WWE SmackDown में फेमस Superstars के चोटिल होने के बाद चिंता में पड़े फैंस, Bloodline की हालत खराब होने के बाद आई ही जबरदस्त प्रतिक्रियाएं 

WWE
WWE SmackDown को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर क्या कहा?

WWE: इस हफ्ते स्मैकडाउन ( WWE SmackDown) का एपिसोड पूरी तरह एक्शन से भरपूर था। शुरुआत से लेकर अंत तक काफी कुछ देखने को मिला और फैंस को अच्छा शो मिला। एक तरफ मेन इवेंट में द ब्लडलाइन (The Bloodline) की हालत खराब की गई, तो दूसरी तरफ दो सुपरस्टार्स चोटिल भी हुए।

कार्मेलो हेज और ऑस्टिन थ्योरी के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिला, लेकिन गलत लैंडिंग के कारण मुकाबले को बीच में ही रोका गया। इस दौरान दोनों स्टार्स चोटिल दिखाई दिए और सोशल मीडिया पर फैंस भी इसे लेकर काफी चिंतित हैं। इसके अलावा रैंडी ऑर्टन, एलए नाइट और एजे स्टाइल्स ने जिमी उसो और सोलो सिकोआ को मेन इवेंट में हुए मुकाबले में शिकस्त दी।

ब्लडलाइन की हार ही नहीं हुई, बल्कि मुकाबले के बाद फेस स्टार्स ने रोमन रेंस के भाइयों के ऊपर अटैक भी किया। यहां तक कि सिकोआ को कमेंट्री टेबल पर ऑर्टन, नाइट और स्टाइल्स ने शील्ड स्टाइल में ट्रिपल पावरबॉम्ब भी दिया। WWE SmackDown में हुए इस शानदार मोमेंट को लेकर भी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं।

WWE SmackDown के एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर किसने क्या कहा?

(इतना कुछ होने के बाद भी नाइट और स्टाइल्स की मदद करने के लिए रैंडी ऑर्टन आए। उनके जैसा दूसरा रेसलर कोई नहीं हो सकता।)

(रैंडी ऑर्टन, एलए नाइट और एजे स्टाइल्स ने सोलो सिकोआ को डिस्ट्रॉय कर दिया, क्या शानदार मोमेंट)

(यह काफी खतरनाक था। उम्मीद कर रहे हैं कि कार्मेल हेज और ऑस्टिन थ्योरी पूरी तरह से ठीक होंगे।)

(ऑस्टिन थ्योरी अपने सिर के बल गिरे। उम्मीद कर रहे हैं कि वो जल्द ही ठीक होंगे, क्योंकि वो देखने में काफी ज्यादा खतरनाक था।)

(मैं उम्मीद कर रहा हूं कि ऑस्टिन थ्योरी और कार्मेलो हेज ठीक हैं। वो दोनों गलत तरीके से गिरे और उम्मीद करते हैं कि वो ज्यादा गंभीर नहीं होंगे।)

(यह वो मोमेंट था जब मेलो और थ्योरी मैच को रोकना पड़ गया था। दोनों स्टार्स के लिए दुआ कर रहा हूं, क्योंकि वो काफी खराब दिखाई दिया।)

(रैंडी ऑर्टन, एलए नाइट और एजे स्टाइल्स का एंटी ब्लडलाइन स्क्वाड अंत में भारी पड़ा। उन्होंने ना सिर्फ जिमी उसो और सोलो सिकोआ को हराया, बल्कि उन्हें डिस्ट्रॉय भी किया।)

(इस हार के बावजूद बेली ही Royal Rumble मैच जीतने वाली हैं।)

(इसने मुझे किसी की याद दिलाई।)

Quick Links

App download animated image Get the free App now