WWE SmackDown में Roman Reigns और Seth Rollins ने मचाया बवाल, ट्विटर पर आई ढेरों प्रतिक्रियाएं

WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड को लेकर कई प्रतिक्रियाएं सामने आई
WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड को लेकर कई प्रतिक्रियाएं सामने आई

WWE SmackDown का एपिसोड काफी जबरदस्त साबित हुआ। इस एपिसोड में कई जबरदस्त मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले थे। WWE ने रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2022 इवेंट के लिए हाइप बनाने की कोशिश की। स्मैकडाउन (SmackDown) के इस एपिसोड में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) रहे।

उन्हें लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं सामने आई। इसके अलावा प्रशंसकों ने कुछ दूसरी चीज़ों के बारे में बात करते हुए ही अपनी राय दी। हालांकि, ज्यादातर ट्वीट्स यूनिवर्सल टाइटल की स्टोरीलाइन को लेकर रहे। खैर, इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं के बारे में बात करने वाले हैं।

WWE SmackDown को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

(मैं SmackDown को 10 में से 5 दूंगा क्योंकि यह एक अच्छा शो था। सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस का सैगमेंट बढ़िया था और मेन इवेंट भी काफी शानदार था।)

(क्या जबरदस्त मेन इवेंट देखने को मिला। इसने मुझे इस मुकाबले के लिए और भी ज्यादा हाइप कर दिया।)

(मुझे सैथ रॉलिंस और केविन ओवेंस को आज बेबीफेस के तौर पर देखकर काफी अच्छा लगा। मैंने इस चीज़ को काफी ज्यादा मिस किया।)

(क्राउड ने आज सैथ रॉलिंस को बेबीफेस बना दिया।)

(WrestleMania सीजन मेरे लिए साल का सबसे अच्छा समय होता है।)

(SmackDown को हर हफ्ते केविन ओवेंस की जरूरत है।)

(सोन्या डेविल का बर्ताव नेओमी के प्रति खराब है क्योंकि उनकी सबसे अच्छी दोस्त मैंडी रोज NXT में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही हैं और वो नहीं।)

(WWE SmackDown को साशा बैंक्स की जरूरत है।)

(जैफ जैरेट को इस हफ्ते SmackDown में देखकर अच्छा लगा।)

(पैट मैकेफी एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें पता है कि प्रशंसकों को कैसे उत्साहित करना है।)

(आखिर जाया ली की टीवी पर वापसी हुई। अब अगर इसी तरह से शॉट्जी को थोड़ा टीवी टाइम मिल जाए तो यह अच्छी चीज़ होगी।)

Quick Links