WWE SmackDown में Brock Lesnar की शॉकिंग अपीयरेंस और फेमस Superstar पर हमले के बाद ट्विटर पर मचा बवाल, आई ढेरों प्रतिक्रियाएं

Ujjaval
WWE SmackDown में ब्रॉक लैसनर और स्टैफनी मैकमैहन नजर आए थे
WWE SmackDown में ब्रॉक लैसनर और स्टैफनी मैकमैहन नजर आए थे

SmackDown: WWE SmackDown का एपिसोड काफी रोचक रहा। WWE ने इस एपिसोड से जरूर ही फैंस का दिल जीता है। स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में कुछ बढ़िया मैचों और सैगमेंट्स का आयोजन हुआ। WWE ने समरस्लैम (SummerSlam) के लिए हाइप बनाने की कोशिश की वहीं मेन इवेंट सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा। शो की शुरुआत में स्टैफनी मैकमैहन (Stephanie McMahon) नजर आईं और विंस मैकमैहन (Vince McMahon) को धन्यवाद कहा गया।

कई सारी खबरें सामने आ रही थी कि मैकमैहन के रिटायर होने के कारण ब्रॉक लैसनर WWE छोड़कर चले गए थे। द बीस्ट ने मेन इवेंट मैच के बाद शॉकिंग वापसी करके सभी खबरों को पूरी तरह गलत साबित किया। द बीस्ट के सैगमेंट और SmackDown की कई अन्य चीज़ों को लेकर ढेरों प्रतिक्रियाएं सामने आई। इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नजर डालेंगे।

WWE SmackDown को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(SmackDown का एपिसोड आज सही मायने में अच्छा था।)

(ब्रॉक लैसनर के बिल्डिंग में आते ही जबरदस्त पॉप मिला। काफी शानदार!)

(ब्रॉक लैसनर ने हम सभी के साथ मजाक किया! बहुत शानदार, यह काफी अच्छी चीज़ थी।)

(द बीस्ट यहां बॉस्टन में हैं। ब्रॉक लैसनर ने निराश नहीं किया। थ्योरी का चेहरा देखो।)

(मैंने सही मायने में इस चीज़ की उम्मीद नहीं की थी।)

(ब्रॉक लैसनर का इंटरनेट को गलत साबित करना और सभी को स्टुपिड दिखाना मेरे लिए आज का सबसे पसंदीदा पार्ट था।)

(मैंने शो को आगे बढ़ते हुए देखा और मुझे उतनी रुचि नहीं थी लेकिन मैं काफी खुश हूँ कि ब्रॉक लैसनर नजर आए। यहां कोई भी द बीस्ट की तरह नहीं है।)

(स्टैफनी मैकमैहन को शो की शुरुआत करते हुए देखना बढ़िया रहा।)

(पैट मैकेफी प्रोफेशनल रेसलिंग की उन चीज़ों में काफी अच्छे हैं, जिनमें बेहतर होने के लिए सालों लगते हैं।)

(रोमन रेंस के बिना SmackDown को देखना पहले जैसा नहीं है। मैं उन्हें काफी मिस करती हूँ और अब मुझे Raw का इंतजार है।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications