WWE SmackDown के जबरदस्त एपिसोड के बाद ढेरों Superstars की हुई जमकर तारीफ, प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

Ujjaval
WWE SmackDown से फैंस खुश नजर आए
WWE SmackDown से फैंस खुश नजर आए

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी रोचक रहा। WWE ने इस शो को अच्छे मैचों और सैगमेंट्स द्वारा देखने लायक बनाया। शो के दौरान लगातार एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) इवेंट को हाइप किया गया। WWE ने इस चीज़ पर मुख्य रूप से ध्यान दिया है।

इस शो में White Rabbit के संकेत काफी चर्चा का विषय रहे। साथ ही कई लोगों ने मैक्स डूप्री के कैरेक्टर चेंज को लेकर बात की। इसके अलावा फैंस ने शो की भी जमकर तारीफ की। हर एक फैन की शो को लेकर प्रतिक्रियाएं थोड़ी अलग रही। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं को लेकर बात करेंगे।

WWE SmackDown को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

- White Rabbit clues- Shotzi got her tank back- LA Knight is coming backFun episode tonight. #SmackDown

(White Rabbit के सुराग देखने को मिले। शॉट्जी को अपना टैंक वापस मिल गया। एलए नाइट वापस आने वाले हैं। आज एक मनोरंजक एपिसोड देखने को मिला।)

(SmackDown का अंत अच्छी तरह से हुआ।)

#SmackDown Had an awesome time tonight what a show https://t.co/bpL1a4VpRk

(आज SmackDown में काफी अच्छा समय बिताया। क्या शानदार शो था।)

(SmackDown का अंत काफी मनोरंजक रहा।)

Michael Cole is much more enjoyable and having much more fun since Vince isn't around and it's a pleasure to hear and watch.#WWESmackdown

(जब से विंस मैकमैहन WWE में नहीं हैं, तब से माइकल कोल बहुत ज्यादा मनोरंजक हो गए हैं और वो काफी आनंद उठा रहे हैं। उन्हें सुनना और देखना सौभाग्य की बात है।)

I am truly excited that the slow burn paid off and LA KNIGHT is back… but just think about when ciampa turns on MIZ to become black heart again. Gonna be 🔥#WWESmackdown

(मैं काफी उत्साहित हूँ क्योंकि धीरे-धीरे चीज़ों का नतीजा निकल रहा है और एलए नाइट वापस आ गए हैं लेकिन आप सोचिए, अगर चैम्पा, द मिज़ को धोखा देकर एक बार फिर ब्लैकहार्ट बन गए, तो यह चीज़ धमाकेदार रहेगी।)

I love how @WWESheamus is having a career resurgence at 44 and people are finally realizing how good he is.#Sheamus #WWE #WWESmackDown #SmackDown #wrestling #prowrestling #BrawlingBrutes #BangerAfterBanger

(मुझे यह देखकर अच्छा लग रहा है कि किस तरह से शेमस 44 साल की उम्र में अपने करियर को फिर जीवित कर रहे हैं और लोगों को अब जाकर इस बात का आभास हो रहा है कि वो कितने अच्छे हैं।)

At this point, the white rabbit stuff is either Bray or WWE is trolling Bray's fans harder than anyone has ever trolled.#WWESmackdown

(इस समय देखकर लग रहा है कि White Rabbit वाली चीज़ से ब्रे वायट जुड़े हुए हैं या फिर WWE ब्रे के फैंस का बहुत बुरी तरह से मजाक बना रहा है।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
1 comment