WWE SmackDown में Roman Reigns की गैरमौजूदगी और बेहद खराब एपिसोड के बाद ट्विटर पर फैंस ने निकाला गुस्सा

WWE SmackDown में रोमन रेंस नजर नहीं आए
WWE SmackDown में रोमन रेंस नजर नहीं आए

WWE SmackDown का एपिसोड ठीक साबित हुआ। इस एपिसोड से काफी ज्यादा उम्मीदें थी लेकिन यह शो उतना खास नहीं रहा। स्मैकडाउन (SmackDown) में कुछ सिंगल्स मैच देखने को मिले। WWE ने कुछ स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया। इस एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) और रोंडा राउजी (Ronda Rousey) जैसे बड़े सुपरस्टार्स नजर नहीं आए।

इसी कारण फैंस काफी निराश दिखाई दिए। कई लोगों ने रोमन की गैरमौजूदगी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके अलावा अन्य चीज़ों को लेकर भी प्रशंसक थोड़े निराश दिखाई दिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं के बारे में बात करेंगे।

WWE SmackDown को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(नेओमी बनाम रिया रिप्ली के अलावा SmackDown का एपिसोड खराब रहा।)

(मुझे पीट डन के लिए काफी बुरा लग रहा है। बच काफी निराशाजनक हैं।)

(SmackDown में रोमन रेंस नजर नहीं आए और शो निराशाजनक रहा। यह एक थीम बन गई है। रैंडी ऑर्टन और रिडल का द उसोज़ के दुश्मनी को आगे बढ़ाना बढ़िया रहा। साथ ही नेओमी और रिया रिप्ली के बीच भी अच्छा मैच देखने को मिला लेकिन कुल मिलाकर पूरा शो बकवास रहा। अच्छी चीज़ें असल में बुरी बातों को दबा नहीं पाई।)

(रोमन रेंस और शिंस्के नाकामुरा दिखाई नहीं दिए। मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्यों SmackDown में उनकी दुश्मनी जारी नहीं रही। हालांकि, यह शो एकदम बकवास था। SmackDown अपने इतिहास के सबसे खराब समय पर है।)

(WWE ने रोमन रेंस को दोनों वर्ल्ड टाइटल्स दे दिए और अब उन्हें पता ही नहीं है कि उन्हें रोमन के साथ क्या करना है। वो इस हफ्ते दोनों शोज़ में नजर नहीं आए क्योंकि उनके पास ट्राइबल चीफ के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने WrestleMania में टाइटल यूनिफिकेशन से पहले भविष्य के बारे में कैसे कुछ नहीं सोचा?)

(ड्रू गुलक को एनाउंसर की तरह उपयोग किया गया और यह एक अच्छे टैलेंट को इस्तेमाल करने का खराब तरीका है।)

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!