WWE SmackDown में Roman Reigns के भाइयों ने फेमस Superstar पर किया हमला, दिग्गज ने जबरदस्त तरीके से लिया बदला

Ujjaval
WWE SmackDown में जबरदस्त सैगमेंट देखने को मिला
WWE SmackDown में जबरदस्त सैगमेंट देखने को मिला

SmackDown: WWE SmackDown के एपिसोड में पहले कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) स्क्रीन पर नजर आए। उन्होंने इस दौरान WWE में अपनी वापसी को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) और रोमन रेंस (Roman Reigns) को WWE द्वारा टॉप स्टार्स के रूप में चुना गया था लेकिन उनके साथ ऐसा नहीं था। क्रॉस ने बताया कि उन्हें और स्कार्लेट को सभी लोग भूल गए थे।

इसी कारण उन्होंने सभी को याद दिलाने के लिए वापसी की है। वो बैकस्टेज ड्रू मैकइंटायर को एंट्री करते हुए देख रहे थे। ड्रू मैकइंटायर ने एंट्री की और उन्होंने आते ही कैरियन क्रॉस के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि क्रॉस ने उनपर हमला किया है कि वो वर्ल्ड टाइटल के लिए नंबर एक कंटेंडर हैं।

उन्होंने यहां कैरियन क्रॉस को तीन विकल्प दिए। उन्होंने यहां पूर्व NXT स्टार को धराशाई करने, हॉस्पिटल में भेजने या ग्रेवयार्ड में दफन करने के ऑप्शन रखे। बाद में उन्होंने रोमन रेंस की बेइज्जती की और कहा कि रेंस आज भी शो में दिखाई नहीं देंगे। इसी बीच स्कार्लेट ने एंट्री की और मैकइंटायर का इससे ध्यान भटक गया।

जिमी और जे उसो ने पीछे से आकर मैकइंटायर पर हमला किया। मैकइंटायर ने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। अंत में अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस ने मैकइंटायर पर अपना फिनिशर वन-डी लगाया। उसोज़ ने फिर स्कार्लेट से क्रॉस को रिंग में आने के लिए कहा। स्कार्लेट ने जाते-जाते कहा कि वो रोमन रेंस और द उसोज़ के लिए इंतजार करेंगे।

WWE SmackDown में ही ड्रू मैकइंटायर ने द उसोज़ से बदला ले लिया

बाद में एक बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला। इस दौरान सैमी जेन ने रोमन रेंस के रूम को नॉक किया। द उसोज़ बाहर आए और सैमी ने यहां उनसे बात करने की कोशिश की। अचानक से ड्रू मैकइंटायर आ गए और उन्होंने दोनों उसो भाइयों की बुरी हालत की। सैमी जेन ने यहां ब्लडलाइन के सदस्यों को बचना सही नहीं समझा और भाग गए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now