WWE SmackDown के एपिसोड को लेकर फैंस हुए निराश, छोटे मैचों और सैगमेंट्स को लेकर ट्विटर पर फूटा गुस्सा

Ujjaval
WWE SmackDown का एपिसोड फैंस को उतना पसंद नहीं आया
WWE SmackDown का एपिसोड फैंस को उतना पसंद नहीं आया

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड ठीक साबित हुआ। इस शो में कई बेहतरीन चीज़ें देखने को मिली। हालांकि, द ब्लडलाइन (The Bloodline) के शुरुआती सैगमेंट ने बहुत समय ले लिया। इसी वजह से बाकी मैचों और सैगमेंट्स में से समय की कटौती की गई।

Ad

यह चीज़ फैंस को पसंद नहीं आई। एजे स्टाइल्स और कैरियन क्रॉस के बीच मैच जल्दी खत्म होने पर प्रशंसकों ने WWE की कड़ी निंदा की। साथ ही विमेंस सैगमेंट को लेकर भी निराशा साफ तौर पर देखी जा सकती थी। कुछ फैंस का गुस्सा भी फूटा। खैर, इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड की प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालेंगे।

WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(MSG से प्रसारित SmackDown का एपिसोड ठीक रहा, यह उतना भी खराब नहीं था।)

Ad

(SmackDown का एपिसोड तगड़ा रहा। द ब्लडलाइन का शुरुआती सैगमेंट अच्छा था लेकिन यह थोड़ा लंबा चला। थ्योरी और शेमस के बीच अच्छा मैच देखने को मिला। यह चीज़ काफी ज्यादा खराब है कि WWE कैरियन क्रॉस को और पुश नहीं दे रहा है। विमेंस सैगमेंट निराशाजनक था। हालांकि, बियांका ब्लेयर को कृपया हील बना दीजिए।)

Ad

(शेमस बेहतर डिजर्व करते हैं।)

Ad

(SmackDown में सैगमेंट्स काफी जल्दबाजी से आगे बढ़ाए गए। एजे स्टाइल्स और कैरियन क्रॉस के मैच को मुश्किल से 3 मिनट्स मिले। बाद में विमेंस के सैगमेंट में कैश-इन और जो भी चीज़ें हुई, वो भी तीन मिनट्स में खत्म हो गई।)

Ad

(एजे स्टाइल्स और कैरियन क्रॉस के मैच को मैं 5 में से 2 अंक दूंगा। यह काफी आसानी से खत्म हुआ और बहुत तेज रहा।)

Ad

(इयो स्काई, शार्लेट फ्लेयर, बियांका ब्लेयर और ओस्का की ओर से काफी ज्यादा निराशाजनक सैगमेंट देखने को मिला। मुझे पता है कि WWE इसे थोड़ा और समय दे सकता था। ऐज और ग्रेसन वॉलर की ब्रेक के बाद एंट्री को काटा जा सकता था।)

Ad

(मुझे विमेंस स्टार्स के लिए बुरा लग रहा है। उनका कोई मैच देखने को नहीं मिला और एक जल्दबाजी भरा सैगमेंट देखने को मिला।)

Ad

(ऐज और ग्रेसन वॉलर के बीच तगड़ा मैच देखने को मिला। वॉलर हार के बावजूद बेहतर नज़र आए।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications