Roman Reigns: WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने आखिरकार अपना बदला लिया। उन्होंने स्मैकडाउन (SmackDown) में अपने भाइयों द उसोज़ (The Usos) के साथ मिलकर ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) को बुरी तरह पीटते करते हुए रिंग में उन्हें 'अधमरी' हालत में छोड़ दिया। View this post on Instagram Instagram Postइस बात का ऐलान किया गया था कि SmackDown के मेन इवेंट में सैमी जेन और ड्रू मैकइंटायर के बीच मैच होगा। दोनों के बीच अच्छा मुकाबला हुआ भी, जिसे अंत में ड्रू मैकइंटायर ने जीत लिया। मैच के बाद रोमन रेंस ने आकर स्कॉटिश वॉरियर के ऊपर अटैक किया। मैकइंटायर एक बार पलटवार करने में कामयाब हुए और उन्होंने रेंस को रिंग पोस्ट पर धक्का दे दिया। WWE SmackDown में रोमन रेंस और द उसोज ने ड्रू मैकइंटायर के साथ क्या किया?हालांकि नंबर्स गेम पूरी तरह से उनके खिलाफ था और इसी वजह से ब्लडलाइन का पलड़ा भारी रहा। हेड ऑफ द टेबल ने इस बीच मैकइंटायर पर जबरदस्त स्पीयर लगाते हुए उन्हें ढेर किया। इसके बाद द उसोज ने मोर्चा संभाला और ड्रू की पिटाई जारी रखी। उन्होंने पूर्व चैंपियन पर स्टील चेयर से अटैक किया और फिर उन्हें रिंग के बाहर ले जाकर कमेंट्री टेबल पर पटक दिया। View this post on Instagram Instagram Postमैकइंटायर की पिटाई की यहां पर खत्म नहीं हुई थी और द उसोज ने उन्हें बैरिकेड पर धक्का दे दिया। यहां पर सैमी जेन ने उनके ऊपर अपना फिनिशर हैलुवा किक लगाया। द उसोज ने स्टील स्टेप्स से तीन बार मैकइंटायर पर अटैक किया और फिर रेंस के कहने पर उन्हें रिंग में भेजा। रिंग में अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन ने मैकइंटायर पर अपना सबमिशन मूव Guillotine में जकड़ लिया। पूर्व आईसी चैंपियन की हालत काफी ज्यादा खराब हो गई थी और वो पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए।अंत में रेंस ने उनके चेयर सेट की और खुद उसके ऊपर बैठ गए। ट्राइबल चीफ ने अपने टाइटल्स के साथ पोज किया और इसी के साथ SmackDown का एपिसोड भी खत्म हुआ। रेंस ने एक झलक दिखाई कि Clash at the Castle में ड्रू मैकइंटायर के साथ क्या हो सकता है। अब देखना होगा कि इस जानलेवा अटैक और बुरी तरह पिटाई होने के बाद मैकइंटायर किस तरह अपने मैच के लिए पूरी तरह फिट हो पाते हैं। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।