WWE SmackDown में Roman Reigns और Seth Rollins ने मचाया बवाल, ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

WWE SmackDown का एपिसोड शानदार रहा
WWE SmackDown का एपिसोड शानदार रहा

WWE SmackDown का एपिसोड काफी जबरदस्त साबित हुआ। इस एपिसोड में कई अच्छे मैचों और सैगमेंट्स का आयोजन किया गया। WWE ने अपने अगले इवेंट रॉयल रंबल (Royal Rumble) को हाइप करने की कोशिश की। देखा जाए तो वो काफी हद तक सफल रहे। पिछले हफ्ते की तरह स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड रोचक रहा।

इस हफ्ते WWE दिग्गज लीटा (Lita) दिखाई दीं। इसके अलावा मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का एक जबरदस्त सैगमेंट देखने को मिला। दोनों ही सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे की बेइज्जती करते हुए सभी का ध्यान खींचा। सैथ ने रोमन पर निशाना साधा और रेंस ने भी Raw सुपरस्टार को जबरदस्त तरीके से जवाब दिया।

हर एक फैन को SmackDown का एपिसोड पसंद आया और उन्होंने WWE की तारीफ की। हालांकि, रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का प्रोमो सैगमेंट सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना। दोनों के सैगमेंट ने फैंस को काफी खुश किया और उनकी तारीफ हुई। खैर, इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं पर नजर डालेंगे।

WWE SmackDown को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच यह प्रोमो सैगमेंट तगड़ा रहा। रोमन रेंस ने अच्छा काम किया लेकिन सैथ रॉलिंस ने कुछ अहम चीज़ों पर बात की और इस सैगमेंट के अंत में वो ताकतवर दिखाई दिए। इस बिल्डअप की शुरुआत शानदार तरीके से हुई है।)

(अच्छा सैगमेंट देखने को मिला लेकिन मैं उन्हें ज्यादा समय मिलते हुए देखना चाहता था।)

(SmackDown का अंत करने का तरीका अजीब रहा।)

(सिर्फ इसी सैगमेंट ने मुझे Royal Rumble के लिए हाइप कर दिया।)

(SmackDown के एपिसोड का अंत काफी शानदार तरीके से हुआ।)

(SmackDown का एपिसोड अच्छा था।)

(SmackDown का पूरा एपिसोड शानदार था।)

(एक जबरदस्त सैगमेंट के साथ SmackDown का अंत किया गया।)

(SmackDown का आज का एपिसोड बढ़िया रहा।)

(सैथ रॉलिंस द्वारा पिछले कुछ समय का सबसे अच्छा प्रोमो देखने को मिला। रोमन रेंस ने उनका कद बढ़ाया।)

(रोमन रेंस ने प्रोमो द्वारा सैथ रॉलिंस को तबाह कर दिया।)

Quick Links