WWE SmackDown में दिग्गजों की जीत और चैंपियंस की हार को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की ढेरों प्रतिक्रियाएं

Ujjaval
WWE SmackDown में कई मैच शानदार रहे
WWE SmackDown में कई मैच शानदार रहे

WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड काफी रोचक रहा। WWE ने इस एपिसोड के द्वारा फैंस को काफी खुश किया। कुछ हफ्तों पहले WWE लगातार स्मैकडाउन (SmackDown) को अच्छा बनाने में संघर्ष कर रहा था लेकिन अब एपिसोड्स बेहतर होते जा रहे हैं। कई फैंस का यही मानना है। SmackDown का यह एपिसोड प्रशंसकों को काफी पसंद आया।

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की गैरमौजूदगी के बावजूद एक अच्छा एपिसोड दिया गया। हालांकि, कुछ फैंस ने गलतियों को लेकर निराशा भी जताई। हर एक फैन की प्रतिक्रियाएं काफी अलग रही। इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नजर डालेंगे।

WWE SmackDown को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(आज ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस की गैरमौजूदगी के बावजूद मुझे लगता है कि SmackDown का एपिसोड काफी अच्छा रहा।)

(सैमी जेन और शिंस्के नाकामुरा के बीच एक धमाकेदार मैच हुआ। दोनों से और क्या ही उम्मीद की जा सकती थी।)

(मैंने आज के शो का आनंद लिया और आखिरकार SmackDown फिर लगातार अच्छा काम कर रहा है।)

(SmackDown का एपिसोड बढ़िया था!!)

(एक अच्छा मेन इवेंट मैच देखने को मिला। हालांकि, मुझे अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस का सिंगल्स सुपरस्टार्स से हारना पसंद नहीं आया। इससे पता चलता है कि WWE को टैग टीम डिवीजन की कोई परवाह नहीं है।)

(Money in the Bank को काफी बढ़िया तरह से हाइप किया जा रहा है।)

(सोन्या डेविल को SmackDown में डाल दिया गया। यह अच्छा निर्णय है। इस डिवीजन को उनके जैसी और सुपरस्टार्स की जरूरत होगी।)

(टमीना के साथ बहुत बुरा हुआ लेकिन शॉट्जी के लिए जीत अच्छी चीज़ रही।)

(मुझे कहना होगा कि रोंडा राउजी ने आज माइक पर अच्छा काम किया।)

(ड्रू मैकइंटायर और शेमस की टीम इतनी अच्छी है कि इन्हें सिर्फ एक ही बार साथ नहीं आना चाहिए।)

(SmackDown का आज का एपिसोड काफी बढ़िया था।)

(SmackDown के बढ़िया एपिसोड का अंत हो गया। सभी मैच बढ़िया थे, खासकर शिंस्के नाकामुरा vs सैमी जेन और ड्र मैकइंटायर-शेमस vs द उसोज़ का मुकाबला। डांस कांटेस्ट और रोंडा राउजी-नटालिया का सैगमेंट निराशाजनक रहा।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।