WWE WrestleMania 38 से पहले हुए SmackDown के आखिरी एपिसोड को लेकर फूटा फैंस का गुस्सा, ट्विटर पर निकाली भड़ास

WWE SmackDown का एपिसोड उतना खास नहीं था
WWE SmackDown का एपिसोड उतना खास नहीं था

WWE SmackDown का एपिसोड निराशाजनक साबित हुआ। यह रेसलमेनिया (WrestleMania) के पहले अंतिम एपिसोड था और इसी वजह से लग रहा था कि शो बढ़िया रहेगा। WWE ने चीज़ों को खराब तरीके से बुक किया और इसी कारण एपिसोड बेकार रहा। शो में रोमन रेंस (Roman Reigns), ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और रोंडा राउजी (Ronda Rousey) जैसे बड़े सुपरस्टार्स दिखाई नहीं दिए।

Ad

WWE ने स्मैकडाउन (SmackDown) के दौरान कुछ मौकों पर गलतियां भी की। इसी वजह से फैंस शो को लेकर थोड़े निराश दिखाई दिए और ट्विटर पर गुस्सा निकाला। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं के बारे में बात करने वाले हैं।

WWE SmackDown के एपिसोड को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(SmackDown का यह एपिसोड हर किसी के लिए समय की बर्बादी था।)

Ad

(ड्रू मैकइंटायर की तलवार और उनकी माँ के लिए कहा गया जोक एकदम बकवास था और कभी भी उपयोग नहीं किया जाना चाहिए था। मैं हैप्पी कॉर्बिन से नाराज नहीं हूँ बल्कि मैं विंस मैकमैहन से गुस्सा हूँ क्योंकि उन्होंने इसका उपयोग होने की अनुमति दी। इससे मुझे जॉन मोक्सली का प्रोमो याद आता है जहां उन्होंने रोमन रेंस के कैंसर का मजाक बनाया था। मुझे ड्रू मैकइंटायर के लिए काफी बुरा लग रहा है।)

Ad

(SmackDown का यह मेन इवेंट बकवास था।)

Ad

(अगर आपको जानना है कि आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल कितना बड़ा जोक है तो फिर आप इसके विजेता को देख सकते हैं!)

Ad

(रोमन रेंस या ब्रॉक लैसनर नजर नहीं आए और रोंडा राउजी भी मौजूद नहीं थीं। साथ ही निराशाजनक मैच देखने को मिले। कई सारे लोग इन बड़े स्टार्स का इंतजार कर रहे थे। WWE ने ढेरों वीडियो पैकेज दिखाए। यह मेरे द्वारा देखा गया SmackDown का सबसे अच्छा लाइव शो नहीं था।)

Ad

(मैं काफी सरप्राइज हूँ कि हमें आज सैमी जेन की ओर से कोई भी प्रोमो देखने को नहीं मिला।)

Ad

(आपको ईमानदारी से बताऊं तो SmackDown का एपिसोड किसी भी तरह से बढ़िया नहीं था। यह सबसे अच्छा गो होम शो नहीं था।)

(यह WrestleMania जैसे बड़े और सबसे ज्यादा स्टूपेंडस इवेंट के लिए खराब गो होम शो था।)

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications