WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank) पीपीवी में इस बार लाइव क्राउड के आने से जबरदस्त मजा आया। बिग ई ने कहा कि उन्हें ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) को लेकर बहुत बुरा लगा। WWE फैंस के बिना मैकइंटायर कुल मिलाकर 300 दिन तक चैंपियन रहे। WWE ThunderDome और परफॉर्मेंस सेंटर में उन्होंने चैंपियन रहते हुए जबरदस्त काम किया। बिग ई (Big E) ने Money in the Bank ब्रीफेकस फैंस के सामने जीता। After The Bell पॉडकास्ट को बिग ई ने अपना इंटरव्यू दिया और मैकइंटायर को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही।BELIEVE IN THE POWER OF POSITIVITY.@WWEBigE is MR. MONEY IN THE BANK! #MITB pic.twitter.com/CURawYlViZ— WWE (@WWE) July 19, 2021WWE सुपरस्टार बिग ई ने दिया बड़ा बयानMITB लैडर मैच में ड्रू मैकइंटायर ने अच्छा प्रदर्शन किया। मैकइंटायर जीतने वाले थे लेकिन जिंदर महल, वीर-शैंकी ने उनके ऊपर अटैक कर दिया। मैकइंटायर ने इसके बाद पिछले हफ्ते जिंदर महल से अपना बदला लिया। बिग ई ने कहा, फैंस के बिना ड्रू मैकइंटायर को उनका बड़ा मोमेंट मिला और इसके लिए मुझे बहुत बुरा लगा। ThunderDome में अगर इस तरह का मैच हुआ होता तभी भी मैं मैकइंटायर के लिए ये सोचता। फैंस की वापसी एक दिन होनी थी और ये उस टाइम पर हुई जब मैकइंटायर के पास मोमेंट नहीं था। फैंस के बिना वैसे भी कुछ नहीं होता। बिग ई अब आने वाले समय में WWE चैंपियनशिप और यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती देंगे। ड्रू मैकइंटायर की राइवलरी जिंदर महल के साथ इस समय चल रही है और इसमें अब काफी नया मोड़ आ गया। फैंस के आने के बाद बिग ई को बड़ा मोमेंट मिला लेकिन मैकइंटायर को ये मौका नहीं मिल पाया। पिछले साल लैसनर को हराकर उन्होंने WWE चैंपियनशिप जीती थी और तभी से फैंस एरीना में नजर नहीं आए। मैकइंटायर ने भी कई बार ये बात कही लेकिन अब शायद ही उन्हें मौका मिल पाएगा। WWE चैंपियनशिप इस समय बॉबी लैश्ले के पास है। ड्रू मैकइंटायर को WWE चैंपियन दोबारा बनने के लिए काफी मौके मिले लेकिन हमेशा वो फेल रहे।