WWE SmackDown में दिग्गज द्वारा Roman Reigns का बुरा हाल किया जाने के बाद ट्विटर पर मचा बवाल, प्रतिक्रियाओं का आया सैलाब

Ujjaval
WWE SmackDown में कई बड़ी चीज़ें देखने को मिली
WWE SmackDown में कई बड़ी चीज़ें देखने को मिली

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के इस हफ्ते के एपिसोड में कई बेहतरीन चीज़ें हुई। इस शो की शुरुआत में जबरदस्त मैच देखने को मिला। साथ ही रोंडा राउजी (Ronda Rousey) का सस्पेंशन हट गया। इसके अलावा मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) के दो साल तक यूनिवर्सल चैंपियन रहने का सेलिब्रेशन देखने को मिला।

ड्रू मैकइंटायर ने इस सेलिब्रेशन को खराब किया। देखा जाए तो पिछले हफ्ते की तरह यह शो भी बढ़िया रहा। इस पूरे शो को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं अलग रही लेकिन रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहे। खैर, इस आर्टिकल में SmackDown को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं के बारे में बात करेंगे।

WWE SmackDown को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(मैं SmackDown को 10 में से 7.5 अंक दूंगा क्योंकि यह एक अच्छा शो था। वाइकिंग रूल्स मैच शानदार था और सैमी जेन-द उसोज़ साथ में काफी बढ़िया काम करते हैं।)

(यह SmackDown का एक अच्छा एपिसोड था।)

(यह देखकर अच्छा लगा कि WWE ने SmackDown के एपिसोड की शुरुआत अच्छे मैच से की।)

(कहना होगा कि SmackDown का एपिसोड अच्छा था, मैं कल का इंतजार नहीं कर सकता।)

(मुझे कैरियन क्रॉस की एंट्रेंस बहुत पसंद है।)

(आज SmackDown में जो भी हुआ, उससे मुझे फर्क नहीं पड़ता। मुझे मेरे ट्राइबल चीफ रोमन रेंस पर भरोसा है। मुझे पता है कि वो Clash at the Castle से अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर ही बाहर आने वाले हैं।)

(ड्रू मैकइंटायर पूरी तरह से एक बीस्ट की तरह नजर आए। मुझे लगता है कि वो रोमन रेंस को टाइटल के लिए हराने वाले हैं। उम्मीद है कि वो "ब्रोकन ड्रीम्स" थीम सॉन्ग के साथ आएंगे।)

(SmackDown को खत्म करने के लिए एक मजेदार सैगमेंट देखने को मिला। रोमन रेंस को काफी अच्छी क्लेमोर किक पड़ी। मुझे सीरियस ड्रू मैकइंटायर पसंद हैं, जब वो लोगों की बुरी हालत करना चाहते हैं। SmackDown को खत्म करने का अच्छा तरीका था। अब Clash at the Castle के आयोजन में 24 घंटे से भी कम समय है।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।