टीएलसी के बाद हुआ स्मैकडाउन का एपिसोड काफी शानदार रहा। मिला-जुला कर कहा जाए तो अच्छा ये एपिसोड रहा। फैंस का रिएक्शन भी इस शो के लिए जबरदस्त था। शो की शुरूआत बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर ने की। और मेन इवेंट में एजे स्टाइल्स और मुस्तफा अली की जीत हुई। हालांकि पहले सैगमेंट में विंस मैकमैहन भी आए। और उन्होंने नेओमी के साथ चैंपियनशिप मैच असुका का रख दिया। असुका ये मैच जीत भी गई।
इसके बाद कई सैगमेंट और मैच भी यहां पर हुए। पिछले एक महीने से देखा जाए तो रॉ से काफी बेहतर स्मैकडाउन हो रहा है। इसकी वजह है कि यहां नया टैलेंट उभर कर आ रहा है। मुस्तफा अली और अल्मास जैसे सुपरस्टार अपनी काबिलियत पेश कर रहे है। आज के शो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। विमेंस डिवीजन का काम तो इस समम कमाल का चल रहा है।
खैर स्मैकडाउन के इस शो में ंकई सुपरस्टार ने शानदार प्रदर्शऩ किया। आइए जानते 5 रैसलर्स के बारे में जिन्होंने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया।
#1 मुस्तफा अली
मुस्तफा अली को इस समय मेन रोस्टर में लाया गया। पिछले हफ्ते उनका मुकाबला डेनियल ब्रायन के साथ हुआ था। उस मैच में मुस्तफा हार गए थे लेकिन फैंस का दिल उन्होंने जीत लिया था। इस हफ्ते एजे स्टाइल्स के साथ मिलकर उन्होंने टैग टीम मैच लड़ा। डेनियल ब्रायन और अल्मास पर उन्होंने जीत हासिल की। मुस्तफा अली के मूव्स को देखकर फैंस चौंक गए। मुस्तफा के नाम के चैंट्स फैंस द्वारा किए गए। यहीं नहीं उन्होंने डेनियल ब्रायन को कवर किया, जिसके बाद उन्हें खुद यकीन नहीं हो रहा था। मुस्तफा अली के इस प्रदर्शन से स्मैकडाउन के एपिसोड में चार चांद लग गए।
Get WWE News in Hindi Here