WWE SmackDown में The Rock की धमाकेदार वापसी के बाद फैंस की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़ 

द रॉक की वापसी फैंस को पसंद आई है
द रॉक की वापसी फैंस को पसंद आई है

The Rock: WWE SmackDown में इस हफ्ते फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज मिला। बता दें, द रॉक (The Rock) ने इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) के जरिए करीब 4 सालों बाद WWE टीवी पर वापसी करते हुए फैंस को सरप्राइज कर दिया। वापसी के बाद द रॉक ने पैट मैकेफी (Pat McAfee) और ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) के सैगमेंट में दखल दिया था। पैट मैकेफी भी ब्लू ब्रांड के इस एपिसोड के जरिए लंबे समय बाद WWE टीवी पर नज़र आए।

द रॉक के रिंग में आने के बाद उनकी ऑस्टिन थ्योरी के साथ जुबानी जंग देखने को मिली थी। इसके बाद ऑस्टिन थ्योरी ने द रॉक पर हमला भी कर दिया था। जल्द ही, द रॉक ने फाइट बैक करते हुए ऑस्टिन थ्योरी को स्पाइनबस्टर और पीपल्स एल्बो देकर सबक सिखाया था। WWE SmackDown में द रॉक की धमाकेदार वापसी के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है और उनसे ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

WWE SmackDown में द रॉक की धमाकेदार वापसी के बाद ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

(असली ट्राइबल चीफ की वापसी हो चुकी है।)

(थ्योरी को उनकी लाइफ का सबसे बेहतरीन पल मिल चुका है। द रॉक के साथ रिंग शेयर करना।)

(क्या उन्होंने रोमन रेंस को हराने के लिए वापसी की है?)

(द ग्रेट वन की वापसी हो चुकी है।)

(लैजेंडरी। मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे।)

(द रॉक को एक्शन में देखकर अच्छा लगा। वो हमेशा एनर्जी लेकर आते हैं।)

(जॉन सीना की वापसी के बाद यह SmackDown में हुई सबसे अच्छी चीज़ है।)

(शानदार, मुझे यह काफी पसंद आया। मैं द रॉक की सालों से WWE में वापसी चाहता था इसलिए मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि उनकी वापसी हो चुकी है।)

यह कहना गलत नहीं होगा कि द रॉक की WWE में वापसी की वजह से इस हफ्ते SmackDown का एपिसोड यादगार शो साबित हुआ। इसके साथ ही द रॉक की वापसी ने उनके अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के खिलाफ संभावित मैच की अटकलों को एक बार फिर तेज कर दिया है। यही नहीं, द रॉक खुद पैट मैकेफी शो पर WrestleMania 40 में रोमन रेंस के खिलाफ मैच लड़ने के संकेत दे चुके हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now