WWE ने SmackDown इतिहास के टॉप 15 रैसलरों की सूची जारी की

<p>

स्मैकडाउन WWE का दूसरा समय लंबा चलने वाला शो है। 16 अक्टूबर को स्मैकडाउन के 1000 एपिसोड पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके को खास बनाने के लिए कंपनी कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है। शो के करीब 19 सालों के इतिहास में यहां ढेरों रैसलरों ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इन रैसलरों ने शो में मैच लड़कर इसमें चार चांद लगाए।

Ad

WWE ने स्मैकडाउन के 1000वें एपिसोड से पहले शो के अब तक के टॉप 15 रैसलरों की सूची जारी की है।

1.ड्वेन द रॉक जॉनसन

2. द अंडरटेकर

3. एजे स्टाइल्स

4. ऐज

5. एडी गुरेरो

6. बतिस्ता

7. कर्ट एंगल

8. द उसोज़

9. द न्यू डे

10. रे मिस्टीरियो

11. बैकी लिंच

12. रैंडी ऑर्टन

13. जॉन सीना

14. जेबीएल

15. मिशेल मैक्कूल

फैंस को सबसे हैरानी भरा नाम पूरी लिस्ट में एजे स्टाइल्स का लग सकता है। स्टाइल्स को स्मैकडाउन लाइव का हिस्सा बने हुए करीब 2 ही साल हुए हैं और उन्हें तीन नंबर पर जगह दी गई है। हालांकि स्मैकडाउन के इन 2 सालों में एजे स्टाइल्स ज्यादातर समय चैंपियन ही रहे हैं और उनके स्मैकडाउन में सबसे लंबे समय तक चैंपियन रहने का रिकॉर्ड भी हाल ही में बनाया है।

पूरी लिस्ट में सिर्फ 2 टैग टीमों को जगह दी गई है। इनमें द उसोज़ और द न्यू डे का नाम शामिल हैं। उसोज़ और न्यू डे ने स्मैकडाउन में कई यादगार मैच लड़े हैं। सीना लंबे समय तक रॉ का हिस्सा रहे हैं। लेकिन उनका नाम इतनी नीचे देखकर हैरानी हो सकती है। सीना ने अपना डेब्यू स्मैकडाउन में कर्ट एंगल के खिलाफ किया था। पहले ही मैच से उन्होंने कई बड़े दिग्गजों को प्रभावित किया था, यहां तक कि अंडरटेकर ने उन्हें अच्छा मैच लड़ने के लिए बैकस्टेज के दौरान बधाई भी दी थी।

इस लिस्ट में शामिल कई बड़े सुपरस्टार्स 1000वें एपिसोड के दौरान जरूर शो में नजर आ सकते हैं।

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications