WWE SmackDown में Roman Reigns और Brock Lesnar ने मचाया बवाल, ट्विटर पर आई फैंस की ढेरों प्रतिक्रियाएं

WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं काफी शानदार रही
WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं काफी शानदार रही

WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड रोचक रहा। शो में कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले। WWE ने कुछ ऐसी चीज़ें बुक की जो फैंस के बीच चर्चा का विषय रही। स्मैकडाउन (SmackDown) की शुरुआत जबरदस्त तरीके से हुई थी और मेन इवेंट भी बढ़िया रहा।

इस एपिसोड में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर फैंस ने सबसे ज्यादा बातें की। दोनों के सैगमेंट को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं आई। इसके अलावा अन्य चीज़ों पर भी प्रशंसकों ने चर्चा की। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं के बारे में बात करेंगे।

WWE SmackDown को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते SmackDown का एपिसोड तगड़ा रहा।)

(मैंने टाइटल यूनिफिकेशन के सैगमेंट का आनंद लिया। मानना होगा कि ब्रॉक लैसनर ने सैगमेंट को संभाला क्योंकि सभी ने उम्मीद की थी कि पॉल हेमन ऐसा करेंगे। सुपरस्टार के तौर पर लैसनर ने बड़ा सुधार किया, वो काफी मनोरंजक बन गए हैं।)

(अगर वो बेल्ट्स को जोड़ने वाले हैं तो फिर WWE टाइटल मुख्य रहेगा। इसी वजह से कहा जा सकता है कि रोमन रेंस के ऐतिहासिक रन का अंत WrestleMania में होने ही वाला है।)

(मैं ईमानदारी से बताऊं तो शुरुआत में मुझे ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस की दुश्मनी पसंद नहीं आई थी लेकिन अब यह अलग तरीके से महसूस हो रही है। अभी यह WWE में पहली सबसे पसंदीदा स्टोरीलाइन है और मैच भी अच्छा होना चाहिए। इस बार उनके बीच काफी अलग दुश्मनी देखने को मिली है।)

(मुझे लग रहा है कि WWE साशा बैंक्स को WrestleMania में होने वाले SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच में नहीं जोड़ना चाहता है! मैं शार्लेट फ्लेयर vs रोंडा राउजी में रुचि नहीं रख रहा हूँ लेकिन अगर WWE साशा को इस मैच में जोड़ता तो फिर यह मुकाबला ज्यादा रोचक और बेहतर बनता।)

(मैं यह जानकर खुश हूँ कि साशा बैंक्स और नेओमी मिलकर विमेंस टैग टीम डिवीजन को बचाने के लिए आ रही हैं।)

(मैं काफी खुश हूँ कि पैट मैकअफी ने कमेंट्री में वापसी की। SmackDown में उनके बिना वो ऊर्जा नहीं रहती है।)

Quick Links