WWE SmackDown में Roman Reigns पर जबरदस्त अटैक के बाद ट्विटर पर आई ढेरों प्रतिक्रियाएं, फैंस हुए खुश

Ujjaval
WWE SmackDown के मेन इवेंट में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट देखने को मिला
WWE SmackDown के मेन इवेंट में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट देखने को मिला

SmackDown: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड काफी रोचक रहा। WWE ने इस एपिसोड में कई शानदार चीज़ें बुक करते हुए फैंस को खुश किया। स्मैकडाउन (SmackDown) का यह शो पिछले हफ्ते की तरह काफी अच्छा रहा। WWE ने क्लैश एट द कैसल (Clash at the Castle) के लिए स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाने की कोशिश की।

फैंस शेमस की जीत और गुंथर के खिलाफ मैच तय होने को लेकर खुश थे। इसके अलावा रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के सैगमेंट को लेकर भी फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी। खैर, इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर एक नजर डालने वाले हैं।

WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(मैं सैमी जेन को जीतते हुए देखना चाहता था लेकिन शेमस vs गुंथर भी काफी ज्यादा बढ़िया रहेगा।)

(मैं काफी खुश हूँ कि शेमस ने मैच जीता। Clash at the Castle में शेमस vs गुंथर शानदार रहेगा और इसमें काफी क्षमता है।)

(आज का शो अच्छा था।)

(SmackDown का एपिसोड आज धमाकेदार था।)

(रोमन रेंस के लिए मोंट्रियल का क्राउड काफी जोरदार था।)

(द रॉक के पास रॉक एंड सॉक में मिक फोली थे। रोमन रेंस के पास सैमी जेन हैं।)

(हमें इस बात को मानना होगा कि रोमन रेंस यहां सत्य बोल रहे थे और आप इससे इनकार नहीं कर सकते।)

(यह शो काफी अच्छा रहा! ड्रू मैकइंटायर शायद दो हफ्तों में नए चैंपियन बन जाएंगे लेकिन ट्राइबल चीफ रोमन रेंस एक डॉमिनेंट चैंपियन हैं।)

(ड्रू मैकइंटायर अभी तक रोमन रेंस के टाइटल रन के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं और मैं इस मैच के लिए इंतजार नहीं कर सकता क्योंकि यह अभी तक सबसे अच्छा मैच रहेगा।)

(रोमन रेंस का प्रोमो भी काफी शानदार था।)

(सैमी जेन ने अपने होमटाउन में ट्राइबल चीफ रोमन रेंस के लिए ड्रू मैकइंटायर का फिनिशर अपने चेहरे पर ले लिया।)

(आज का शो काफी शानदार था। ड्रू मैकइंटायर ने रोमन रेंस को संदेश दे दिया और दोनों टाइटल्स को अपने हाथ में रखा।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links