WWE SmackDown में Brock Lesnar के सामने Roman Reigns का डरा हुआ रूप देखकर फैंस हुए हैरान, ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

WWE SmackDown के एपिसोड में ब्रॉक लैसनर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहे
WWE SmackDown के एपिसोड में ब्रॉक लैसनर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहे

WWE SmackDown का एपिसोड काफी रोचक रहा। इस एपिसोड के लिए पहले कई जबरदस्त चीज़ों का ऐलान देखने को मिल गया था और इसी कारण फैंस शो के लिए उत्साहित नजर आ रहे थे। WWE ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। WWE ने स्मैकडाउन (SmackDown) के इस एपिसोड में कुछ बढ़िया मैचों और सैगमेंट्स का आयोजन किया। फैंस को यह चीज़ें पसंद आई और एपिसोड जबरदस्त साबित हुआ।

Ad

SmackDown के एपिसोड में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और रोमन रेंस (Roman Reigns) रहे। दोनों के शुरुआती सैगमेंट ने सभी फैंस का ध्यान खींचा था। इस सैगमेंट के दौरान ब्रॉक लैसनर का पलड़ा भारी रहा और फैंस ने यहां उनकी तारीफ की। WWE चैंपियन को लेकर ढेरों ट्वीट्स आए। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नजर डालेंगे।

WWE SmackDown को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(मुझे खुद पर यकीन नहीं हो रहा है कि रोमन रेंस को ब्रॉक लैसनर से डर लग रहा है। हालांकि, मुझे पूरा विश्वास है कि रोमन रेंस WrestleMania में द बीस्ट को पराजित करते हुए डबल चैंपियन बनेंगे।)

Ad

(शो काफी अच्छा रहा। ब्रॉक लैसनर जब भी टीवी पर आते हैं तो हर बार वो लगातार हमें उत्साहित कर देते हैं।)

Ad

(ब्रॉक लैसनर ने ट्रक के गेट को इस तरह उखाड़ा जैसे यह कुछ नहीं है।)

Ad

(ब्रॉक लैसनर को मनोरंजन के लिए धन्यवाद और बहुत सारा प्यार। SmackDown का शुरुआती सैगमेंट जबरदस्त रहा था।)

Ad

(बिग डॉग रोमन रेंस कभी भी ब्रॉक लैसनर से नहीं भागते।)

Ad

(मैं ब्रॉक लैसनर के सैगमेंट से अभी भी उभर नहीं पाया हूँ। इसने मुझे पूरी तरह हिलाकर रख दिया था। शो पर किसी अन्य चीज़ से इसकी तुलना नहीं की जा सकती।)

(मुझे ब्रॉक लैसनर अब पहले से भी ज्यादा पसंद आने लगे हैं। वो सिर्फ एक फाइट के लिए इंतजार नहीं कर रहे हैं बल्कि वो रोमन रेंस के साथ ऑल आउट वॉर करना चाहते हैं और यह सिर्फ एक युद्ध नहीं होगा बल्कि वो ब्लड वॉर करना चाहते हैं।)

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications