रीयूनियन देखने को मिला था। फैंस को रोमन रेंस की वापसी देखकर काफी मजा आया। रोमन रेंस की एंट्री पर फैंस ने उन्हें जबरदस्त अंदाज में चीयर किया।WWE@WWE#UniversalChampion @WWERomanReigns just got the last laugh on #WWEChampion @BrockLesnar & @HeymanHustle!#SmackDown6:48 AM · Jan 8, 20221914444#UniversalChampion @WWERomanReigns just got the last laugh on #WWEChampion @BrockLesnar & @HeymanHustle!#SmackDown https://t.co/89nAg4FsenWWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर ने रोमन रेंस को दी चुनौतीरोमन रेंस कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इस वजह से Day 1 के मैच कार्ड में बदलाव किया गया था। रोमन रेंस और लैसनर के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच नहीं हो पाया था। हालांकि लैसनर ने WWE चैंपियनशिप हासिल कर ली थी। इस हफ्ते रेड ब्रांड के अंत में लैसनर ने कहा था कि वो ब्लू ब्रांड में जाएंगे। रोमन रेंस ने ब्लू ब्रांड के एपिसोड की शुरूआत की और फैंस को उन्हें स्वीकार करने की बात कही। रोमन रेंस ने कहा कि आइसोलेशन के दौरान उन्होंने कई चीजों को लेकर सोचा लेकिन दो इंसानों को कभी मैं जिंदगी में नहीं देखना चाहता हूं। रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन का नाम लिया। इसके बाद लैसनर और पॉल हेमन ने एंट्री कर ली थी। पॉल हेमन ने लैसनर को संबोधित किया लेकिन ये लैसनर को अच्छा नहीं लगा। लैसनर ने इसके बाद खास अंदाज में अपने आप को WWE चैंपियन के रूप में संबोधित किया। लैसनर ने इसके बाद रोमन रेंस का मजाक बनाया। लैसनर ने कहा कि Day 1 में उन्हें जो चाहिए था वो मिल गया। लैसनर ने रोमन रेंस को चैंपियन VS चैंपियन मैच के लिए चैलेंज कर दिया। रोमन रेंस ने चुनौती स्वीकार नहीं की और पॉल हेमन के ऊपर तंज कसा। पॉल हेमन ने इसके बाद रोमन रेंस को लेकर अपनी बात रखी। हेमन के चक्कर में रेंस और लैसनर ने एक-दूसरे पर कुछ आरोप लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद अचानक रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को सुपरमैन पंच मारकर धराशाई कर दिया। WWE@WWEacKNoWledGE mEEe#SmackDown @BrockLesnar @WWERomanReigns @HeymanHustle6:43 AM · Jan 8, 20221502301acKNoWledGE mEEe#SmackDown @BrockLesnar @WWERomanReigns @HeymanHustle https://t.co/RmQx7XXmjC